Hindi Christian Song | परमेश्वर द्वारा मनुष्य के परीक्षण उसे शुद्ध करने के लिए हैं

28 जुलाई, 2026

1

परमेश्वर में अपने विश्वास में लोग भविष्य के लिए आशीष पाने का अनुसरण करते हैं; यही उनके विश्वास का लक्ष्‍य होता है। सभी लोगों की यही मंशा और आशा होती है, लेकिन उनकी प्रकृति की भ्रष्टता का समाधान परीक्षणों और शोधन के माध्यम से अवश्य किया जाना चाहिए। लोग जिन-जिन पहलुओं में शुद्ध नहीं हैं और अभी भी भ्रष्टता दिखाते हैं उन पहलुओं में उनका शोधन अवश्य किया जाना चाहिए— यह परमेश्वर की व्यवस्था है। परमेश्वर तुम्हारे लिए परिवेशों का इंतजाम करता है, तुम्हें उनमें शोधन से गुजरने के लिए बाध्य करता है, ताकि तुम अपनी भ्रष्टता को जान जाओ। अंततः तुम उस मुकाम पर पहुँच जाते हो जहाँ तुम अपने मंसूबों और इच्छाओं को छोड़ने और परमेश्वर की संप्रभुता और व्यवस्था के प्रति समर्पण करने के इच्छुक होते हो, भले ही इसका मतलब मृत्यु हो।

2

अगर लोग कई वर्षों के शोधन से नहीं गुजरते हैं, अगर वे एक निश्चित मात्रा में कष्ट नहीं सहते हैं, तो वे अपनी सोच और अपने दिलों में देह की भ्रष्टता के बंधनों से मुक्त नहीं हो पाएंगे। जिन किन्हीं पहलुओं में लोग अभी भी अपनी शैतानी प्रकृति के बंधनों में जकड़े हैं और जिन भी पहलुओं में उनकी अपनी इच्छाएँ और माँगें बची हैं, उन्हीं पहलुओं में उन्हें कष्ट उठाना चाहिए। केवल कष्ट झेलकर ही लोग सबक सीख सकते हैं, जिसका अर्थ है कि वे सत्य प्राप्त कर सकते हैं और परमेश्वर के इरादों को समझ सकते हैं। वास्तव में, बहुत-से सत्य कष्ट और परीक्षणों का अनुभव करके समझ में आते हैं। कोई भी व्यक्ति आरामदायक और सहज परिवेश में या अनुकूल परिस्थितियों में परमेश्वर के इरादों को नहीं समझ सकता है, परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता और बुद्धि को नहीं जान सकता है, या परमेश्वर के धार्मिक स्वभाव का एहसास नहीं कर सकता है। यह असंभव होगा!

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें