Hindi Christian Song | कौन परमेश्वर की इच्छा की परवाह कर सकता है? (Lyrics)

05 जुलाई, 2020

कभी जाना था मेरा स्नेह इंसान ने,

कभी की थी मेरी सेवा निष्ठा से,

था वो आज्ञाकारी,

करता सबकुछ मेरे लिए।

पर अब न कर सके वो ऐसा;

अपनी आत्मा में वो रोता।

मुझे मदद के लिए पुकारता;

अपने हाल से न बच सकता।

पहले लोग देते थे वचन,

खाते थे स्वर्ग-धरा की कसम,

कि चुकाएंगे कर्ज़

मेरी दया का पूरे दिलोजान से।

वो रोते थे दु:ख में;

सहा न जाता था उनका रुदन।

मैं करता था मदद इंसान की

क्योंकि उसमें था संकल्प।

जब लोग होते उदास, उन्हें आराम देता मैं;

जब होते वे कमज़ोर, उनकी मदद करता मैं।

जब खो जाते वो, उन्हें रास्ता देता मैं;

जब रोते वो, उनके आँसू पोंछता मैं।

लेकिन जब मैं हूँ उदास,

कौन आराम दे मुझे?

जब मैं हूँ बड़ा परेशान,

कौन मेरी परवाह करे?

कई बार मेरी आज्ञा मानी इंसान ने,

उसका प्यारापन भुलाए न भूले।

उसकी निष्ठा थी मेरे प्रेम में,

तारीफ़ के काबिल थे जज़्बात उसके।

कई बार प्रेम जताया उसने मुझसे

अपनी ज़िंदगी कुर्बान की मेरे लिए।

ऐसी थी ईमानदारी कि

उसके प्यार ने मेरी मंजूरी पायी।

कई बार खुद को उसने अर्पित किया,

मौत को गले लगाया मेरे लिए।

उसके चेहरे से चिंता की लकीरों को पोंछ,

ध्यान से देखा उसका चेहरा मैंने।

कई बार प्यार जताया उससे,

मानो वो हो मेरा खज़ाना।

कई बार नफ़रत की मैंने उससे,

मानो वो हो दुश्मन मेरा।

फिर भी इंसान जान न पाये

मेरे मन की बातें।

जब लोग होते उदास, उन्हें आराम देता मैं;

जब होते वे कमज़ोर, उनकी मदद करता मैं।

जब खो जाते वो, उन्हें रास्ता देता मैं;

जब रोते वो, उनके आँसू पोंछता मैं।

लेकिन जब मैं हूँ उदास,

कौन आराम दे मुझे?

जब मैं हूँ बड़ा परेशान,

कौन मेरी परवाह करे?

जब मैं हूँ उदास,

कौन मेरे दिल के घाव भरे?

जब मुझे हो ज़रूरत

कौन मेरा साथ दे?

क्या मेरे प्रति इंसान का रवैया

बदल गया है हमेशा के लिए?

क्यों इसका कतरा भी

उनकी यादों में बाकी नहीं?

दुश्मनों के हाथों भ्रष्ट होकर

भूल गए हैं लोग ये बातें।

जब लोग होते उदास, उन्हें आराम देता मैं;

जब होते वे कमज़ोर, उनकी मदद करता मैं।

जब खो जाते वो, उन्हें रास्ता देता मैं;

जब रोते वो, उनके आँसू पोंछता मैं।

लेकिन जब मैं हूँ उदास,

कौन आराम दे मुझे?

जब मैं हूँ बड़ा परेशान,

कौन मेरी परवाह करे?

"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से

WhatsApp: +91-875-396-2907

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें