Christian Dance | सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हमारे प्रियतम | Praise Song

19 सितम्बर, 2024

1

किसके वचन और कथन अंधकार में पड़े लोगों को रोशन करते हैं?

किसके वचन और कथन हमें परमेश्वर की उपस्थिति में लाते हैं?

हमारा पोषण और सिंचन करने के लिए

हर दिन कौन सत्य व्यक्त करता है?

किसके वचन और कथन हमें सत्य को समझने की अनुमति देते हैं?

हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हमारे प्रियतम।

लौटकर आए उद्धारक हो तुम, मनुष्य के पुत्र का प्रकटन हो तुम।

हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हमारे प्रियतम।

प्रकट होकर कार्य करते, सत्य व्यक्त करते,

लोगों के बीच रोशनी लाते हो तुम।

2

किसके वचन सबसे अनमोल हैं, सत्य और जीवन हैं?

किसके वचन हमारी भ्रष्टता शुद्ध करते हैं

और हमें नए लोगों में बदलते हैं?

किसके वचन धार्मिक और प्रतापी हैं एक तेज तलवार की तरह,

जो लोगों के दिल जीतकर

उनका समर्पण करवाते हैं परमेश्वर के सामने?

हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हमारे प्रियतम।

तुम्हारे वचन लोगों का न्याय करते हैं और उन्हें शुद्ध करते हैं

और अनंत जीवन का मार्ग लाते हैं।

हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हमारे प्रियतम।

तुम हमें शुद्ध करने के लिए सत्य व्यक्त करते हो

ताकि हम तुम्हारे सामने जी सकें।

3

किसके वचन सब दिशाओं में फैलते हैं?

किसका पवित्र नाम फैलता है?

किसके वचन हर देश में परमेश्वर के लोगों को जीतते हैं,

ताकि वे उसके सिंहासन के सामने लौटें?

किसके वचन एक बंधन की तरह हैं, जो हमारे दिलों को जोड़ते हैं,

परे देश-जाति से,

ताकि हम समर्पित करें अपनी वफादारी परमेश्वर को।

हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हमारे प्रियतम।

तुम्हारे लोग पूरे दिल से तुम्हारी स्तुति करते हैं,

हम तुम्हारे लिए बिना रुके प्रेम के गीत गाते हैं।

हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हमारे प्रियतम।

तुम्हारे लोग तुम्हारी गवाही देते हैं,

और समर्पित होकर तुम्हें प्रेम करेंगे अनंतकाल तक।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें