ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न के तथ्य, एपिसोड 19 : एक ईसाई को पीट-पीटकर अंधा किया गया—पूरा परिवार 12 साल से भागता फिर रहा है

10 जुलाई, 2026

मुख्य भूमि चीन में सत्तारूढ़ होने के बाद से ही, दुष्ट सीसीपी ने धार्मिक विश्वास को पागलों की तरह दबाया है। सीसीपी सत्य और परमेश्वर से बेइंतहा नफरत करती है। यह न केवल ईसाइयों को अंधाधुंध गिरफ्तार करती है और सताती है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से मिटा देना चाहती है। गिरफ्तार किए जाने और हिरासत में लिए जाने के बाद, कई ईसाइयों को सीसीपी पुलिस के हाथों क्रूर उत्पीड़न और अमानवीय यातना सहनी पड़ती है। कुछ को बेरहमी से पीटा जाता है और अपाहिज कर दिया जाता है, जिससे वे अपनी देखभाल करने में भी असमर्थ हो जाते हैं; कुछ को यातना देकर मौत के कगार तक पहुँचा दिया जाता है और उन्हें तभी रिहा किया जाता है जब उनकी साँसें उखड़ने लगती हैं; और कई अन्य लोगों को तड़पा-तड़पाकर मार डाला जाता है। ईसाइयों को मार-पीटकर अपाहिज कर दिए जाने के बाद भी या सबूतों के अभाव में या अपनी सजा पूरी करने के बाद रिहा होने पर भी, पुलिस की निगरानी और लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। अगर पुलिस को उनके खिलाफ कोई भी सबूत मिल जाता है, तो उन्हें दूसरी या तीसरी बार गिरफ्तारी और आगे के उत्पीड़न का सामना भी करना पड़ता है। सीसीपी के हाथों गिरफ्तारी और उत्पीड़न के हमेशा बने रहने वाले खतरे से बचने के लिए, कई ईसाइयों को अपने परिवारों को छोड़ने, अपने गृहनगर से भागने और छिपकर रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है या यहाँ तक कि अपने पूरे परिवार के साथ भागना पड़ता है। जियांग्सू प्रांत के यांगझोउ के एक ईसाई, श्वे यू का परिवार, सीसीपी द्वारा पीछा करके सताए गए अनगिनत ईसाई परिवारों में से बस एक है। 19 दिसंबर, 2012 को सुबह 8:00 बजे के कुछ ही देर बाद, श्वे यू और उनके पिता को एक सभा में जाते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, पुलिस ने पिता और पुत्र दोनों को बेरहमी से पीटा। इसके बावजूद, उन्होंने कलीसिया के बारे में कोई भी जानकारी देने से दृढ़ता से इनकार कर दिया, बाद में उन्हें एक आपराधिक हिरासत केंद्र में बंद कर दिया गया। उनकी हिरासत के दौरान, पुलिस ने कैदियों को श्वे यू को पीटने का आदेश दिया, जिससे वे अपनी बाईं आँख से अंधे हो गए। एक अन्य सेल में, श्वे यू के पिता को भी पुलिस और सेल के बॉस के हाथों क्रूर यातना सहनी पड़ी, उन्हें दर्दनाक यातना दी गई। श्वे यू की अंधी बाईं आँख की हालत बिगड़ती गई और उन्हें लगातार तेज बुखार रहने लगा। वे बहुत दर्द में थे, जिम्मेदार ठहराए जाने के डर से, पुलिस के पास पिता और पुत्र को रिहा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। लेकिन रिहा होने के बाद भी पुलिस ने उन्हें अकेला नहीं छोड़ा। पुलिस ने लगातार परिवार की निगरानी की, उन्हें परेशान किया और उन्हें फिर से गिरफ्तार करने की कोशिश की। फिर से गिरफ्तार होने और सताए जाने से बचने के लिए, परिवार को अपना घर छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। 2014 की शुरुआत में भागने के बाद से, पुलिस पूरे 12 सालों से उनका पीछा कर रही है। 19 दिसंबर, 2012 को अपनी गिरफ्तारी के बाद, श्वे यू और उनके पिता ने वास्तव में किस तरह की अमानवीय यातनाएँ सही थीं? और इन 12 सालों में पुलिस ने परिवार का पीछा कैसे किया? पिछले 12 सालों में, इस परिवार ने कितनी छिपी हुई पीड़ा सही है?

00:19 मुख्य अंश

02:19 एक सभा में जाते समय श्वे यू और उसके पिता को गिरफ्तार किया जाता है और पूछताछ के दौरान बेरहमी से पीटा जाता है

09:50 सेल का बॉस झगड़ा करता है और श्वे यू की आँख को बुरी तरह घायल कर देता है

14:41 डॉक्टर पुष्टि करता है कि श्वे यू अपनी बाईं आँख से अंधा हो गया है, लेकिन गार्ड इसे पूरी तरह से खारिज कर देता है

19:11 यातनाएँ देकर मौत के कगार तक पहुँचा दिए जाने के बाद ही श्वे यू को रिहा किया जाता है

20:00 गिरफ्तारी के बाद श्वे यू के पिता को बेरहमी से पीटा जाता है और आपराधिक हिरासत केंद्र भेज दिया जाता है

22:51 श्वे यू के पिता को हर दिन काम करते समय हथकड़ियाँ और बेड़ियाँ पहनने के लिए मजबूर किया जाता है

28:04 अपने बेटे को अंधा देखकर श्वे यू की माँ पूरी तरह टूट जाती है

31:28 पुलिस की लगातार निगरानी और उत्पीड़न का सामना करते हुए, श्वे यू का पूरा परिवार भागते फिरने के लिए मजबूर हो जाता है

39:13 समापन-टिप्पणी

41:01 अपराधियों की जानकारी

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें