Hindi Christian Song | जो परमेश्वर को नहीं जानते वे उसका प्रतिरोध करते हैं
17 अप्रैल, 2026
1
परमेश्वर के प्रतिरोधियों का संदर्भ उन लोगों से है जो उसे नहीं जानते, जो अपने मुँह से परमेश्वर को स्वीकृति देते हैं मगर उसे जानते नहीं, जो परमेश्वर का अनुसरण करते हैं मगर उसके प्रति समर्पण नहीं करते और जो परमेश्वर के अनुग्रह का आनंद उठाते हैं मगर उसके प्रति अपनी गवाही में अडिग नहीं रह पाते। जो भी परमेश्वर के कार्य के उद्देश्य को नहीं समझता है वह ऐसा व्यक्ति है जो उसका प्रतिरोध करता है और जो परमेश्वर के कार्य के उद्देश्य को समझ चुका है, फिर भी परमेश्वर को संतुष्ट करने का प्रयास नहीं करता, उसे तो परमेश्वर का प्रतिरोधी और भी अधिक माना जाएगा। ऐसे भी लोग हैं जो बड़े-बड़े गिरजाघरों में बाइबल पढ़ते हैं और दिन-भर इसका पाठ करते हैं, फिर भी उनमें से एक भी परमेश्वर के कार्य के उद्देश्य को नहीं समझता। उनमें से एक भी परमेश्वर को नहीं जान पाता; उनमें से कोई भी एक परमेश्वर के इरादों के अनुरूप तो और भी कम हो सकता है। वे सब बेकार और अधम लोग हैं, हर कोई "परमेश्वर" पर उपदेश झाड़ने के लिए ऊँचे पायदान पर खड़ा है। वे ऐसे लोग हैं जो परमेश्वर का बैनर लेकर चलते हैं, फिर भी परमेश्वर का जानबूझकर प्रतिरोध करते हैं, जो मनुष्य का मांस खाते हुए और रक्त पीते हुए परमेश्वर में विश्वास करने की चिप्पी लेकर चलते हैं। ऐसे सभी लोग बुरे दानव हैं जो मनुष्य की आत्मा को निगलते हैं, दानवों के सरदार हैं जो सही मार्ग पर लोगों के कदम रखने को जानबूझकर बाधित करते हैं और वे ऐसी ठोकरें हैं जो लोगों की परमेश्वर की खोज में रुकावट बनती हैं। वे "मजबूत बनावट" वाले दिख सकते हैं, किंतु उनके अनुयायी भला कैसे जानें कि वे उन मसीह-विरोधियों के सिवाय कोई और नहीं हैं जो परमेश्वर का प्रतिरोध करने के लिए लोगों की अगुआई करते हैं? उनके अनुयायी भला कैसे जानें कि वे जीते-जागते दानव हैं जो इंसानी आत्माओं को निगलने के लिए समर्पित हैं?
2
जो लोग परमेश्वर की उपस्थिति में खुद को उच्च सम्मान बख्शते हैं वे मनुष्यों में सर्वाधिक तुच्छ हैं, जबकि जो खुद को नीच समझते हैं वे सर्वाधिक सम्मानित हैं। और जिन्हें यह लगता है कि वे परमेश्वर के कार्य को जानते हैं और यही नहीं, जो सीधे तौर पर परमेश्वर को देखते हुए दूसरों के लिए परमेश्वर के कार्य की बड़े ही जोर-शोर से घोषणा करने में सक्षम होते हैं—ये मनुष्यों में सबसे अज्ञानी हैं। ऐसे सभी लोगों के पास परमेश्वर की गवाही नहीं होती, वे सभी अहंकारी और दंभी होते हैं। जो परमेश्वर के इरादों को नहीं समझते वे परमेश्वर के प्रतिरोधी हैं; जो परमेश्वर के इरादों को समझते हैं, फिर भी सत्य का अभ्यास नहीं करते वे परमेश्वर के प्रतिरोधी हैं; जो परमेश्वर के वचनों को खाते और पीते हैं, फिर भी परमेश्वर के वचनों के सार के विरुद्ध जाते हैं, वे परमेश्वर के प्रतिरोधी हैं; जो देहधारी परमेश्वर के प्रति धारणाएँ रखते हैं और यही नहीं, वे जानबूझकर विद्रोह करते हैं, परमेश्वर के प्रतिरोधी हैं; जो परमेश्वर पर निर्णय पारित करते हैं वे परमेश्वर के प्रतिरोधी हैं; और जो कोई भी परमेश्वर को जानने या उसकी गवाही देने में असमर्थ है वह परमेश्वर का प्रतिरोधी है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर को न जानने वाले सभी लोग परमेश्वर का प्रतिरोध करते हैं
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो