Hindi Christian Song | परमेश्वर की बुद्धि, शैतान की साज़िशों का सामना करने में प्रकट होती है (Lyrics)

27 जून, 2020

इंसान चाहे कितना भी भ्रष्ट हुआ,

या उसे सर्प ने कितना भी ललचाया,

यहोवा फिर भी बुद्धिमान था; इसलिए,

जब से दुनिया रची उसने,

नया काम किया है उसने,

एक भी चरण दोहराया नहीं है उसने।

एक भी चरण दोहराया नहीं है उसने।

परमेश्वर शैतान से लड़कर कभी हारा नहीं है।

बुद्धिमान परमेश्वर कभी हारा नहीं है।

वो शैतान के सारे षडयंत्र देख सकता है,

जैसे शैतान करे फ़रेब,

वैसे परमेश्वर की बुद्धि चले।

शैतान ने निरंतर चालें चली हैं।

शैतान के काम से इंसान निरंतर

भ्रष्ट और तबाह हुआ है,

मगर यहोवा परमेश्वर ने

निरंतर बुद्धिमान परमेश्वर के रूप में कार्य किया है।

वो कभी नाकाम नहीं हुआ,

न कभी अपना काम बंद किया।

सृजन से लेकर अब तक,

उसने कभी अपना काम बंद नहीं किया।

परमेश्वर शैतान से लड़कर कभी हारा नहीं है।

बुद्धिमान परमेश्वर कभी हारा नहीं है।

वो शैतान के सारे षडयंत्र देख सकता है,

जैसे शैतान करे फ़रेब,

वैसे परमेश्वर की बुद्धि चले।

अपना काम करते हुए,

इंसान की भ्रष्टता के बावजूद,

उसने न सिर्फ़ इंसान का उद्धार किया है,

अपनी बुद्धिमत्ता,

अधिकार और सामर्थ्य दिखाया है,

बल्कि अंत में इंसान को वो अपना

धार्मिक स्वभाव भी दिखाएगा:

दुष्टों को सज़ा और अच्छों को इनाम देगा।

उसका धार्मिक स्वभाव!

परमेश्वर शैतान से लड़कर कभी हारा नहीं है।

बुद्धिमान परमेश्वर कभी हारा नहीं है।

वो शैतान के सारे षडयंत्र देख सकता है,

जैसे शैतान करे फ़रेब,

वैसे परमेश्वर की बुद्धि चले।

वो अपने अधिकार के आगे स्वर्ग की हर चीज़ को झुकाता है,

धरती की हर चीज़ को अपने पैरों तले रखवाता है।

इंसान को सताने वाले दुष्ट

उसकी ताड़ना के अधीन आएँगे।

तब धरती-आकाश उसकी सर्वशक्तिमत्ता, बुद्धि को,

और उसकी वास्तविकता को देखेंगे!

परमेश्वर शैतान से लड़कर कभी हारा नहीं है।

बुद्धिमान परमेश्वर कभी हारा नहीं है।

वो शैतान के सारे षडयंत्र देख सकता है,

जैसे शैतान करे फ़रेब,

वैसे परमेश्वर की बुद्धि चले।

"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से

WhatsApp: +91-875-396-2907

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें