Hindi Christian Song | परमेश्वर जिस चीज को पूर्ण बनाता है वह है आस्था
28 अगस्त, 2026
1
अंत के दिनों के कार्य में हमसे परम आस्था और प्रेम की माँग की जाती है और रत्तीभर लापरवाही के कारण हम लड़खड़ा सकते हैं, क्योंकि कार्य का यह चरण पिछले सभी चरणों से अलग है : परमेश्वर जिस चीज को पूर्ण बना रहा है वह है लोगों की आस्था, जो अदृश्य भी है और अमूर्त भी। परमेश्वर जो करता है वह है वचनों को आस्था में, प्रेम में और जीवन में बदलना। लोगों को उस बिंदु पर पहुँचना है जहाँ वे सैकड़ों शोधन सह चुके हों और अय्यूब से भी अधिक आस्था रखते हों, जिसके लिए उनसे यह माँग की जाती है कि वे असाधारण पीड़ा और तमाम तरह की यातनाएँ सहें, फिर भी किसी भी समय परमेश्वर से मुँह न मोड़ें। जब वे मृत्यु तक समर्पित रहते हैं और परमेश्वर में अपार आस्था रखते हैं, तो परमेश्वर के कार्य का यह चरण पूरा हो जाता है।
2
परमेश्वर का कार्य उतना सरल नहीं है जितनी तुम लोग कल्पना करते हो। यह लोगों की धारणाओं के अनुरूप जितना कम होता है, इसकी सार्थकता उतनी ही गहरी होती है; और यह लोगों की धारणाओं के अनुरूप जितना अधिक होता है, इसमें मूल्य और वास्तविक सार्थकता का उतना ही अधिक अभाव होता है। इन वचनों पर ध्यान से विचार करो। परमेश्वर जो करता है वह है वचनों को आस्था में, प्रेम में और जीवन में बदलना। लोगों को उस बिंदु पर पहुँचना है जहाँ वे सैकड़ों शोधन सह चुके हों और अय्यूब से भी अधिक आस्था रखते हों, जिसके लिए उनसे यह माँग की जाती है कि वे असाधारण पीड़ा और तमाम तरह की यातनाएँ सहें, फिर भी किसी भी समय परमेश्वर से मुँह न मोड़ें। जब वे मृत्यु तक समर्पित रहते हैं और परमेश्वर में अपार आस्था रखते हैं, तो परमेश्वर के कार्य का यह चरण पूरा हो जाता है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मार्ग ... (8)
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो