Christian Dance | परमेश्वर का अनुसरण करने से, आगे का मार्ग और भी अधिक चमकता है | Praise Song

13 अगस्त, 2024

1

हम करीब और दूर से कलीसिया में इकट्ठा होते हैं।

हम भाग्यशाली हैं कि हमने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों की

आपूर्ति और सिंचाई को स्वीकार किया है।

परमेश्वर के वचन को पढ़ने और सत्य को समझने से,

हमारे दिल मिठास से भर जाते हैं।

परमेश्वर खुद जीवन के उज्ज्वल मार्ग पर चलने के लिए

हमारा मार्गदर्शन करता है।

अनगिनत कष्टों और कठिनाइयों में,

परमेश्वर हमेशा हमारी तरफ रहा है,

और हालाँकि हमने हर तरह की मुश्किलें झेली हैं,

हम जीवन में आगे बढ़े हैं।

2

हम सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पदचिह्नों का

करीब से अनुसरण करते हैं,

वह आगे की राह दिखाने के लिए

प्रतिदिन अपने वचन व्यक्त करता है।

वह हमारी भ्रष्टता को स्वच्छ करने के लिए

अपने वचनों के माध्यम से न्याय करता है और परीक्षण करता है।

हम नए लोगों में बदल जाते हैं और हमारे दिल मुक्त हो जाते हैं।

अनगिनत कष्टों और कठिनाइयों में,

परमेश्वर हमेशा हमारी तरफ रहा है,

और हालाँकि हमने हर तरह की मुश्किलें झेली हैं,

हम जीवन में आगे बढ़े हैं।

3

न्याय, परीक्षणों और शोधनों का अनुभव करके,

हमने परमेश्वर के प्रेम का अनुभव किया है।

हम परमेश्वर के धार्मिक स्वभाव को जान गए हैं

और अपने दिलों में उसका भय मानते हैं।

बहुत सारे सत्य समझने के बाद,

हम अब और भी अधिक महसूस करते हैं

कि परमेश्वर सर्वप्रिय और प्यारा है,

और हमने उसके लिए

एक अद्भुत और असाधारण गवाही देने का संकल्प किया है।

अनगिनत कष्टों और कठिनाइयों में,

परमेश्वर हमेशा हमारी तरफ रहा है,

और हालाँकि हमने हर तरह की मुश्किलें झेली हैं,

हम जीवन में आगे बढ़े हैं।

4

राज्य का सुसमाचार फैलाना और उसका विस्तार करना

परमेश्वर का तात्कालिक इरादा है।

सुसमाचार को दूर-दूर तक फैलाने के लिए,

हम सभी को अपने अलग-अलग रास्तों पर जाना होगा।

बेशक हम अलग-अलग क्षेत्रों में हैं,

लेकिन हमारे दिल आपस में एक हैं।

हम राज्य को एक वास्तविकता बनाने के लिए

अंत तक प्रयास करेंगे और संघर्ष करेंगे।

अनगिनत कष्टों और कठिनाइयों में,

परमेश्वर हमेशा हमारी तरफ रहा है,

और हालाँकि हमने हर तरह की मुश्किलें झेली हैं,

हम जीवन में आगे बढ़े हैं।

हम परमेश्वर का अनुसरण करते हैं,

हमारा आगे का रास्ता हमेशा से कहीं अधिक उजला है।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें