Christian Dance | समय | Praise Song

24 अगस्त, 2024

अकेली रूह चली आई है इतनी दूर से,

अतीत को खोजती, भविष्य को जाँचती,

कड़ी मेहनत करती, सपनों का पीछा करती।

इस बात से अनजान, कहाँ से आती-जाती है वो,

आँसुओं में पैदा होती, मायूसी में गुम होती।

कदमों तले कुचली जाती ख़ुद को संभालती फिर भी।

तुम्हारा आना कर देता है भटके व्यथित जीवन का अंत।

मुझको दिखती उम्मीद की किरण,

स्वागत करती हूँ सुबह की रोशनी का।

दूर कोहरे में पाती हूँ झलक तुम्हारे रूप की।

वो चमक है तुम्हारे चेहरे की।

भटक गई थी मैं कल अनजान देश में,

मगर आज पा ली है राह मैंने अपने घर की।

ज़ख़्मों से छलनी, इंसान से अलग,

इंसान का जीवन सपना है, मैं विलाप करती हूँ।

तुम्हारा आना कर देता है भटके व्यथित जीवन का अंत।

अब खोई हुई नहीं हूँ, भटकी हुई नहीं हूँ मैं।

आ गई हूँ घर अपने मैं।

तुम्हारा सफ़ेद लिबास दिखता है मुझे।

तुम्हारे चेहरे की चमक दिखती है मुझे।

तुम्हारा आना कर देता है भटके व्यथित जीवन का अंत।

अब खोई हुई नहीं हूँ, भटकी हुई नहीं हूँ मैं।

आ गई हूँ घर अपने मैं।

तुम्हारा सफ़ेद लिबास दिखता है मुझे।

तुम्हारे चेहरे की चमक दिखती है मुझे।

कितने जनम लिये, कितने साल इंतज़ार किया,

सर्वशक्तिमान का अब आगमन हुआ।

अकेली रूह को मिल गई राह, अब दुखी नहीं है ये।

हज़ारों साल का ये सपना।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें