Christian Dance | ओह, परमेश्वर! मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता | Praise Song

31 अगस्त, 2024

1

परमेश्वर की आवाज सुनकर मैं उसका स्वागत करता हूँ

और मेरा हृदय सचमुच आनन्दित हो उठता है।

यह परमेश्वर का सच्चा प्रेम और उसके वचन हैं

जिन्होंने मेरा दिल पूरी तरह से जीत लिया है।

परमेश्वर के वचन बहुत अनमोल हैं और उनमें से हर एक सत्य है,

जो मेरे दिल को मजबूती से जकड़ लेते हैं।

परमेश्वर की सुंदरता देखकर

मैं अक्सर उसके प्रेम के बारे में सोचता हूँ।

2

परमेश्वर के वचनों का आनंद लेते हुए

मैं देखता हूँ कि परमेश्वर सत्य है;

उसका सुंदर मुखमंडल प्रेम को प्रेरित करता है।

परमेश्वर के वचन हमें उजागर करते हैं,

न्याय करते हैं और काट-छाँट करते हैं;

उसके दयालु वचन हमारे दिलों को झकझोर देते हैं।

मैंने परमेश्वर के प्रेम का स्वाद चखा है

और मेरा जीवन स्वभाव बदल गया है।

परमेश्वर का प्रेम मेरे हृदय में है; मैं उसके बिना नहीं रह सकता।

3

क्लेशों और परीक्षणों के माध्यम से मैं देखता हूँ कि परमेश्वर प्यारा है

और उसका स्वभाव पवित्र और धार्मिक है।

परमेश्वर के वचनों द्वारा न्याय और परीक्षण किए जाने से

मैं सत्य और जीवन पाता हूँ।

मेरा भ्रष्ट स्वभाव शुद्ध हो जाता है

और परमेश्वर की दया और सुंदरता को

मैं और भी अधिक महसूस करता हूँ।

मैं परमेश्वर से अपने पूरे दिल और दिमाग से प्रेम करूँगा

और बिना किसी शिकायत के

खुद को उसके आयोजनों की दया पर छोड़ दूँगा।

4

परमेश्वर के न्याय और ताड़ना ने मानवजाति को बचाया है;

परमेश्वर का प्रेम इतना महान, इतना वास्तविक है।

हालाँकि परीक्षण और शोधन बहुत हैं,

मेरे पास परमेश्वर के वचनों का मार्गदर्शन है।

बड़े से बड़े क्लेश भी मुझे नहीं डराते।

परमेश्वर में मेरी पूरी आस्था है

और मैं मृत्यु तक निष्ठा से उसका अनुसरण करूँगा।

मैं सभी परीक्षणों को सहन करूँगा, चाहे कितने भी हों;

मेरे हृदय में परमेश्वर के लिए मेरा प्रेम कभी नहीं बदलेगा।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें