Hindi Christian Song | परमेश्वर को जानने वाले ही परमेश्वर को पा सकते हैं (Lyrics)

01 अगस्त, 2020

अगर तुम अपने ज्ञान से ईश्वर का अध्ययन करना चाहो,

तो उसे कभी न जान पाओगे,

न जान पाओगे ईश्वर को।

लेकिन तुम अगर मार्ग अपनाओ सत्य और ईश्वर की खोज का,

ईश्वर को जानने की दृष्टि से उसे देखो,

तो एक दिन तुम जान लोगे :

ईश्वर के काम और बुद्धिमत्ता हर जगह हैं।

तुम समझोगे क्यों कहते मालिक उसे,

मालिक हर चीज का, स्रोत जीवन का,

हर चीज के लिए स्रोत जीवन का।

जितना अधिक ऐसा ज्ञान होगा, उतना अधिक समझोगे।

हां तुम समझोगे, क्यों कहते ईश्वर को मालिक,

हर चीज़ का मालिक।

हाँ, तुम समझोगे।

तुम्हें और हर चीज को,

मिलता है निरंतर ईश्वर का पोषण।

तुम जानोगे कि इस दुनिया में और इंसानों के बीच,

बस परमेश्वर ही है,

जिसके पास है ऐसा सामर्थ्य, ऐसा सार

शासन कर सके जो हर चीज़ पर, उन्हें संभाल सके,

उनके अस्तित्व को बनाए रख सके।

कोई नहीं सिवाय ईश्वर के।

जब तुम ये समझ लोगे,

तुम मान लोगे ईश्वर है तुम्हारा ईश्वर।

इस मुकाम पर जब पहुँचोगे, उसे सचमुच स्वीकार लोगे,

तो अपनी इच्छा से तुम उसे अपना ईश्वर,

अपना मालिक बना लोगे।

तुम इच्छुक होगे।

जब तुम समझ लोगे, इस मुकाम पर पहुँच चुके होगे,

तो तुम जान लोगे :

ईश्वर अब तुम्हारा इम्तहान न लेगा, न न्याय करेगा,

वो तुमसे कुछ न चाहेगा,

क्योंकि तुमने उसे, उसके दिल को जान लिया, स्वीकार लिया,

सचमुच उसे अपने दिल में स्वीकार लिया।

'मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ' से

WhatsApp: +91-875-396-2907

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें