विजय कार्य का सार | Hindi Christian Song With Lyrics

26 जून, 2020

इन्सान की सबसे बड़ी समस्या है यही,

कि वो अपने भविष्य को छोड़ कुछ और सोचता नहीं,

अपनी सम्भावनाओं से सबसे अधिक प्रेम करता है,

इन्हीं के लिए परमेश्वर का अनुसरण भी करता है,

न कि इसलिए कि वह परमेश्वर से प्रेम करता है।

इसलिए स्वार्थ, लालच, और चीज़ें सभी

जो डालतीं हैं उसकी आराधना में बाधा, उन्हें हटाना होगा।

फिर ही मानव पर विजय का प्रभाव प्राप्त होगा।

इन्सान की नियति और सम्भावना को दूर करके,

उसके विद्रोही स्वभाव का न्याय करके, उसे ताड़ना दे के,

विजय कार्य अपना प्रभाव ऐसे हासिल करता है,

न की इन्सान से सौदेबाज़ी करने, उसे अनुग्रह और आशीष देने से,

बल्कि उसकी वफादारी प्रकट करने के लिए

उसकी "आज़ादी" और सम्भावनाओं को ले लेने से।

विजय का कार्य यही है। विजय का कार्य यही है।

आरम्भ की विजयों में, ज़रूरी है

इन्सान की बेहिसाब अकांक्षाओं को,

उसकी जानलेवा कमज़ोरी को दूर करना,

और इसके द्वारा, परमेश्वर के लिए इन्सान के प्रेम को प्रकट करना,

जीवन, परमेश्वर और अस्तित्व के अर्थ के बारे में

उसकी सोच बदलना।

इस तरह से परमेश्वर के लिए इन्सान का प्रेम होता है शुद्ध,

उसके दिल पर होती है सच्ची विजय।

इन्सान की नियति और सम्भावना को दूर करके,

उसके विद्रोही स्वभाव का न्याय करके, उसे ताड़ना दे के,

विजय कार्य अपना प्रभाव ऐसे हासिल करता है,

न की इन्सान से सौदेबाज़ी करने, उसे अनुग्रह और आशीष देने से,

बल्कि उसकी वफादारी प्रकट करने के लिए

उसकी आज़ादी और सम्भावनाओं को ले लेने से।

विजय का कार्य यही है। विजय का कार्य यही है।

लेकिन अपने प्राणियों के प्रति परमेश्वर के रवैये में,

सिर्फ जीतने की खातिर विजय हासिल नहीं करता परमेश्वर।

बल्कि इन्सान को पाने, अपनी महिमा की खातिर,

मनुष्य की वास्तविक अनुरूपता पहले जैसी

करने की खातिर विजय पाता है परमेश्वर।

इन्सान की नियति और सम्भावना को दूर करके

उसके विद्रोही स्वभाव का न्याय करके, उसे ताड़ना दे के,

विजय कार्य अपना प्रभाव ऐसे हासिल करता है,

न की इन्सान से सौदेबाज़ी करने, उसे अनुग्रह और आशीष देने से,

बल्कि उसकी वफादारी प्रकट करने के लिए

उसकी आज़ादी और सम्भावनाओं को ले लेने से।

विजय का कार्य यही है। विजय का कार्य यही है।

"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से

WhatsApp: +91-875-396-2907

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें