Christian Dance | परमेश्वर में आस्था का सबसे बड़ा आशीर्वाद | Praise Song

24 अगस्त, 2024

1

आस्था का सबसे बड़ा आशीष प्रभु का स्वागत करना है।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों की आपूर्ति और सिंचाई पाते हुए,

हम कलीसियाई जीवन में खुशी-खुशी बढ़ रहे हैं।

परमेश्वर के वचनों को खाने और पीने से, हम सत्य समझते हैं

और एक मानव के समान जीते हैं।

परमेश्वर के वचन हमें हमारे जीवन की दिशा दिखाते हैं।

मैंने परमेश्वर के प्रेम का आनंद लिया है।

मैं इस अद्भुत समय को संजोकर रखूँगा और सत्य प्राप्त करने,

अपना कर्तव्य पूरा करने

और परमेश्वर की स्वीकृति प्राप्त करने की कोशिश करूँगा।

2

आस्था का सबसे बड़ा आशीष कई सत्यों को समझना है।

हम परमेश्वर के वचनों के न्याय के

अनुभव के माध्यम से उसकी धार्मिकता को देखते हैं।

जब हम विद्रोही बन जाते हैं तो हमें परमेश्वर की ताड़ना

और अनुशासन का सामना करना पड़ता है।

अपने स्वभाव में परिवर्तन प्राप्त करते हुए,

हम परमेश्वर के महान प्रेम का अनुभव करते हैं।

हमारी भ्रष्टता शुद्ध हो गई है

और हमारे पास एक परमेश्वर का भय मानने वाला दिल है।

मैंने परमेश्वर के प्रेम का आनंद लिया है।

मैं दृढ़ संकल्प हूँ सत्य का अभ्यास करने,

एक ईमानदार व्यक्ति के समान जीवन जीने

और परमेश्वर के प्रति समर्पित होने

तथा उसकी गवाही देने में सक्षम होने के लिए।

3

आस्था का सबसे बड़ा आशीष

सुसमाचार फैलाना और परमेश्वर की गवाही देना है।

उत्पीड़न और कठिनाई के अनुभव के माध्यम से,

हम शैतान की कुरूपता को ठीक से समझते हैं,

बड़े लाल अजगर के खिलाफ पूरी तरह से विद्रोह करते हैं

और परमेश्वर की गवाही देते हैं।

हम मरते दम तक वफादार रहेंगे

और परमेश्वर की पवित्रता और धार्मिकता की गवाही देंगे।

परमेश्‍वर की गवाही देना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।

मैंने परमेश्वर के प्रेम का आनंद लिया है।

इसलिए मुझे वफादार रहना चाहिए

और परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार दूर-दूर तक फैलाना चाहिए,

और परमेश्वर के प्रेम का कर्ज चुकाने के लिए

अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें