Hindi Christian Song | बुलाए बहुत जाते हैं, पर चुने कुछ ही जाते हैं
24 अगस्त, 2026
1
जब मैं कार्य करता हूँ, तो कभी भी जल्दबाजी नहीं करता हूँ। लोग चाहे जैसे भी मेरा अनुसरण करें, मैं अपना कार्य अपने चरणों और अपनी योजना के अनुसार करता हूँ। इसलिए, भले ही तुम लोग मेरे प्रति इतने विद्रोही हो, मैं अभी भी बिना रुके कार्य करता हूँ और मैं अभी भी वे वचन कहना जारी रखता हूँ जो मैं कहना चाहता हूँ। मैं उन्हें अपने घर में बुलाता हूँ जिन्हें मैंने पूर्व-निर्धारित किया है, ताकि वे मेरे वचनों के श्रोता हो सकें। फिर, जो मेरे वचनों के प्रति समर्पण करते हैं, जो मेरे वचनों के लिए लालायित रहते हैं, उन सबको मैं अपने सिंहासन के सम्मुख लाता हूँ; जो मेरे वचनों के प्रति विश्वासघात करते हैं, जो मेरी आज्ञा का पालन या मेरे प्रति समर्पण नहीं करते और जो खुलेआम मेरा प्रतिरोध करते हैं, उन्हें मैं अंतिम दंड की प्रतीक्षा करने के लिए एक ओर कर देता हूँ।
2
सभी लोग भ्रष्टता के बीच और उस दुष्ट के अधीन रहते हैं, इसलिए मेरा अनुसरण करने वालों में से बहुत कम लोग सत्य के लिए लालायित रहते हैं। कहने का अर्थ है कि अधिकतर लोग वास्तव में मेरी आराधना नहीं करते; वे सत्य के साथ मेरी आराधना नहीं करते, बल्कि भ्रष्टता और विद्रोह के जरिए, कपटपूर्ण उपायों से मेरा विश्वास जीतने की कोशिश करते हैं। इसीलिए मैं कहता हूँ : बुलाए बहुत जाते हैं, पर चुने कुछ ही जाते हैं। बुलाए जाने वाले सभी बेहद भ्रष्ट हैं और सभी एक ही युग में रहते हैं— लेकिन चुने जाने वाले उनका केवल एक हिस्सा हैं, वे वो हैं जो सत्य पर विश्वास करते हैं और उसे स्वीकारते हैं, और जो सत्य का अभ्यास करते हैं। ये लोग तो पूर्ण का केवल एक बहुत छोटा हिस्सा हैं, और उनमें से मैं और अधिक महिमा प्राप्त करूँगा। इन वचनों की कसौटी पर, क्या तुम लोग जानते हो कि तुम लोग चुने हुए लोगों में से हो या नहीं? तुम लोगों का परिणाम कैसा होगा?
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, बुलाए बहुत जाते हैं, पर चुने कुछ ही जाते हैं
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो