Hindi Christian Song | कर्तव्य अच्छे से पूरा करने से ही मूल्यवान होता है जीवन

28 मई, 2026

1

आज तुम लोग परमेश्वर के घर में अपना कर्तव्य निभा पा रहे हो, यह कोई संयोग नहीं है; यह सब परमेश्वर की अगुवाई में हो रहा है। यह केवल परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिए आदेश के कारण है कि तुम इस तरह भावविभोर हुए हो, तुम्हें इसी मिशन और जिम्मेदारी का बोध है और तुम इस कर्तव्य को निभा सकते हो। अविश्वासियों में बहुत से लोग हैं जिनके पास अच्छी शक्ल-सूरत, ज्ञान या प्रतिभा है। परमेश्वर ने उन्हें नहीं चुना और वह केवल तुम लोगों पर, इस समूह पर ही कृपादृष्टि रखता है। उसने अपने प्रबंधन कार्य में तुम सभी को तमाम तरह की भूमिकाएँ निभाने, सभी प्रकार के कर्तव्य निभाने और विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियाँ उठाने का बीड़ा दिया है। जब परमेश्वर की प्रबंधन योजना आखिरकार खत्म हो जाएगी और पूरी हो जाएगी तो यह कितनी महिमा और विशेषाधिकार की बात होगी!

2

जब लोग आज अपना कर्तव्य निभाते समय थोड़े कष्ट सहते हैं; जब उन्हें कुछ चीजें छोड़नी पड़ती हैं, खुद को थोड़ा खपाना पड़ता है और कोई कीमत चुकानी पड़ती है; जब वे दुनिया में अपना रुतबा, प्रसिद्धि और लाभ खो देते हैं और जब ये सभी चीजें अब उनके पास नहीं रहतीं, तो ऐसा लगता है जैसे परमेश्वर ने यह सब उनसे छीन लिया हो, लेकिन वे कुछ और अधिक कीमती और मूल्यवान प्राप्त कर चुके होते हैं। वे अपना कर्तव्य निभाकर सत्य और जीवन हासिल कर चुके होते हैं। सिर्फ तब, जब तुम अपना कर्तव्य पूरा कर चुके होते हो, परमेश्वर का आदेश पूरा कर चुके होते हो, अपना पूरा जीवन अपने मिशन और उस आदेश के लिए जीते हो जो परमेश्वर ने तुम्हें दिया है, तुम्हारे पास एक सुंदर गवाही होती है और तुम एक मूल्यवान जीवन जीते हो—सिर्फ तभी तुम एक सच्चे व्यक्ति हो! यह इसलिए है क्योंकि परमेश्वर ने तुम्हें चुना है और तुमसे अपने प्रबंधन के अंतर्गत एक सृजित प्राणी होने के नाते अपना कर्तव्य पूरा करवाया है। यह तुम्हारे जीवन का सबसे बड़ा मूल्य और सबसे बड़ा अर्थ है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें