Hindi Christian Song | मार्ग के अंतिम चरण में सही ढंग से कैसे चलें
14 मई, 2026
1
तुम्हें यह याद रखना चाहिए कि ये वचन अब कहे जा चुके हैं : बाद में, तुम अधिक बड़े क्लेश और अधिक बड़ी पीड़ा का अनुभव करोगे! पूर्ण बनाया जाना सरल या आसान बात नहीं है। कम से कम तुममें अय्यूब की आस्था होनी चाहिए या उससे भी कहीं बड़ी आस्था। तुम्हें जानना चाहिए कि भविष्य में परीक्षण अय्यूब के परीक्षणों से भी बड़े होंगे, और तुम्हें लम्बे समय की ताड़ना से होकर गुजरना होगा। क्या यह एक सरल बात है? यदि तुम अभी दर्शनों को थामे नहीं रह सकते, तो तुम्हारी कतई कोई नींव नहीं है, और भविष्य में तुम फेंक दिए जाओगे!
2
सावधानीपूर्वक तौलो कि इस मार्ग के अंतिम चरण में सही ढंग से कैसे चलना है। यही वह मार्ग है जिस पर भविष्य में चलना है, वह मार्ग है जिस पर सब लोगों को चलना है। तुम्हें यह ज्ञान अनसुना नहीं रहने देना है; यह न सोचो कि मैं तुमसे जो कुछ कहता हूँ वह सब व्यर्थ की बात है। वह दिन आएगा जब तुम इसका सदुपयोग करोगे—मेरे वचन व्यर्थ में नहीं कहे जा सकते हैं। यह अपने आपको सुसज्जित करने का समय है, यह भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने का समय है। तुम्हें उस मार्ग को तैयार करना चाहिए जिस पर तुम्हें भविष्य में चलना है; तुम्हें इस बात के प्रति चिंतित और व्याकुल होना चाहिए कि भविष्य में तुम कैसे अडिग रह पाओगे और अपने भविष्य के मार्ग के लिए अच्छी तरह तैयारी करो। पेटू और आलसी मत बनो!
3
तुम्हें अपने समय का सर्वोत्तम इस्तेमाल करने के लिए बिल्कुल वह सब कुछ करना होगा जो तुम कर सकते हो, ताकि तुम्हें वह सब कुछ प्राप्त हो जिसकी तुम्हें जरूरत है। मैं तुम्हें सब कुछ दे रहा हूँ ताकि तुम समझ सको। अधिक बड़े क्लेश से होकर गुजरने से सब लोगों के भीतर सच्चा बोध आ जाएगा। ये कार्य के चरण हैं। जब तुम उन दर्शनों को पूरी तरह समझ लेते हो जिन पर आज संगति हुई है और तुम सच्चा आध्यात्मिक कद पा लेते हो तो भविष्य में तुम चाहे जिस भी पीड़ा से होकर गुजरो वह तुम पर भारी नहीं पड़ेगी और तुम अडिग रह पाओगे। जब मैं कार्य के इस अंतिम चरण को पूरा कर लूँगा और अंतिम वचन कहना समाप्त कर लूँगा, तो भविष्य में लोगों को अपने-अपने मार्ग पर चलना होगा। यह पहले कहे वचनों को पूरा करेगा : पवित्र आत्मा के पास हर व्यक्ति के लिए आदेश है और हर एक व्यक्ति में किया जाने वाला कार्य है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, अपने मार्ग के अंतिम चरण में तुम्हें कैसे चलना चाहिए
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो