Christian Dance | परमेश्वर के सभी वचन सत्य हैं | Praise Song

07 जनवरी, 2025

1

परमेश्वर इंसान के साथ रहने के लिए धरती पर आया है,

वह कई सत्य व्यक्त करता है।

अब मैं अनिश्चितता में खोज नहीं करता,

क्योंकि मेरे पास मेरे मार्गदर्शन के लिए परमेश्वर के वचन हैं।

प्रतिदिन, मैं परमेश्वर के वचनों को खाता और पीता हूँ

और परमेश्वर के सामने जीता हूँ;

पवित्र आत्मा मुझे प्रबुद्ध और रोशन करता है।

अब मैं सत्य को अधिक स्पष्टता से समझता हूँ,

और मेरा जीवन हर दिन विकसित होता है।

परमेश्वर के वचन इंसान की भ्रष्टता के तथ्य उजागर करते हैं,

और सभी पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

परमेश्वर के वचनों के न्याय और परीक्षणों के कष्ट के माध्यम से

मेरा भ्रष्ट स्वभाव शुद्ध होता है।

परमेश्वर के वचनों की समृद्धि का आनंद लेते हुए

मैंने वाकई बहुत ज्यादा हासिल किया है।

परमेश्वर के स्वभाव की धार्मिकता और पवित्रता देखकर

मैं परमेश्वर का भय मानता और उस पर श्रद्धा रखता हूँ।

2

परमेश्वर के वचनों को पढ़कर मैं सत्य को समझता हूँ

और देह की बाधाओं को लाँघ जाता हूँ।

अपना कर्तव्य पूरा करते समय सत्य की तलाश

और परमेश्वर के प्रति समर्पण करते हुए

मैं एक ईमानदार इंसान की सदृशता को जीता हूँ।

मैं सत्य समझता और अपने भ्रष्ट स्वभाव को त्याग देता हूँ

परमेश्वर के वचनों का सत्य बहुत मूल्यवान है।

परमेश्वर के वचनों का अभ्यास कर,

मैं सत्य और जीवन हासिल करता हूँ

और मेरे दिल को और कुछ भी नहीं चाहिए।

यह देखकर कि परमेश्वर का प्रेम कितना महान,

कितना वास्तविक है,

मैं खुशी से अपना सच्चा दिल परमेश्वर को सौंपता हूँ।

आगे का रास्ता कितना भी बीहड़ और विषम हो,

मैं परम आस्था के साथ परमेश्वर का अनुसरण करता हूँ।

मैं परमेश्वर से प्रेम करने,

उसका भय मानने और बुराई से दूर रहने का प्रयास करता हूँ

और आगे का मार्ग और भी उज्ज्वल होता जाता है।

मैं अंत तक मसीह का अनुसरण करूंगा,

अपनी वफादारी निभाते हुए

मैं परमेश्वर के मुसकराते रूप का स्वागत करूंगा।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें