Hindi Christian Song | मनुष्य का प्रबंधन करने के परमेश्वर के कार्य की वास्तविक कहानी
18 जून, 2026
1
तुझे यह जानना चाहिए कि परमेश्वर का मनुष्यों को पूर्ण बनाना, उन्हें पूर्ण करना और उन्हें प्राप्त करना, उनकी देह पर तलवारों और प्रहारों के साथ-साथ अंतहीन पीड़ा और आग से जलन, निष्ठुर न्याय, ताड़ना, शाप और असीम परीक्षणों के सिवाय कुछ नहीं लाया है। मानव का प्रबंधन करने के कार्य की वास्तविक कहानी और सच्चाई ऐसी है। किंतु इन सारी चीजों का निशाना मनुष्य की देह पर लगा हुआ है और शत्रुता के सारे तीर निर्दयतापूर्वक मनुष्य की देह की ओर लक्षित हैं। यह सब परमेश्वर की महिमा और गवाही के लिए और उसके प्रबंधन के लिए है।
2
इसका कारण यह है कि उसका कार्य केवल मानव-जाति के लिए नहीं है, बल्कि पूरी योजना के लिए भी है और साथ ही मानव-जाति के सृजन के समय का उसका मूल इरादा पूरा करने के लिए भी है। इसलिए, मनुष्य जो अनुभव करता है, उसका शायद नब्बे प्रतिशत पीड़ा और अग्नि-परीक्षण ही है और वे मीठे और सुखद दिन बहुत कम हैं या बिल्कुल नहीं हैं, जिनके लिए मनुष्य की देह लालायित रही है। परमेश्वर के साथ खूबसूरत समय बिताकर देह में सुखद पलों का आनंद लेना तो मनुष्य के लिए और भी असंभव है।
3
देह मलिन है, इसलिए मनुष्य की देह जो कुछ देखती या उसका आनंद लेती है, वह परमेश्वर की ताड़ना के अलावा और कुछ नहीं है, जिसे मनुष्य अपनी भावनाओं का लिहाज न रखने वाली समझता है। इसका कारण यह है कि परमेश्वर अपने धार्मिक स्वभाव को प्रकट करेगा, जो “मनुष्य की भावनाओं का लिहाज न रखने वाला” है, जो मनुष्य के अपमानों को बरदाश्त नहीं करता और दुश्मनों से घृणा करता है। परमेश्वर किसी भी आवश्यक तरीके से खुले तौर पर अपना संपूर्ण स्वभाव प्रकट करता है और इस तरह शैतान के साथ अपने छह-हजार-वर्षीय युद्ध का कार्य पूरा करता है—जो संपूर्ण मानव-जाति के उद्धार और पुराने शैतान के विनाश का कार्य है!
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मानव-जाति के प्रबंधन का उद्देश्य
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो