Hindi Christian Song | क्या तुम परमेश्वर के कार्य के प्रयोजन और महत्व को जानते हो?
12 जुलाई, 2026
1
अब क्या तुम सच में जानते हो कि तुम्हें मुझ पर क्यों विश्वास करना चाहिए? क्या तुम सच में मेरे कार्य के उद्देश्य और महत्व को जानते हो? क्या तुम सच में अपने कर्तव्य को जानते हो? क्या तुम सच में जानते हो कि मेरी गवाही क्या है? अगर तुम केवल मुझमें विश्वास करते हो, फिर भी तुममें मेरी महिमा या गवाही का लेशमात्र भी अंश नहीं है, तो मैंने तुम्हें बहुत पहले ही हटा दिया है। जहाँ तक सब कुछ समझने वालों का सवाल है, वे और भी ज्यादा मेरी आँख के काँटे हैं और मेरे घर में वे मेरे रास्ते की अड़चनों से ज्यादा कुछ नहीं हैं। वे मेरे कार्य में पूरी तरह छाँटकर अलग किए जाने वाले जंगली दाने के पौधे हैं, वे बिल्कुल भी किसी काम के नहीं हैं, उनका कोई महत्व नहीं है और मैंने लंबे समय से उनसे घृणा की है।
2
अक्सर मेरा क्रोध उन सभी पर टूटता है जिनके पास गवाही नहीं है और मेरी लाठी कभी उन पर से नहीं हटती। मैंने बहुत पहले ही उन्हें उस दुष्ट के हाथों में सौंप दिया है वे मेरे आशीषों से पूरी तरह वंचित हैं। जब वह दिन आएगा उनकी ताड़ना मूर्ख, जिद्दी स्त्रियों की ताड़ना से भी कहीं अधिक कठोर होगी। आज मैं केवल वही काम करता हूँ जो मेरा कर्तव्य है; मैं सारे गेहूँ को उन जंगली दाने के पौधों के साथ गठरियों में बाँधता हूँ। आज मेरा यही कार्य है। मेरे ओसाई करते समय वे सारे जंगली दाने के पौधे पूरी तरह पछोरकर निकाल दिए जाएँगे, फिर गेहूँ के दानों को भंडार-गृह में इकट्ठा किया जाएगा और पछोरे गए जंगली दाने के पौधों को जलाकर राख कर देने के लिए आग में डाल दिया जाएगा।
3
अब मेरा कार्य मात्र सभी लोगों को गठरियों में बाँधना है, अर्थात् उन सभी को पूरी तरह से जीतना है। तब सभी लोगों के परिणामों का खुलासा करने के लिए मैं ओसाई शुरू करूँगा। इसलिए तुम्हें जानना ही होगा कि अब तुम्हें मुझे कैसे संतुष्ट करना चाहिए, और तुम्हें किस तरह मेरे प्रति आस्था में सही पथ पर आना चाहिए। मैं तुम्हारी वर्तमान निष्ठा और समर्पण चाहता हूँ, तुम्हारा वर्तमान प्रेम और गवाही चाहता हूँ। यहाँ तक कि अगर तुम इस समय नहीं जानते कि गवाही क्या होती है या प्रेम क्या होता है, तो तुम्हें अपना सब कुछ मेरे पास ले आना चाहिए और जो एकमात्र खजाना तुम्हारे पास है, यानी तुम्हारी निष्ठा और समर्पण मुझे सौंप देना चाहिए।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, तुम आस्था के बारे में क्या जानते हो?
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो