Hindi Christian Song | परमेश्वर मनुष्य के अंतरतम हृदय की पड़ताल करता है
16 जुलाई, 2026
1
मैं धार्मिक हूँ, मैं विश्वसनीय हूँ, और मैं वो परमेश्वर हूँ जो मनुष्यों के अंतरतम हृदय की पड़ताल करता है! कौन मुझे सच्चे दिल से चाहता है और कौन नहीं—मैं एक-एक करके तुम सबको बता दूँगा। तुम लोग बस मेरी उपस्थिति में मेरे निकट आने पर ध्यान दो और मैं अपना कार्य स्वयं करूँगा। त्वरित नतीजों के लिए बहुत अधीर मत होओ; मेरा कार्य ऐसा नहीं है जो सारा एक साथ पूरा किया जा सके। इसके भीतर मेरे चरण और मेरी बुद्धि निहित है, और इसीलिए मेरी बुद्धि प्रकट हो सकती है। मैं तुम सभी को देखने दूँगा कि मेरे हाथों द्वारा क्या किया जाता है—बुराई को दण्डित और भलाई को पुरस्कृत किया जाता है। मैं सब लोगों के प्रति पूरी तरह निष्पक्ष हूँ। तुम जो मुझे सच्चे दिल से प्रेम करते हो, मैं भी तुम्हें सच्चे दिल से प्रेम करूँगा, और जहाँ तक उनकी बात है जो मुझे सच्चे दिल से प्रेम नहीं करते, उन पर मेरा क्रोध हमेशा रहेगा, ताकि वे सदा के लिए याद रखें कि मैं सच्चा परमेश्वर हूँ, ऐसा परमेश्वर जो मनुष्यों के अंतरतम हृदय की पड़ताल करता है।
2
लोगों के सामने एक तरह से और उनकी पीठ पीछे दूसरी तरह से काम न करो; तुम जो कुछ भी करते हो, उसे मैं स्पष्ट रूप से देखता हूँ, तुम दूसरों को भले ही मूर्ख बना लो, लेकिन तुम मुझे मूर्ख नहीं बना सकते। मैं यह सब स्पष्ट रूप से देखता हूँ। तुम्हारे लिए कुछ भी छिपाना असंभव है; सब कुछ मेरे हाथों की पहुँच में है। यह मत समझो कि तुम तुच्छ छोटी-छोटी गणनाओं में बहुत ही चालाक और कुशल हो। इंसान चाहे जितनी योजनाएँ बना ले, वे चाहे हजारों हों या लाखों, लेकिन अंत में वे मेरे हाथ की पहुँच से बच नहीं सकते हैं। सभी चीजें और सभी घटनाएँ मेरे हाथों से नियंत्रित होती हैं, एक इंसान की तो बिसात ही क्या! मुझसे बचने या छिपने की कोशिश मत करो, फुसलाने या छिपाने की कोशिश मत करो। क्या ऐसा हो सकता है कि तुम अभी भी नहीं देख सकते कि मेरा महिमामय मुख, मेरा क्रोध और मेरा न्याय सार्वजनिक रूप से प्रकट किए गए हैं? जो भी मुझे सच्चे दिल से नहीं चाहते हैं, मैं उनका तत्काल और बिना दया के न्याय करूँगा। मेरी दया समाप्त हो गई है; अब और शेष नहीं रही है। अब और पाखंडी मत बनो, और अपने बेलगाम और उद्दंड चाल-चलन को रोक लो।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, आरंभ में मसीह के कथन, अध्याय 44
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो