Christian Dance | सर्वशक्तिमान परमेश्वर स्तुति का हकदार है | Praise Song

14 नवम्बर, 2024

1

मैंने परमेश्वर की वाणी सुनी है

और मैं परमेश्वर के सामने उठाया गया हूँ।

मेरी लंबे समय से संजोई हुई आशा पूरी हो गई है

और मेरा दिल उत्साह से भर गया है।

मैं परमेश्वर के वचन खाता, पीता और उनका आनन्द लेता हूँ

और मैं कलीसियाई जीवन जीता हूँ।

मैं कई सत्य समझता हूँ और मेरा दिल वाकई उज्ज्वल हो गया है।

परमेश्वर के वचनों ने मेरे प्रयोजन उजागर कर दिए हैं;

मैं केवल आशीष पाने के लिए परमेश्वर पर विश्वास करता था।

मैं परमेश्वर से सौदेबाजी करने के लिए अपना कर्तव्य निभा रहा था!

किस तरह मुझमें अंतरात्मा या विवेक था?

मैंने अपनी भ्रष्टता का सत्य देखा और जाना

कि मैं मानव के समान नहीं हूँ।

परमेश्वर के वचनों के प्रकाशन और न्याय ने

मुझे पश्चात्ताप से भर दिया।

2

परमेश्वर के वचनों के न्याय से ही मैं बदल पाया हूँ।

मैं अब अपने शैतानी स्वभाव से बंधा नहीं हूँ

और मैं वाकई स्वतंत्र हूँ।

परमेश्वर के न्याय और ताड़ना ने मुझे बचाया है

और मैं परमेश्वर के सामने जी पा रहा हूँ।

मेरी कथनी और करनी सत्य के अनुरूप है

और मैं मानव के समान जीता हूँ।

परमेश्वर द्वारा व्यक्त सभी सत्यों ने मुझे शुद्ध किया और बचाया है।

मैं परमेश्वर की धार्मिकता और पवित्रता देखता हूँ

और परमेश्वर से प्रेम करने वाला हृदय विकसित करता हूँ।

मैं अपना सच्चा हृदय परमेश्वर को देता हूँ

और परमेश्वर की गवाही देने के लिए

अपना कर्तव्य अच्छी तरह निभाता हूँ।

मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर का धन्यवाद और स्तुति करता हूँ

और हमेशा उसकी आराधना करूँगा!

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें