Hindi Christian Song | केवल तुम्हीं मुझे बचा सकते हो
08 मार्च, 2026
1
विनम्र और छिपे हुए, तुम इंसान को बचाने को बोलते हो, हमारे साथ कठिनाई झेलते हो।
इंसान से अपने मांस और रक्त जैसा गहरा प्रेम करते हो, तुम इंसान के प्रेम के लायक हो।
तुम्हारा न्याय और ताड़ना इंसान के उद्धार के लिए हैं, तुम हम पर जीवन बरसाते हो।
तुम्हारा दिल सच में सुंदर और अच्छा है,
तुम्हारा स्वभाव धार्मिक है, इंसान की स्तुति के लायक है।
तुम पर विश्वास करते हुए तुम्हें प्यार न कर सकी,
तुम्हारी स्वीकृति न पा सकी तो सारा जीवन मुझे अफसोस रहेगा।
मैं तुममें विश्वास करती हूँ फिर भी तुमसे प्यार नहीं कर सकती—
सच में मुझमें जमीर नहीं है, मैं इंसान कहलाने लायक नहीं हूँ।
2
तुम अपने वचनों से इंसान को राह दिखाते हो,
तुम इंसान के साथ रहते हो ताकि उसके पास सहारा हो।
पहले तुमने कष्ट सहा, इंसान के अनुसरण के लिए मिसाल बने;
तुम वफादार और प्रेमयोग्य हो।
तुम इंसान की कमजोरी के प्रति विचारशील हो, हमें अपने वचनों की आपूर्ति देते हो,
जो कभी भूला नहीं जा सकता।
क्लेश के मार्ग पर चलते हुए तुम्हारे वचन साथ रहते मेरे,
मधुरता के भाव का एहसास होता मुझे।
तुम्हारे वचन जीतते, न्याय करते और शुद्ध करते हैं मुझे;
केवल तुम ही बचा सकते हो मुझे।
तुम मुझे काटते-छाँटते, मेरा परीक्षण करते, मेरा शोधन करते हो;
केवल तुम ही मुझे पूर्ण बना सकते हो।
तुम्हारा प्रेम कीमती है, तुम्हारा प्रेम सबसे सुंदर है;
तुमने अपनी सच्ची भावनाएँ इंसान के बीच छोड़ दी हैं।
तुम्हारा प्रेम कीमती है, तुम्हारा प्रेम सबसे सुंदर है;
तुमने अपनी सच्ची भावनाएँ इंसान के बीच छोड़ दी हैं।
—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो