Hindi Christian Song | आने वाली पीढ़ियों के लिए अय्यूब की गवाही की चेतावनी (Lyrics)

10 जुलाई, 2020

अय्यूब की आस्था, आज्ञाकारिता, शैतान को हराने की गवाही

लोगों के लिए मदद और हौसले का स्रोत रहा है।

अय्यूब में उन्हें उद्धार की उम्मीद नज़र आती है,

वे शैतान को हरा सकते हैं

ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था, आज्ञाकारिता से,

उसके प्रति सच्ची श्रद्धा से।

उन्हें लगता है, अगर वे ईश्वर की प्रभुता,

उसकी व्यवस्था का पालन करेंगे,

सब खोकर भी ईश्वर को नहीं त्यागेंगे,

तो वे शैतान को हराकर, उसे शर्मिंदा कर देंगे!

अगर अपनी गवाही पर टिके रहने की

इच्छा और संकल्प हो इंसान में,

भले ही उसे अपनी जान गँवानी पड़े,

तो शैतान डरेगा, तेज़ी से पीछे हटेगा।

अय्यूब की गवाही है चेतावनी आने वाली पीढ़ियों के लिए,

अगर वे शैतान को न हरा पाए,

तो वे बचेंगे नहीं

उसके आरोपों से, परेशानियों से,

न ही उसके बुरे बर्ताव से, या हमले से।

अय्यूब की गवाही बताए आने वाली पीढ़ियों को,

अगर वे सच्चे हैं, पूर्ण हैं,

तभी ईश्वर का भय मानकर बुराई से दूर रह सकेंगे,

शानदार गवाही दे सकेंगे।

वे शानदार गवाही से ही

शैतान के काबू से मुक्त हो सकेंगे।

वे ईश्वर के मार्गदर्शन और सुरक्षा में रहेंगे।

यही सच्चा उद्धार होगा।

अय्यूब की गवाही है चेतावनी आने वाली पीढ़ियों के लिए,

अगर वे शैतान को न हरा पाए,

तो वे बचेंगे नहीं

उसके आरोपों से, परेशानियों से,

न ही उसके बुरे बर्ताव से, या हमले से।

अय्यूब की गवाही है चेतावनी आने वाली पीढ़ियों के लिए,

अगर वे शैतान को न हरा पाए,

तो वे बचेंगे नहीं

उसके आरोपों से, परेशानियों से,

न ही उसके बुरे बर्ताव से, या हमले से।

'मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ' से

WhatsApp: +91-875-396-2907

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें