ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न के तथ्य, एपिसोड 26 : सीसीपी से बचकर भागते फिर रहे एक ईसाई के 26 साल

12 सितम्बर, 2026

श्यू मिंग पहले एक गृह कलीसिया में उपदेशक थे। 1998 की पतझड़ में, उन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर को स्वीकार किया और सुसमाचार का प्रचार करना शुरू कर दिया। 23 दिसंबर 1999 को, सुसमाचार का प्रचार करने के कारण लोगों ने श्यू मिंग की रिपोर्ट कर दी और सीसीपी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कलीसिया की जानकारी बताने और उनकी आस्था छोड़ने पर मजबूर करने के लिए, पुलिस ने उन्हें बेरहमी से पीटा और यातनाएँ दीं; कैदियों को 40 दिनों तक उनके साथ दुर्व्यवहार करने और उन्हें तड़पाने का आदेश दिया। उनकी बाईं पिंडली बुरी तरह घायल हो गई थी। बाद में, स्थानीय बाजार में एक मंच पर श्यू मिंग की परेड करवाई गई, जहाँ उनकी निंदा की गई, उन्हें नुमाइश के लिए रखा गया और अपमानित किया गया और श्रम शिविर में उनकी तीन साल की सज़ा की घोषणा की गई। मई 2000 में, श्यू मिंग श्रम शिविर से भाग निकले, जिससे भागते फिरने के उनके जीवन की शुरुआत हुई, जो अब तक 26 सालों से जारी है। जून 2025 में, उन्होंने घर लौटने का जोखिम उठाया। कुछ ही देर बाद, पुलिस घर की तलाशी लेने और उनके ठिकानों के बारे में पूछने आ गई, जिससे उन्हें उसी रात फिर से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। आज भी, श्यू मिंग की घर लौटने की हिम्मत नहीं होती। इस एपिसोड में श्यू मिंग द्वारा सहे गए उत्पीड़न और भागते फिरते हुए बिताए गए 26 सालों का उन पर और उनके परिवार पर पड़े प्रभाव का वृत्तांत सुनाया गया है।

00:20 मुख्य अंश

05:06 पुलिस श्यू मिंग के घर में घुसी और उन्हें गिरफ्तार किया

09:15 हिरासत केंद्र में श्यू मिंग से यातना देकर पूछताछ की गई, कैदियों ने उन्हें पीटा और यहाँ तक कि उन्हें एक निंदा सभा का भी सामना करना पड़ा

19:20 श्यू मिंग श्रम शिविर से भागे, पुलिस से बचने के लिए भागते फिर रहे हैं

42:40 मेज़बान के समापन वचन

44:07 अपराधियों की जानकारी

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें