Christian Dance | सर्वशक्तिमान परमेश्वर का धन्यवाद और यशगान | Praise Song

23 अप्रैल, 2024

1

हम परमेश्वर की वाणी सुनते हैं

और उसके सिंहासन के सामने लाए जाते हैं।

हम परमेश्वर के वचन खाते-पीते और उनका आनंद लेते हैं

और हम उनमें मौजूद सत्य को समझते हैं।

हम धार्मिक रिवाजों के बंधन तोड़ देते हैं,

अब नियमों से बँधे नहीं रहते।

परमेश्वर के वचनों में जीते हुए,

हमारे हृदय मुक्त हो गए हैं और हम बेहद खुश हैं।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर का धन्यवाद और यशगान,

जो सत्य व्यक्त कर मानवजाति को बचाता है।

परमेश्वर के न्याय और ताड़ना ने मुझे स्वच्छ किया है;

मैंने उसकी मनोहरता देखी है।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर का धन्यवाद और यशगान,

जो सत्य व्यक्त कर मानवजाति का न्याय करता है।

हम परमेश्वर के आमने-सामने होने में समर्थ हैं,

परमेश्वर का भव्य मुखमंडल देखकर हम सौभाग्यशाली हैं।

2

हम ठीक परमेश्वर के पद-चिह्नों पर चलते हैं,

और हम परमेश्वर के राज्य का व्यावहारिक प्रशिक्षण स्वीकारते हैं।

परमेश्वर के न्याय के वचन तेज दुधारी तलवार जैसे हैं,

वे हमारी सोच और विचारों को उजागर करते हैं।

अहंकार, दंभ, स्वार्थ और धोखेबाज़ी,

झूठ और धोखा, सब प्रकट हो जाते हैं।

तभी मैं अपनी भ्रष्टता की सच्चाई देख पाता हूँ।

अब छिपने की कोई जगह नहीं,

मैं परमेश्वर के आगे जमीन पर गिर जाता हूँ।

मैं परमेश्वर के उद्धार का धन्यवाद करता हूँ

और उसके धार्मिक स्वभाव का यशगान गाता हूँ।

मैं देह-सुख के खिलाफ विद्रोह कर,

सत्य पर अमल करना चाहता हूँ,

ताकि एक नया इंसान बनकर, परमेश्वर के दिल को सुकून दे सकूँ।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर का धन्यवाद और यशगान।

परमेश्वर का न्याय कितना धार्मिक है।

मेरा भ्रष्ट स्वभाव शुद्ध हो चुका है; मैं सबसे धन्य हो गया।

मैं परमेश्वर के उद्धार का धन्यवाद करता हूँ

और उसके धार्मिक स्वभाव का यशगान गाता हूँ।

मैं देह-सुख के खिलाफ विद्रोह कर,

सत्य पर अमल करना चाहता हूँ,

ताकि एक नया इंसान बनकर, परमेश्वर के दिल को सुकून दे सकूँ।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर का धन्यवाद और यशगान।

परमेश्वर का न्याय कितना धार्मिक है।

मेरा भ्रष्ट स्वभाव शुद्ध हो चुका है; मैं सबसे धन्य हो गया।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें