Hindi Christian Song | क्या तुम परमेश्वर के गवाह होने के प्रति सचमुच आश्वस्त हो?
22 अगस्त, 2026
1
यद्यपि तुम लोगों की आस्था बहुत सच्ची है, फिर भी तुम लोगों में से कोई भी मेरी पूरी तरह व्याख्या नहीं कर सकता, कोई भी उन सारे तथ्यों की पूर्ण गवाही नहीं दे सकता जिन्हें तुम देखते हो। आज तुममें से अधिकतर लोग उचित कार्यों पर ध्यान नहीं देते हैं, इसके बजाय देह का अनुसरण करते हैं, देह को तृप्त करते हैं और देह में लिप्त रहते हैं। तुम्हारे पास बहुत कम सत्य है। तो फिर तुम लोग उस सबकी गवाही कैसे दे सकते हो जो तुमने देखा है? क्या तुम लोग सचमुच आश्वस्त हो कि तुम मेरे गवाह बन सकते हो?
2
अगर कोई ऐसा दिन आता है जब तुम उस सबकी गवाही नहीं दे पाओगे जो तुमने आज देखा है तो तुम सृजित प्राणी का कर्तव्य खो चुके होगे और तुम्हारे अस्तित्व का कतई कोई अर्थ नहीं होगा। तुम मनुष्य होने के लायक नहीं होगे। यहाँ तक कहा जा सकता है कि तुम मनुष्य नहीं होगे!
3
मैंने तुम लोगों पर अथाह कार्य किया है, लेकिन चूँकि तुम अभी कुछ भी सीखने का प्रयास नहीं करते हो और हर चीज के प्रति अनजान रहते हो और व्यर्थ परिश्रम करते हो, जब मेरे कार्य को फैलाने का समय होगा, तब तुम बस भावशून्य दृष्टि से ताकोगे, तुम्हारे मुँह से आवाज नहीं निकलेगी और तुम बिल्कुल बेकार होगे। क्या तुम तब इतिहास में एक पापी के रूप में याद नहीं किए जाओगे? जब वह समय आएगा, तो क्या तुम्हें सबसे गहरा पछतावा नहीं होगा?
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के बारे में तुम्हारी समझ क्या है?
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो