Hindi Christian Song | परमेश्वर के विश्वासी को किस चीज का अनुसरण करना चाहिए

24 जून, 2026

1

पतरस ने जिस चीज का भी अनुसरण किया वह सब कुछ परमेश्वर के इरादों के अनुरूप था। वह परमेश्वर के इरादे पूरे करने का अनुसरण करता था और भले ही उसे कठिनाई और विपत्ति सहनी पड़े, तो भी वह हर हाल में परमेश्वर के इरादे पूरे करने का इच्छुक था। परमेश्वर के किसी विश्वासी द्वारा इससे बड़ा कोई अनुसरण नहीं है। पौलुस ने जिस चीज का अनुसरण किया वह उसकी अपनी देह, अपनी धारणाओं और अपनी योजनाओं तथा साजिशों से दूषित थी। वह किसी भी तरह मानक स्तर का सृजित प्राणी नहीं था; वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जो परमेश्वर के इरादे पूरे करने का प्रयास करता हो। पतरस खुद को परमेश्वर के आयोजनों की दया पर रखने का अनुसरण करता था, और यद्यपि उसने जो कार्य किया वह बड़ा नहीं था, फिर भी उसके अनुसरण के पीछे की प्रेरणा सही थी और वह जिस पथ पर चला वह सही था; यानी, भले ही वह बहुत सारे लोगों को प्राप्त नहीं कर पाया, फिर भी वह सत्य के मार्ग का अनुसरण कर पाया। इसी कारण से कहा जा सकता है कि वह मानक स्तर का सृजित प्राणी था।

2

पतरस और पौलुस के सार में अंतर से तुम्हें समझना चाहिए कि जो लोग जीवन का अनुसरण नहीं करते, वे व्यर्थ में कड़ी मेहनत करते हैं! तुम परमेश्वर में विश्वास करते हो और परमेश्वर का अनुसरण करते हो, और इसलिए तुम्हारे पास परमेश्वर-प्रेमी हृदय होना चाहिए। तुम्हें अपना भ्रष्ट स्वभाव जरूर छोड़ देना चाहिए, तुम्हें परमेश्वर के इरादे पूरे करने का अनुसरण अवश्य करना चाहिए और तुम्हें सृजित प्राणी का कर्तव्य अच्छे से निभाना ही चाहिए। चूँकि तुम परमेश्वर में विश्वास करते हो और उसका अनुसरण करते हो, तुम्हें सब कुछ उसे अर्पित कर देना चाहिए, और व्यक्तिगत चुनाव या माँगें नहीं करनी चाहिए, और तुम्हें परमेश्वर के इरादे पूरे करने चाहिए। चूँकि तुम एक सृजित मनुष्य हो, इसलिए तुम्हें उस प्रभु के प्रति समर्पण करना चाहिए जिसने तुम्हें सृजित किया है, क्योंकि तुम खुद को नियंत्रित करने में स्वाभाविक रूप से असमर्थ हो और तुममें अपनी नियति को नियंत्रित करने की कोई स्वाभाविक क्षमता नहीं है। चूँकि तुम ऐसे व्यक्ति हो जो परमेश्वर में विश्वास करता है, इसलिए तुम्हें पावनीकरण और परिवर्तन का अनुसरण करना चाहिए।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, सफलता या विफलता उस पथ पर निर्भर होती है जिस पर व्यक्ति चलता है

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें