Hindi Christian Movie | एक खतरनाक सुसमाचार यात्रा | Spreading the Gospel of the Lord Jesus' Return

11 जून, 2024

शू सोंगेन एक गृह कलीसिया का एल्डर था, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों का कार्य स्वीकारने के बाद, उसने बड़े उत्साह से अपने पादरी और सहकर्मियों को सुसमाचार सुनाया। लेकिन, हैरानी की बात थी कि उसे उनकी निंदा और विरोध का सामना करना पड़ा। शू सोंगेन ने देखा कि पादरी और एल्डरों का प्रकृति सार सत्य से नफरत करने और इससे ऊब जाने वाला था, तो उसने खुद को धर्म से अलग कर लिया। इसके बाद, उसने सक्रियता से सुसमाचार फैलाया और परमेश्वर की गवाही दी, और छह महीने में ही वह 10,000 विश्वासियों को परमेश्वर के समक्ष ले आया, जो उसकी अगुआई में थे। इस वजह से, उसे धार्मिक पादरी की नाराजगी सहनी पड़ी, और पुलिस को रिपोर्ट करके उसे गिरफ्तार करवा दिया गया। अपनी सजा काटने के दौरान, वह धार्मिक अगुआ ली मुगुआंग से मिला, और दोनों तुरंत घुल-मिल गए, वे जेल में अक्सर एक-दूसरे की मदद और संगति करने लगे। शू सोंगेन चाहता था कि वो ली मुगुआंग को अंत के दिनों के परमेश्वर के कार्य की गवाही दे, पर जेल में उन पर कड़ी नजर रखी जाती थी, और ली मुगुआंग को जल्दी ही सजा खत्म होने के बाद छोड़ा जाने वाला था। बहुत सोच-विचार के बाद, शू सोंगेन ने एक खतरनाक फैसला लिया : उसने ली मुगुआंग तक सुसमाचार पहुँचाने के लिए जेल से भागने का फैसला किया। क्या वह जेल से सही-सलामत भाग पाएगा? क्या वह परमेश्वर के अंत के दिनों के सुसमाचार को फैलाना और गवाही देना जारी रख पाएगा? जानने के लिए देखिए "एक खतरनाक सुसमाचार यात्रा।"

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें