Hindi Christian Song | है मसीह अंतिम दिनों के नित्य जीवन लेके आये

09 जुलाई, 2017

परमेश्वर ख़ुद जीवन और सच्चाई है, उनका जीवन और सच एक-दूजे से अलग नहीं।

जिसने उनका सच ना पाया, जीवन ना पाया।

बिन उनकी रहनुमाई के, बिन उनकी सच्चाई के,

बस ख़त है, मत है और मानव के पास उसकी मौत है।

प्रभु का जीवन और सच्चाई गुंथे हुए हैं, मौजूद सदा।

नहीं मिलेगा जीवन-पोषण, गर सच का आधार तुम्हें मालूम नहीं।

अंत समय के वो मसीह जीवन लाये, जो सदा रहे वो सच लाये।

जीवन पाना गर इंसां को, जीवन पाना गर इंसां को, सच के पथ पर चलना होगा।

इसी राह पर प्रभु मिलेंगे और मिले अनुमोदन उनका।

गर भूल गये जीवन-पथ को, जो अंत समय लाये मसीह

तो समझो तुमने त्याग दिया, यीशु का वो अनुमोदन भी

और दूर कर लिया तुमने ख़ुद को जन्नत से।

बन बैठे तारीख़ों के कैदी और कठपुलती तुम।

गर नहीं पाओगे तुम जीवन-विधान, तो नहीं ग्रहण कर पाओगे सच्चाई को।

तुम तो हो केवल विगलित तन, ना भाव कोई, ना कोई ख़्याल।

अंत समय के वो मसीह जीवन लाये, जो सदा रहे वो सच लाये।

जीवन पाना गर इंसां को, जीवन पाना गर इंसां को, सच के पथ पर चलना होगा।

इसी राह पर प्रभु मिलेंगे और मिले अनुमोदन उनका।

किताबों के अल्फ़ाज़ कोई जीवन नहीं, तारीख़ों में कैद सच्चाई नहीं

पुराने रास्तों की दास्तां भी वो नहीं जो आज कहते हैं प्रभु।

धरती पर इंसानों में रहकर प्रभु करते हैं जो इज़हार, वो ही सच्चाई है।

करते हैं इज़हार वो मरज़ी प्रभु की और उनके काम का अंदाज़।

तारीख़ों की बेडियों में जो बंधे हैं, जो घिरे सिद्धांतों से, नियमों में कैद हैं जो,

पा नहीं सकते वो जीवन या कि उस पथ को जहां है नित्य जीवन।

बस हज़ारों साल का इतिहास उनके पास है, सिद्धांत हैं,

ठहरे हुए पानी की तरह,

ये प्रभु के तख़्त से आया हुआ पानी नहीं है ज़िंदगी का।

जो न पियेंगे ये पानी, होंगे ज़िंदा लाश वो ताउम्र,

और रहेंगे नर्क में, शैतान की करते ग़ुलामी।

अंत समय के वो मसीह जीवन लाये, जो सदा रहे वो सच लाये।

जीवन पाना गर इंसां को, जीवन पाना गर इंसां को, सच के पथ पर चलना होगा।

इसी राह पर प्रभु मिलेंगे और मिले अनुमोदन उनका।

है मसीह अंतिम दिनों के नित्य जीवन लेके आये।

"वचन देह में प्रकट होता है" से

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें