Christian Dance | सिंहासन के चारों ओर, नाचो चारों ओर | Praise Song

09 मार्च, 2024

अंत के दिनों का मसीह अब प्रकट हो गया है,

स्वर्ग का राज्य धरा पर आ गया है।

देहधारी परमेश्वर ने व्यक्त कर दिया है सत्य

और खोल दिया है स्क्रॉल

यह है वचन का देह में प्रकट होना।

परमेश्वर के सभी वचनों में है इतना अधिकार,

वे सभी राष्ट्रों और लोगों को जीत लेते हैं,

दिखाते हैं उसका प्रताप।

उसकी स्तुति करो, सभी उसकी स्तुति करो,

सभी आनंद से नाच रहे हैं!

और हम उसके सिंहासन के चारों ओर नाचते हैं!

हमने परमेश्वर की वाणी सुनी और

उठाए गए हैं उसके सिंहासन के सामने,

मेमने के भोज में शामिल होने।

और हम उसके वचनों का आनंद ले सकते हैं प्रतिदिन,

परमेश्वर की मौजूदगी में जीना अपने आप में आनंद है।

हम अँधेरे से बच गए हैं और आजादी पा ली है,

इसलिए जितना हम नाचते हैं, उतना ही आनंद मिलता है।

हम आते हैं परमेश्वर के सामने, हम आते हैं परमेश्वर के सामने,

और राज्य का प्रशिक्षण स्वीकारते हैं।

परमेश्वर के वचनों के न्याय और शुद्धिकरण से गुजरते हैं हम

और बदल जाते हैं हमारे जीवन स्वभाव।

अब हमने पा लिया परमेश्वर का सारा उद्धार,

और उसके प्रेम का आनंद लेते हम,

यह है परमेश्वर का अनुग्रह।

उसकी स्तुति करो, सभी उसकी स्तुति करो,

सभी आनंद से नाच रहे हैं!

और हम उसके सिंहासन के चारों ओर नाचते हैं!

स्वर्ग और पृथ्वी आनंद मनाते! आनंद मनाते!

चाँद मुसकरा रहा, तारे नाच रहे,

और पेड़ों पर सारे पंछी चहचहा रहे।

अब हम नया जीवन जीते हैं, अनंत आभार के साथ।

हम निष्ठा से अपने कर्तव्य निभाते हैं,

सत्य के लिए प्रयासरत परमेश्वर की गवाही देते हैं।

धार्मिकता का राज्य आ गया है,

पृथ्वी पर परमेश्वर के वचन राज करते हैं।

हम दमन, क्लेशों से गुजर चुके हैं,

हम पूरे दिल से बड़े लाल अजगर से नफरत करते हैं।

सदा-सदा के लिए मसीह का अनुसरण करने की

पक्की ठान चुके हैं हम।

परमेश्वर के वचनों ने सारी दुनिया जीत ली है।

राष्ट्र उसकी आराधना करते हैं, हम उसके गुण गाते हैं।

उसकी स्तुति करो, सभी उसकी स्तुति करो,

सभी आनंद से नाच रहे हैं!

और हम उसके सिंहासन के चारों ओर नाचते हैं!

परमेश्वर ने विजेताओं का एक समूह बनाया है।

परमेश्वर का महान काम पूरी तरह सफल हुआ है।

दुष्ट शैतान को उसने पूरी तरह कर दिया है शर्मिंदा।

स्वर्ग की तरह पृथ्वी पर भी परमेश्वर की इच्छा पूरी की गई है।

परमेश्वर के सभी लोग उसकी गवाही देते हैं।

अब पृथ्वी पर पूरी तरह साकार हो गया उसका राज्य।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें