Hindi Christian Testimony Video | मैंने जीवन जल का आनंद लिया है
30 नवम्बर, 2020
जिए जिंग एक ईसाई परिवार में पैदा हुई—प्रभु में उसके परिवार की आस्था तीन पीढ़ियों से चली आ रही है—बड़ी होने पर, वह कलीसिया में नियमित रूप से प्रभु की सेवा करती है। लेकिन धीरे-धीरे, वह देखती है कि कलीसिया ज़्यादा-से-ज़्यादा वीरान होती जा रही है, याजक वर्ग सिर्फ उन्हीं दकियानूसी बातों का प्रचार करते रहते हैं। यही नहीं, हर मोड़ पर उनका व्यवहार प्रभु की इच्छा के विपरीत होता है। उसे अपने जीवन के लिए कोई पोषण नहीं मिल पाता, उसकी आत्मा सूख-सूख कर काली हो जाती है। इस दुख-दर्द में, वह अक्सर प्रभु को पुकारती है, उसके जल्द वापस आने को तरसने लगती है। फिर एक दिन, प्रभु के आने के बारे में ऑनलाइन जानकारी खोजते समय उसकी नज़र सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों के पाठ वाले एक वीडियो पर पड़ती है। ये वचन उसकी आत्मा को झकझोर देते हैं—उसे महसूस होता है कि इनमें सामर्थ्य और अधिकार है, लगता है ये परमेश्वर की वाणी हैं। वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को खोजकर उस पर गौर करना शुरू कर देती है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन पढ़ कर उसकी सूखी आत्मा को सिंचन और पोषण मिलता है, वह धार्मिक जगत की वीरानी की जड़ को समझ पाती है। मेमने के पदचिह्नों के साथ चलने में अपने मार्गदर्शन के लिए वह परमेश्वर के प्रति बहुत आभार जताती है।
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो