अंत के दिनों में परमेश्वर के न्याय के कार्य के मायने | Hindi Christian Song With Lyrics

22 मई, 2020

जान लो अंत के दिनों में

मसीह अनेक सत्यों से इंसान को है सिखाता,

सत्यों से वो इंसान के सार को उजागर करता है,

विश्लेषण उसकी बातों, कर्मों का है करता।

मसीह के वचनों में अनेक सत्य होते हैं,

इंसानी फ़र्ज़ के, ईश्वर के प्रति निष्ठा के,

आज्ञापालन के, सामान्य मानवता में जीने के,

परमेश्वर की बुद्धि के, स्वभाव आदि के।

इन सारे वचनों का निशाना है

इंसान का सार और भ्रष्टता।

जो वचन दिखाते हैं कि कैसे ईश्वर को नकारता है इंसान,

वे बताते हैं शैतान का मूर्त रूप और ईश्वर का वैरी है इंसान।

न्याय का कार्य इंसान में

ईश्वर के असली चेहरे की समझ पैदा करता है,

और इंसान के बागीपन के सच को उजागर करता है।

ये ईश्वर की इच्छा का,

उसके कार्य के मकसद का ज्ञान कराता है,

कराता रहस्यों का ज्ञान जो समझे न इंसान,

उसे उसकी भ्रष्टता और इसके मूल का,

इंसान की बदसूरती का ज्ञान कराता है।

अपने न्याय के कार्य में ईश्वर,

इंसान की प्रकृति को कुछ वचनों से नहीं,

लम्बे वक्त में उसे उजागर करके,

व्यवहार और काट-छाँट से स्पष्ट करता है।

सामान्य वचन न ले सकें इन रीतियों की जगह,

सत्य ही कर सके ये काम जिससे वंचित है इंसान।

यही तरीके न्याय हैं,

इनकी मदद से सच्चा ज्ञान पाए इंसान,

इनके अधीन हो, ईश्वर की आज्ञा सुने इंसान।

न्याय का कार्य इंसान में

ईश्वर के असली चेहरे की समझ पैदा करता है,

और इंसान के बागीपन के सच को उजागर करता है।

ये ईश्वर की इच्छा का,

उसके कार्य के मकसद का ज्ञान कराता है,

कराता रहस्यों का ज्ञान जो समझे न इंसान,

उसे उसकी भ्रष्टता और इसके मूल का,

इंसान की बदसूरती का ज्ञान कराता है।

न्याय के काम के ये परिणाम होते हैं,

क्योंकि जो आस्था रखते ईश्वर में, ये उनके लिये

सत्य, मार्ग और जीवन खोलता है।

यही न्याय का कार्य है जो ईश्वर करता है।

"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से

अनुशंसित:

Hindi Christian Song 2020 | अंत के दिनों में परमेश्वर इंसान का न्याय और शुद्धिकरण वचनों से करता है

https://youtu.be/JwNWUlIE63Q

Hindi Christian Song 2020 | परमेश्वर की महिमा पूर्व से चमकती है

https://youtu.be/dzFIKkx0uC4

Hindi Christian Worship Song 2020 | परमेश्वर सबकी पूर्ण देखभाल करता है

https://youtu.be/H1tqZPv4Qyg

Hindi Christian Song 2020 | अंत के दिनों में देहधारी परमेश्वर करता है परमेश्वर के प्रबन्धन का अंत

https://youtu.be/qim06CEhPzs

Hindi Christian Song 2020 | अंत के दिनों में परमेश्वर के न्याय के कार्य के मायने

https://youtu.be/CSTD6wJoQb8

WhatsApp: +91-875-396-2907

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

Leave a Reply

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें