Christian Dance | हम मेमने का अनुसरण करते हैं और नए गीत गाते हैं | Praise Song

13 सितम्बर, 2024

1

हम सिंहासन के सामने उठाए गए हैं और राज्य भोज में भाग लेते हैं।

हम सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को खाते और पीते हैं

और कई सत्यों को समझते हैं।

दिन-ब-दिन हम राज्य का प्रशिक्षण पाते हैं

और इसलिए हमारा जीवन बढ़ता है।

परमेश्वर के वचन समृद्ध और प्रचुर हैं,

सिंहासन से निकलने वाला जीवित जल हमें पोषण देता है।

हम परमेश्वर के देहधारण की चरवाही स्वीकारते हैं

और परमेश्वर की बुद्धि और सर्वशक्तिमत्ता का अनुभव करते हैं।

परमेश्वर हमें अंधकार के प्रभाव से बचाकर,

हमें अपने सामने जीने की अनुमति देता है।

हम अंत के दिनों के मसीह का बारीकी से अनुसरण करते हैं

और सत्य और जीवन के लिए प्रयास करते हैं।

हमें बचाने के लिए सर्वशक्तिमान परमेश्वर का धन्यवाद।

हम मेमने का अनुसरण करते हैं और नए गीत गाते हैं।

2

परमेश्वर ने हमारे लिए एक भोज तैयार किया है;

राज्य का जीवन कितना आनन्दमय है!

हम परमेश्वर का न्याय और ताड़ना स्वीकारते हैं;

हमारा परीक्षण और शोधन होता है।

हमारे भ्रष्ट स्वभावों को शुद्ध किया जाता है

और हम एक नए मानव के समान जीते हैं।

ये परमेश्वर के आशीष और अनुग्रह हैं

और हमसे अधिक धन्य कौन हो सकता है?

परमेश्वर के वचनों का प्रकाशन और न्याय

उसके धार्मिक स्वभाव को प्रकट करते हैं।

परमेश्वर के वचन हमारी भ्रष्टता को शुद्ध करते हैं

और हम उसका महान उद्धार पाते हैं।

हम शैतान को हराने के लिए परमेश्वर का गुणगान करते हुए

नाचते-गाते हैं और उसकी स्तुति करते हैं।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने पूर्ण महिमा पाई है

और हम हमेशा उसकी स्तुति करते हैं!

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें