Christian Dance | सर्वशक्तिमान परमेश्वर मनुष्य के प्रेम का हकदार है | Praise Song

21 अक्टूबर, 2024

1

सर्वशक्तिमान परमेश्वर सत्य व्यक्त करता है,

अंत के दिनों का मसीह प्रकट हुआ है।

हमने परमेश्वर की वाणी सुनी है

और परमेश्वर के सामने उठाए गए हैं।

हम प्रतिदिन परमेश्वर के वचन खाते और पीते हैं

और हम सत्य समझ गए हैं और परमेश्वर को देख पाए हैं।

हमारी बरसों की आस पूरी हो गई है

और हम अपार आशीषों में आनन्दित हैं।

परमेश्वर हमारी आपूर्ति और सिंचन के लिए हर दिन बोलता है,

हमारे प्यासे दिलों को पोषण देता है।

परमेश्वर के वचनों के प्रकाशन और न्याय ने

हमारे दिलों को अपने वश में कर लिया है।

परमेश्वर के वचनों के मार्गदर्शन और अगुआई में

हम परमेश्वर के सामने जीने पा रहे हैं।

सत्य समझना बहुत आनंददायक है;

सर्वशक्तिमान परमेश्वर मनुष्य के प्रेम का हकदार है।

2

परमेश्वर के वचनों से न्याय और ताड़ना पाने के बाद

मैं परमेश्वर के सामने नतमस्तक हो जाता हूँ।

मैं देखता हूँ कि मैं कितना भ्रष्ट हूँ

और मुझमें कोई मानवीय समानता नहीं है।

मैं परमेश्वर के धार्मिक स्वभाव को जानता हूँ

और मेरे हृदय में पश्चात्ताप उमड़ता है।

अगर परमेश्वर का न्याय न होता तो मैं जीने लायक नहीं होता।

परमेश्वर का न्याय और ताड़ना वाकई अनमोल है

और इसने मुझे बचाए जाने का अवसर दिया है।

मैं परमेश्वर को उसके न्याय और परीक्षणों के लिए धन्यवाद देता हूँ

क्योंकि इनसे मुझे पश्चात्ताप करने का समय मिला है।

परीक्षणों और शोधनों में परमेश्वर के वचन मेरे साथ रहते हैं।

मैं अकेलापन या त्यागा हुआ महसूस नहीं करता,

न ही मुझे पीड़ा होती है।

चाहे मैं परमेश्वर का अनुसरण करते हुए

कितना भी कष्ट क्यों न उठाऊँ,

मैंने परमेश्वर का उद्धार पाया है।

चूँकि मैंने आज परमेश्वर के प्रेम का भरपूर आनन्द लिया है

तो मुझे उसका बदला चुकाने के लिए

अपनी पूरी कोशिश करनी चाहिए।

मैं परमेश्वर के प्रति अपनी वफादारी अर्पित करने के लिए तैयार हूँ

और अपना जीवन

परमेश्वर की घोषणा और गवाही देने में बिताना चाहता हूँ।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर महिमा और स्तुति का पात्र है

और वह मनुष्य के प्रेम का हकदार है।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें