ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न के तथ्य, एपिसोड 14 : सीसीपी की अमानवीय यातना से अपाहिज हुआ ईसाई

08 जुलाई, 2026

2018 में, सीसीपी ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को निशाना बनाते हुए दमन के कई विशेष अभियान शुरू किए, जैसे "100-दिवसीय युद्ध" और "ऑपरेशन थंडर।" देश भर में सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के ईसाइयों को लगातार गिरफ्तारियों, घरों में छापेमारी, यातना और ब्रेनवॉशिंग का शिकार होना पड़ा। अधूरे आँकड़ों के अनुसार, अकेले 2018 में, कम से कम 11,111 लोगों को गिरफ्तार किया गया; कम से कम 685 लोगों को कई तरह की यातनाएँ दी गईं या जबरन ब्रेनवॉश किया गया; 392 लोगों को जेल की सजा सुनाई गई; और कम से कम 20 ईसाइयों को सता-सताकर मार डाला गया। झेजियांग प्रांत के निंगबो का रहने वाला लियू झी (काल्पनिक नाम), उन कई ईसाइयों में से एक है जिन्हें इस तरह के गंभीर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। 18 सितंबर, 2018 को, लियू झी को पुलिस ने अचानक गिरफ्तार कर लिया। अपनी पूछताछ के दौरान, लियू झी ने "तीन कथन" पर हस्ताक्षर करने से दृढ़ता से इनकार कर दिया और उसे सीसीपी पुलिस द्वारा लगातार यातना और हिंसक ब्रेनवॉशिंग का शिकार होना पड़ा; उसे 6 साल के लिए जेल की सजा सुनाई गई। पुलिस ने क्रूरता की हद पार करते हुए अन्य कैदियों को उसके जननांगों में गहराई तक बांस की सींक घुसाने और लियू झी के प्रत्येक पैर को बारी-बारी से उसके सिर तक बार-बार उठाने के लिए उकसाया और जबरन उसकी पेशियाँ खींचकर उसे यातनाएँ दीं। इसके कारण अंततः वह लगभग पूरी तरह से अपाहिज हो गया और सामान्य रूप से चलने में असमर्थ हो गया। इस एपिसोड में, हम यातना से अपाहिज हुए लियू झी के वास्तविक अनुभवों पर रिपोर्ट कर रहे हैं।

00:21 मुख्य अंश

04:15 लियू झी की अचानक गिरफ्तारी और डिटेंशन सेंटर में 22 दिनों तक हिंसक ब्रेनवॉशिंग

06:57 लियू झी को होटल ले जाया गया, जहाँ अधिकारियों ने बारी-बारी से यातना देकर पूछताछ की

11:30 लियू झी से उसकी आस्था छुड़वाने के लिए पुलिस ने उसे "भुना हुआ पूरा मेमना" जैसी यातनाओं और यौन शोषण का शिकार बनाया

17:57 लियू झी को छह साल की कड़ी सजा दी गई; गार्डों ने सजा कम करने का लालच देकर कैदियों को यातना देने के तरीके ढूँढ़ने के लिए उकसाया

25:35 लियू झी की पेशियों को बार-बार जबरन खींचा गया और उसे अपमानजनक यातनाएँ दी गईं, जिससे वह बेहोश हो गया

35:06 लियू झी को आखिरकार रिहा कर दिया गया, लेकिन सीसीपी की लंबी क्रूरता ने उसे दाईं आँख और दोनों पैरों से अपाहिज बना दिया

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें