Hindi Christian Song | पूर्ण बनाए जाने के लिए तुम्हारे पास संकल्प और साहस होना चाहिए

21 मई, 2026

1

आज तुम केवल इस बात से संतुष्ट नहीं हो सकते कि तुम पर किस प्रकार विजय पाई जानी है, बल्कि यह विचार भी करना चाहिए कि तुम्हें अपने आगे के पथ पर कैसे चलना चाहिए। पूर्ण बनाए जाने के लिए तुम्हारे पास संकल्प और साहस होना चाहिए और तुम्हें हमेशा यह नहीं सोचते रहना चाहिए कि तुम असक्षम हो। क्या सत्य कोई पक्षपात दर्शा सकता है? क्या सत्य जानबूझकर लोगों का विरोध कर सकता है? यदि तुम सत्य का अनुसरण करते हो, तो क्या यह तुम पर हावी हो सकता है? यदि तुम न्याय के लिए अडिग रहते हो तो क्या यह तुम्हें धराशायी कर देगा? यदि जीवन का अनुसरण करना सच में तुम्हारा संकल्प है, तो क्या जीवन तुमसे दूर रह सकता है?

2

यदि तुम सत्य से रहित हो तो इसका कारण यह नहीं है कि सत्य तुम्हें नजरअंदाज करता है, बल्कि ऐसा इसलिए है क्योंकि तुम सत्य से दूर रहते हो; यदि तुम न्याय के लिए मजबूती से खड़े नहीं हो सकते हो, तो इसका कारण यह नहीं है कि न्याय के साथ कुछ गड़बड़ है, बल्कि ऐसा इसलिए है क्योंकि तुम यह मानते हो कि न्याय तथ्यों को तोड़-मरोड़ देता है; यदि बरसों के अनुसरण के बाद भी तुमने जीवन प्राप्त नहीं किया है तो इसका कारण यह नहीं है कि जीवन तुम्हें कोई अंतरात्मा नहीं दिखाता है, बल्कि इसका कारण यह है कि तुम जीवन के प्रति कोई अंतरात्मा नहीं दिखाते हो और तुमने जीवन को दूर भगा दिया है; यदि तुम रोशनी में जीते हो, फिर भी रोशनी प्राप्त नहीं कर पाए हो तो इसका कारण यह नहीं है कि रोशनी तुम्हें रोशन करने में असमर्थ है, बल्कि यह है कि तुमने रोशनी के अस्तित्व पर कोई ध्यान नहीं दिया है, और इसलिए रोशनी तुम्हारे पास से खामोशी से चली गई है।

3

यदि तुम अनुसरण नहीं करते हो, तो यही कहा जा सकता है कि तुम बेकार का कूड़ा हो और तुममें जीने के साहस का अभाव है और तुम्हारे अंदर अंधकार की शक्तियों का प्रतिरोध करने का जीवट नहीं है। तुम बहुत ही कायर हो! तुम शैतान की शक्तियों की घेराबंदी से मुक्त होने में असमर्थ हो, और केवल इस तरह की शांति और सुरक्षा में अपना जीवन बिताने और अज्ञानता में मरने के इच्छुक हो। जीत लिए जाने का अनुसरण ही वह है जिसे तुम्हें हासिल करना चाहिए; यह तुम्हारा अनिवार्य कर्तव्य है। यदि तुम सिर्फ जीत लिए जाने से संतुष्ट हो, तो तुम रोशनी के अस्तित्व को दूर भगा रहे हो।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, पतरस के अनुभव : ताड़ना और न्याय का उसका ज्ञान

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें