Hindi Christian Testimony Video | रुतबे से आजादी पाना
30 अगस्त, 2021
मुख्य किरदार, कलीसिया की अगुआ है और बहन झांग को समूह अगुआ बनाना चाहती है, पर एक दूसरी कलीसिया अगुआ उसे सिंचन का कर्तव्य सौंपना चाहती है। मुख्य किरदार इस बात को लेकर चिंतित है कि इसका उसके कलीसिया के काम पर क्या असर पड़ेगा और शायद उसकी अपनी स्थिति भी खतरे में पड़ जाए—वह इसमें रुकावट डालने की हर तरकीब सोचती है। परमेश्वर के वचन पढ़ने और आत्म-चिंतन करने के बाद, उसे एहसास होता है कि वह कलीसिया के समूचे काम पर जरा-भी विचार किए बिना सिर्फ अपने रुतबे के बारे में सोच रही थी, और साथ ही एक प्रतिभाशाली इंसान को अपने निजी नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रही थी। उसे समझ में आया कि यह एक मसीह-विरोधी का रास्ता है। यह एहसास होने के बाद, वह अपने रुतबे पर ध्यान देने की बजाय अपने कर्तव्य निर्वाह में सत्य के अभ्यास पर जोर देने लगी, और बंधनों से मुक्त महसूस करने लगी।
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो