परमेश्वर के दैनिक वचन : जीवन में प्रवेश | अंश 431
तुम लोगों को अब और अधिक यथार्थवादी पाठ का अध्ययन करना चाहिए। उन ऊँची-ऊँची, खोखली बातों की कोई आवश्यकता नहीं है जिनकी लोग प्रशंसा करते हैं।...
हम परमेश्वर के प्रकटन के लिए बेसब्र सभी साधकों का स्वागत करते हैं!
जिस दिन सभी चीज़ें पुनर्जीवित हुईं थीं, मैं मनुष्यों के बीच आया, और मैंने उसके साथ अद्भुत दिन और रात बिताये हैं। केवल इस अवसर पर ही मनुष्य मेरी सुलभता को थोड़ा सा समझता है, और जैसे-जैसे मेरे साथ उसकी अंतःक्रिया बार-बार होने लगती है, तो वह जो मेरे पास है और जो मैं हूँ उसमें से थोड़ा सा देखता है—और परिणामस्वरूप, उसे मेरे बारे में कुछ ज्ञान प्राप्त हो जाता है। सभी लोगों के बीच, मैं अपना सिर उठाता हूँ और देखता हूँ, और वे सभी मुझे देखते हैं। फिर भी जब संसार पर आपदा आती है, तो वे तुरन्त व्याकुल जाते हैं, और उनके हृदयों से मेरी छवि ग़ायब हो जाती है; आपदा के आने से आतंक से त्रस्त, वे मेरे प्रोत्साहनों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। मैंने मनुष्यों के बीच बहुत वर्ष बिताये हैं, फिर भी वह हमेशा अनभिज्ञ रहा है, और उसने मुझे कभी नहीं जाना। आज मैं अपने स्वयं के मुँह से उसे बताता हूँ, और मुझ से कुछ प्राप्त करने के लिए सभी लागों को अपने सामने लेकर आता हूँ, फिर भी वे मुझ से अभी भी अपनी दूरी बनाए हुए हैं, और इसलिए वे मुझे नहीं जानते हैं। जब मेरे कदम ब्रह्माण्ड के कोने-कोने में पड़ेंगे, तब मनुष्य खुद पर चिंतन करना शुरू कर देगा, और सभी लोग मेरे पास आएँगे और मेरे सामने दण्डवत करेंगे और मेरी आराधना करेंगे। यह मेरी महिमा का दिन, मेरी वापसी का दिन, और साथ ही मेरे प्रस्थान का दिन भी होगा। अब मैंने अपना कार्य पूरी मानवजाति के बीच आरम्भ कर दिया है, और मैंने पूरे ब्रह्माण्ड में, अपनी प्रबन्धन योजना के अंतिम अंश की औपचारिक शुरूआत कर दी है। इस क्षण से आगे, जो कोई भी सावधान नहीं हैं वे किसी भी क्षण निर्दयी ताड़ना के बीच डूबने के लिए उत्तरदायी हैं। यह इसलिए नहीं है क्योंकि मैं निर्दयी हूँ, बल्कि यह मेरी प्रबन्धन योजना का एक कदम है; सभी को अवश्य मेरी योजना के अनुसार आगे बढ़ना चाहिए, और कोई भी मनुष्य इसे बदल नहीं सकता है। जब मैं औपचारिक रूप से अपना कार्य शुरू करता हूँ, तो सभी लोग वैसे ही चलते हैं जैसे मैं चलाता हूँ, इस तरह कि समस्त संसार के लोग मेरे साथ कदम मिलाते हुए चलने लगते हैं, संसार भर में "उल्लास" होता है, और मनुष्य को मेरे द्वारा आगे की ओर प्रेरित किया जाता है। परिणाम स्वरूप, बड़ा लाल अजगर मेरे द्वारा उन्माद और व्याकुलता की स्थिति में भगा दिया जाता है, और वह मेरा कार्य करता है, और, अनिच्छुक होने के बावजूद भी, अपनी स्वयं की इच्छाओं का अनुसरण करने में समर्थ नहीं होता है, और उसके पास मेरे नियन्त्रण में समर्पित होने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है। मेरी सभी योजनाओं में, बड़ा लाल अजगर मेरी विषमता, मेरा शत्रु, और मेरा सेवक भी है; वैसे तो, मैंने उससे अपनी "अपेक्षाओं" को कभी भी शिथिल नहीं किया है। इसलिए, मेरे देहधारण के काम का अंतिम चरण उसके घराने में पूरा होता है। इस तरह से, बड़ा लाल अजगर मेरी उचित तरीके से सेवा करने में अधिक समर्थ है, जिसके माध्यम से मैं उस पर विजय पाऊँगा और अपनी योजना को पूरा करूँगा। जब मैं कार्य करता हूँ, तो सभी स्वर्गदूत निर्णायक युद्ध में मेरे साथ शुरू हो जाते हैं और अंतिम चरण में मेरी इच्छाओं को पूरा करने का दृढ़ निश्चय करते हैं, ताकि पृथ्वी के लोग मेरे सामने स्वर्गदूतों के समान समर्पण कर दें, और मेरा विरोध करने की इच्छा न करें, और ऐसा कुछ न करें जो मेरे विरुद्ध विद्रोह करता हो। समस्त संसार में ये मेरे कार्य की गतिशीलताएँ हैं।
मनुष्य के बीच मेरे आगमन का उद्देश्य और महत्व सम्पूर्ण मानवजाति का उद्धार करना, सम्पूर्ण मानवजाति को अपने घराने में वापस लाना, स्वर्ग और पृथ्वी का पुनर्मिलन करना, और मनुष्य से स्वर्ग और पृथ्वी के बीच "संकेतों" का सम्प्रेषण करवाना है, क्योंकि मनुष्य का अंतर्निहित प्रकार्य ऐसा ही है। जिस समय जब मैंने मानवजाति का सृजन किया, उस समय मैंने सभी चीज़ों को मानवजाति के लिए तैयार किया था, और बाद में, मैंने मानवजाति को उस सम्पत्ति को प्राप्त करने की अनुमति दी जो मैंने उसे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार दी। इस प्रकार, मैं कहता हूँ कि यह मेरे मार्गदर्शन के अंतर्गत है कि संपूर्ण मानवजाति आज के दिन पहुँची है। और यह सब मेरी योजना है। संपूर्ण मानवजाति के बीच, अनगिनित लोग मेरे प्रेम की सुरक्षा में विद्यमान हैं, और अनगिनित संख्या में मेरी घृणा की ताड़ना के आधीन रहते हैं। यद्यपि सभी लोग मुझ से प्रार्थना करते हैं, तब भी वे अपनी वर्तमान परिस्थितियों को बदलने में असमर्थ हैं; एक बार जब वे आशा खो देते हैं, तो वे केवल प्रकृति को अपना काम करने दे सकते हैं और मेरी अवज्ञा करने से रूक सकते हैं, क्योंकि यह वह सब कुछ है जिसे मनुष्य के द्वारा पूरा किया जा सकता है। जब मनुष्य के जीवन की अवस्था की बात आती है, तो मनुष्य को अभी भी वास्तविक जीवन को ढूँढ़ना है, उसने अभी भी अन्याय, वीरानी और संसार की दयनीय स्थितियों की वास्तविक प्रकृति का पता नहीं लगाया है—और इसलिए, यह आपदा के आगमन के लिए नहीं होता, तो अधिकतर लोग अभी भी प्रकृति माँ को गले से लगाते, और अभी भी अपने आपको "जीवन" के स्वाद में तल्लीन कर देते। क्या यह संसार की सच्चाई नहीं है? क्या यह उस उद्धार की आवाज़ नहीं है जिसे मैं मनुष्य से कहता हूँ? क्यों, मानवजाति के बीच, कभी भी किसी ने मुझ से सच में प्रेम नहीं किया है? क्यों मनुष्य केवल ताड़ना और परीक्षणों के बीच ही मुझ से प्रेम करता है, मगर कोई भी मेरी सुरक्षा के अधीन मुझ से प्रेम नहीं करता है? मैंने कई बार मानवजाति को ताड़ना प्रदान की है। वे इस पर एक नज़र डालते हैं, लेकिन फिर वे उसे अनदेखा कर देते हैं, और वे इस समय इसका अध्ययन और मनन नहीं करते हैं, और इसलिए मनुष्य के ऊपर जो कुछ भी आता वह है निष्ठुर न्याय। यह मेरे कार्य करने के तरीकों में से केवल एक है, परन्तु यह तब भी मनुष्य को बदलने और उसे मुझसे प्रेम करवाने के लिए है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचन, अध्याय 29
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
तुम लोगों को अब और अधिक यथार्थवादी पाठ का अध्ययन करना चाहिए। उन ऊँची-ऊँची, खोखली बातों की कोई आवश्यकता नहीं है जिनकी लोग प्रशंसा करते हैं।...
आगे बढ़ने पर, परमेश्वर के वचन के बारे में बात करना वह सिद्धांत है जिसके द्वारा तुम बोलते हो। जब तुम लोग आपस में मिलते हो, तब तुम लोगों को...
देह में उसका कार्य बहुत सार्थक है, यह कार्य के सम्बन्ध में कहा जाता है, और अंततः देहधारी परमेश्वर ही कार्य का समापन करता है, पवित्रात्मा...
यदि इतना कार्य, और इतने सारे वचनों का तेरे ऊपर कोई असर नहीं हुआ, तो जब परमेश्वर के कार्य को फैलाने का समय आएगा तब तू अपने कर्तव्य को निभाने...