Hindi Christian Testimony Video | अंतहीन वेदना
29 सितम्बर, 2020
मुख्य किरदार कलीसिया का एक अगुआ है जिसने विश्वासी बनने के बाद से ही परमेश्वर की खातिर खुद को खपाने के लिए सब-कुछ छोड़ दिया। उसने अपने कर्तव्य में कष्ट झेले और कीमत चुकायी, उसने परीक्षाओं का सामना करते समय पीठ नहीं दिखायी, इसलिए वह खुद को परमेश्वर के प्रति समर्पित मानता है। एक दिन, एक सभा में सीसीपी की पुलिस उसे गिरफ़्तार कर लेती है, और जब पुलिस जोर-ज़बरदस्ती कर उससे कलीसिया के अगुआओं के ठिकानों और पैसों की जानकारी उगलवाना चाहती है, उसे भयंकर क्रूर यातना देती है, तब अत्यधिक पीड़ा और कमज़ोरी में वह शैतान के आगे झुक जाता है और कलीसिया के दो मेजबानों के ठिकानों के बारे में बता कर उनके साथ गद्दारी करता है। इसके बाद वह निरंतर दुख और अपने कर्मों के लिए पछतावे में जीता है, यह उसके मन में एक स्थाई भावनात्मक दाग़ छोड़ जाता है। यह विफलता उसे परमेश्वर की धार्मिकता और उसके अपमानित न किये वाले स्वभाव की समझ देती है, वह ये जान लेता है कि यदि कोई व्यक्ति सत्य का अनुसरण नहीं करता या अपनी आस्था में परमेश्वर के वचनों का आधार नहीं रखता और वह परमेश्वर में सच्ची आस्था नहीं रखता, तो मुश्किलों और परीक्षाओं का सामना होने पर वह लड़खड़ा कर गिर पड़ेगा ...
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो