Christian Dance | नए जीवन का यशगान करो | Praise Song

17 मई, 2024

1

अंत के दिनों का मसीह प्रकट हो गया है

और मनुष्य को बचाने के लिए सत्य व्यक्त कर रहा है।

उसके वचन हमारा न्याय करते,

हमें ताड़ना देते और स्वच्छ करते हैं,

और वे हमें जीवन के सही मार्ग पर ले जाते हैं।

परमेश्वर के वचनों ने मुझे बदल दिया है,

मैं परमेश्वर से प्रेम करने के नए जीवन का आनंद ले रहा हूँ।

अब मैं हारा हुआ और पीड़ा में नहीं हूँ;

मेरी आत्मा आजाद हो चुकी है, और मैं गीत गाता हूँ।

सत्य को समझना कितना अद्भुत है!

मैंने अपनी भ्रष्टता त्याग दी है और मैं सच में मुक्त हो गया हूँ।

मेरी सभी धारणाएँ और गलतफहमियाँ दूर हो चुकी हैं

और मेरा विद्रोही स्वभाव बदल गया है।

परमेश्वर के वचन अनमोल सत्य हैं,

जो हमारे भ्रष्ट स्वभाव को स्वच्छ करते हैं।

हम मसीह के भोज में शामिल होकर

परमेश्वर के प्रेम का स्वाद लेते हैं।

मैं हमेशा उससे प्रेम करता रहूँगा।

2

भाई-बहन एक दूसरे के बीच बिना किसी

बाधा या दूरी के एक साथ आते हैं।

एक जैसे दिल और मन वाले हम सभी कलीसिया में सहयोग करते हैं,

खुशी से यशगान गाते हैं।

हमारी आवाजें परमेश्वर के लिए प्रेम से भरी हैं,

और हम अपनी सच्ची भावनाएँ गाकर सुनाते हैं।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर हमें नया बनाकर नए लोगों में बदल देता है।

कौन अपने दिल की आवाज नहीं सुनाता?

कौन अपने प्रेम को जाहिर नहीं करता?

तुम परमेश्वर का यशगान कर नृत्य करते हो,

और मैं अपने हाथों से ताल देता हूँ।

हमने दुनिया के बंधनों को,

परिवार और देह-सुख के बंधनों को तोड़ दिया है;

एक दूसरे से प्रेम करना कितना प्यारा है।

पथभ्रष्ट जीवन बीत चुका है।

परमेश्वर के समक्ष रहना कितना बड़ा सुख है।

हम अपना कर्तव्य अच्छे से निभाते हैं

और परमेश्वर की महिमा गाते हैं।

हम सत्य का अभ्यास करते हैं, आजाद और मुक्त महसूस करते हैं।

परमेश्वर के लोग एक नए जीवन का आनंद लेते हैं;

हम परमेश्वर से प्रेम करते और रोशनी में जीते हैं।

हम सदा सर्वशक्तिमान परमेश्वर की आराधना करते रहेंगे।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें