85. कर्तव्यों में रुतबे या दर्जे का कोई भेद नहीं होता
2023 में अगुआओं ने मेरे लिए सुसमाचार प्रचार की व्यवस्था की क्योंकि मेरी काबिलियत कम थी और मैं पाठ-आधारित कर्तव्य करने में असमर्थ साबित हुआ। उस समय मुझे लगा कि मेरी इज्जत चली गई है। मैंने सोचा, “अगर भाई-बहन जान लेंगे कि मुझे मेरी कम काबिलियत की वजह से हटाया गया है तो वे मेरे बारे में क्या सोचेंगे?” मुझे बहुत बुरा लगा। एक दिन जब मैं सुसमाचार का प्रचार करके लौटा तो मुझे अगुआओं का एक पत्र मिला। उसमें लिखा था कि लोगों की कमी है और वे चाहते हैं कि मैं वापस उसी जगह जाऊँ, जहाँ मैं पहले अपना कर्तव्य करता था। यह देखकर मैं बहुत खुश हुआ और सोचने लगा, “अब मैं फिर से पाठ-आधारित कर्तव्य कर पाऊँगा!” लेकिन जब मैंने आगे पढ़ा तो मैं फौरन निराश हो गया। पता चला कि अगुआ चाहते थे कि मैं वहाँ जाकर मेजबानी का कर्तव्य निभाऊँ। मैं पूरी तरह से निराश हो गया था। मैंने मन ही मन सोचा, “सब खत्म हो गया। मेजबानी का कर्तव्य तो हमेशा उम्रदराज भाई-बहन ही करते हैं। मेरी यह नौबत कैसे आई कि मैं लोगों के लिए खाना पकाने लगूँ? यह कितना अपमानजनक है! कितना शर्मनाक है! इसके अलावा पहले तो मैं पाठ-आधारित कर्तव्य करता था, लेकिन अब पलक झपकते ही मैं मेजबानी कर रहा हूँ। मैं उन भाइयों से कैसे नजरें मिला पाऊँगा, जिनके साथ मैं पहले काम करता था? मैं एक अगुआ रह चुका हूँ और पाठ-आधारित कर्तव्य भी कर चुका हूँ और मेरे गृहनगर के भाई-बहन सभी मुझे एक प्रतिभाशाली व्यक्ति मानते हैं। अगर उन्हें पता चला कि अब मैं मेजबानी कर रहा हूँ तो वे मेरे बारे में क्या सोचेंगे? मेरी तो सारी इज्जत ही चली जाएगी!” जब मैंने यह सोचा तो मुझे बहुत प्रतिरोध महसूस हुआ और मैं यह कर्तव्य स्वीकार नहीं करना चाहता था। फिर भी मैं बेमन से राजी हो गया क्योंकि मैं चिंतित था कि अगुआ कहेंगे कि मैं आज्ञाकारी नहीं हूँ।
जब मैं मेजबान घर पहुँचा, तो मुझे उन भाइयों से नजरें मिलाने में थोड़ी मुश्किल हुई जिन्हें मैं पहले से जानता था; मुझे हीन भावना महसूस हुई। शर्मिंदगी से बचने के लिए मैं जितना हो सके अपने कमरे में अकेला रहता और उनसे संपर्क कम करने की कोशिश करता था। जब मैं उन्हें खाने के बाद अपने कर्तव्य करने के लिए जाते देखता, जबकि मैं बरतन धोने, मेज पोंछने और फर्श पर झाड़ू लगाने में व्यस्त रहता तो काम करते-करते मैं कुढ़ने लगता था। मुझे एक नौकर जैसा महसूस होता था। कभी-कभी मैं झाड़ू एक तरफ फेंक देता और दो-एक दिन तक सफाई नहीं करता था और ऐसे समय में मेरे भाई सफाई में मेरी मदद कर देते थे। एक भाई को स्वास्थ्य समस्या थी और वह ज्यादा मसालेदार खाना नहीं खा पाता था और उसने मुझे कई बार याद दिलाया कि खाना अधिक मसालेदार न बनाऊँ। लेकिन मैं इसे सही ढंग से स्वीकार नहीं कर सका और मानता था कि वे मेरे साथ एक नौकर जैसा व्यवहार कर रहे हैं, इसलिए मैं मन-ही-मन कुढ़ता रहता था। जब मैं खाना बनाता तो एक भी मिर्च नहीं डालता और अपनी नाराजगी निकालने के लिए मिर्चों को खाने के बजाय खराब होने देता था। मेरा यह रवैया देखकर भाई-बहनों ने मुझे सुझाव देना बंद कर दिया। बाद में मुझे आत्मग्लानि हुई और मैं जानता था कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था, पर मैं खुद पर काबू नहीं रख पाता था। मैं अपने कर्तव्यों में और ज्यादा गैर-जिम्मेदार हो गया था और या तो बहुत ज्यादा या बहुत कम खाना बना देता था। मैं यह भी नहीं पूछता था कि भाइयों ने पेट-भर खाया है या नहीं और लगातार मेरा इस कर्तव्य से जी चुराने का मन करता था। लेकिन मुझे डर था कि भाई-बहन कहेंगे कि मैं समर्पण नहीं कर रहा हूँ, इसलिए मैंने इसका जिक्र नहीं किया। हालाँकि जब भी मैं बर्तनों को धोने-माँजने में लगता तो मेरा दिल दुख से भर जाता था। मैं सोचता था कि यह कर्तव्य तो हमेशा उम्रदराज भाई-बहन ही करते हैं और अगर मुझे जानने वाले भाई-बहनों को पता चल गया कि मैं एक रसोइया हूँ तो कोई भी मेरा आदर नहीं करेगा। जब मैंने इस बारे में सोचा तो अंदर की घुटन ने मुझे बहुत बेचैन कर दिया। मुझे एहसास हुआ कि मेरी अवस्था सही नहीं है और मैंने मन ही मन परमेश्वर से प्रार्थना की, “परमेश्वर, मैं जानता हूँ कि यह कर्तव्य मुझे तुम्हारी अनुमति से मिला है। मैं तुमसे विनती करता हूँ, समर्पण करने में मेरी अगुआई करो!”
बाद में मैंने आत्म-चिंतन किया, “मैं कभी भी मेजबानी का कर्तव्य क्यों नहीं करना चाहता?” एक दिन अपनी भक्ति के दौरान मैंने परमेश्वर के वचनों का एक अंश पढ़ा जो मेरी अवस्था पर बहुत सटीक बैठता था। परमेश्वर कहता है : “अपनी प्रतिष्ठा और रुतबे के प्रति मसीह-विरोधियों का अनुराग साधारण लोगों से कहीं ज्यादा होता है और यह एक ऐसी चीज है जो उनके स्वभाव सार के भीतर होती है; यह कोई अस्थायी रुचि या उनके परिवेश का क्षणिक प्रभाव नहीं होता—यह उनके जीवन, उनकी हड्डियों में समायी हुई चीज है और इसलिए यह उनका सार है। कहने का तात्पर्य यह है कि मसीह-विरोधी जो कुछ भी करते हैं उसमें उनका पहला विचार उनकी अपनी प्रतिष्ठा और रुतबे का होता है और कुछ नहीं। मसीह-विरोधियों के लिए प्रतिष्ठा और रुतबा उनका जीवन होते हैं और वह लक्ष्य होते हैं जिसका वे जीवन भर अनुसरण करते हैं। वे जो कुछ भी करते हैं उसमें उनका पहला विचार यही होता है : ‘मेरे रुतबे का क्या होगा? और मेरी प्रतिष्ठा का क्या होगा? क्या ऐसा करने से मुझे अच्छी प्रतिष्ठा मिलेगी? क्या इससे लोगों के मन में मेरा रुतबा बढ़ेगा?’ यही वह पहली चीज है जिसके बारे में वे सोचते हैं जो इस बात का पर्याप्त प्रमाण है कि उनमें मसीह-विरोधियों का स्वभाव और सार होता है—और केवल इसी कारण वे चीजों को इस तरह से देखते हैं। यह कहा जा सकता है कि मसीह-विरोधियों के लिए प्रतिष्ठा और रुतबा कोई अतिरिक्त आवश्यकता नहीं है, यह बात तो रहने ही दो कि ये उनके लिए ऐसी बाहरी चीजें हैं जिनके बिना उनका काम चल सकता है। ये मसीह-विरोधियों की प्रकृति का हिस्सा हैं, ये उनकी हड्डियों में हैं, उनके खून में हैं, ये उनमें जन्मजात हैं। मसीह-विरोधी इस बात के प्रति उदासीन नहीं होते कि उनके पास प्रतिष्ठा और रुतबा है या नहीं; यह उनका रवैया नहीं होता। फिर उनका रवैया क्या होता है? प्रतिष्ठा और रुतबा उनके दैनिक जीवन से, उनकी दैनिक स्थिति से, जिस चीज का वे रोजाना अनुसरण करते हैं उससे, घनिष्ठ रूप से जुड़ा होता है। ... यह कहा जा सकता है कि मसीह-विरोधियों के दिलों में परमेश्वर में विश्वास करने में सत्य का अनुसरण ही प्रतिष्ठा और रुतबे का अनुसरण है तो प्रतिष्ठा और रुतबे का अनुसरण सत्य का अनुसरण भी है—प्रतिष्ठा और रुतबा हासिल करना सत्य और जीवन हासिल करना है। अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने प्रसिद्धि, लाभ या रुतबा हासिल नहीं किया है, कि कोई उनका आदर नहीं करता, उन्हें उच्च सम्मान नहीं देता है या उनका अनुसरण नहीं करता है तो वे बहुत उदास हो जाते हैं, वे मानते हैं कि परमेश्वर में विश्वास करने की कोई तुक नहीं है, इसका कोई मूल्य नहीं है और वे मन-ही-मन सोचते हैं, ‘क्या मैं परमेश्वर में इस तरह विश्वास कर विफल रहा हूँ? क्या मेरे लिए कोई आशा नहीं है?’ वे अक्सर अपने दिलों में ऐसी चीजों का हिसाब-किताब लगाते हैं। वे यह हिसाब-किताब लगाते हैं कि वे कैसे परमेश्वर के घर में अपने लिए जगह बना सकते हैं, वे कैसे कलीसिया में उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे बात करें तो वे कैसे खुद को सुनने के लिए लोगों को जुटा सकते हैं और जब वे कार्य करें तो वे कैसे अपने सहारे और अपनी चापलूसी के लिए लोगों को जुटा सकते हैं, वे जहाँ कहीं भी हों वे कैसे अपना अनुसरण करने के लिए लोगों को जुटा सकते हैं और उनके पास कैसे कलीसिया में एक प्रभावी आवाज हो सकती है और उनके पास कैसे शोहरत, लाभ और रुतबा हो सकता है—वे वास्तव में अपने दिलों में ऐसी चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। ऐसे लोग इन्हीं चीजों के पीछे भागते हैं” (वचन, खंड 4, मसीह-विरोधियों को उजागर करना, मद नौ (भाग तीन))। परमेश्वर उजागर करता है कि मसीह-विरोधी रुतबे और मान-सम्मान को अपना जीवन-आधार मानते हैं। मसीह-विरोधी चाहे कोई भी कर्तव्य करें, वे कभी भी परमेश्वर के घर के हितों का ध्यान नहीं रखते। इसके बजाय वे सिर्फ यह सोचते हैं कि क्या वे प्रतिष्ठा और दूसरों की सराहना पा सकते हैं और जब वे मान-सम्मान और रुतबा हासिल नहीं कर पाते तो ऐसा लगता है मानो उनकी जान ही ले ली गई हो। यह मसीह-विरोधियों के सार से निर्धारित होता है। मैंने जो स्वभाव प्रकट किया था, वह एक मसीह-विरोधी के जैसा ही था। मेरा मानना था कि अगुआ होना या कोई तकनीकी कर्तव्य करना सम्मानजनक और खास होता है और इससे लोग मेरी सराहना करेंगे और सिर्फ तभी जीवन मूल्यवान या सार्थक होगा। इसके विपरीत मेरा मानना था कि मेजबानी का कर्तव्य करना हीन है और कोई भी मेरा आदर नहीं करेगा। पाठ-आधारित कर्तव्य से बरखास्त किए जाने के बाद मुझे डर था कि अगर भाई-बहनों को पता चला कि मुझे मेरी खराब काबिलियत की वजह से दूसरा कार्य सौंपा गया है तो वे मुझे नीची नजरों से देखेंगे और मुझे वास्तव में शर्मिंदगी महसूस हुई। खासकर जब मुझे मेजबानी का कर्तव्य करने के लिए कहा गया तो मैं पूरी तरह से लाचार महसूस करने लगा। मैंने सोचा कि जब मैं पहले कलीसिया में एक अगुआ था तो मैं कैसे अक्सर अपने भाई-बहनों के साथ सभा और संगति करता था और कार्य का क्रियान्वयन करता था, लेकिन अब मैं एक रसोइया बन गया था और मुझे लगा कि मेरी इज्जत पूरी तरह से मिट्टी में मिल गई है। जब भी मैं इस बारे में सोचता, तो मुझे घुटन, नाराजगी और दुख महसूस होता था और मैं समर्पण नहीं कर पाता था। एक भाई स्वास्थ्य कारणों से ज्यादा मसालेदार खाना नहीं खा सकता था और कई बार उसने मुझे कम मिर्च इस्तेमाल करने की याद दिलाई थी। यह एक वाजिब अनुरोध था और मेजबानी का कर्तव्य करने वाले के तौर पर मुझे इस पर विचार करना चाहिए था और मुझे इसे स्वीकार करना चाहिए था। लेकिन मैंने उसके प्रति कोई विचारशीलता नहीं दिखाई और यहाँ तक कि माना कि वह मुझे नीची नजरों से देख रहा है, इसलिए मैं उससे उलझ गया और मैंने अपना गुस्सा अपने कर्तव्य पर भी निकाला। मैं रुतबे और मान-सम्मान में इतना डूब गया था कि मैंने सामान्य मानवता भी खो दी थी। मैंने यह नहीं सोचा कि भाइयों की अच्छी तरह से मेजबानी करने का अपना कर्तव्य कैसे निभाऊँ। मेरा दिमाग अपने मान-सम्मान और रुतबे के विचारों से भरा था और मैं लगातार अपने कर्तव्य से जी चुराना चाहता था। मुझमें सचमुच मानवता की कमी थी! मैंने मन ही मन परमेश्वर से प्रार्थना की, पश्चात्ताप करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सही रवैया अपनाने की इच्छा जताई।
एक दिन मैंने परमेश्वर के वचनों का एक अंश पढ़ा और अपनी समस्याओं के बारे में कुछ समझ हासिल की। सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहता है : “जिन मामलों में लोग अपने उचित स्थान पर रहने में विफल रहे हैं, और जो उन्हें करना चाहिए, उसे पूरा करने में असफल रहे हैं—यानी, जब वे अपने कर्तव्य में विफल होते हैं—तो यह उनके भीतर एक गाँठ बन जाएगी। यह एक बहुत ही व्यावहारिक समस्या है, और इसे हल किया जाना है। तो इसे हल कैसे किया जाए? लोगों का रवैया कैसा होना चाहिए? सबसे पहले, उन्हें वापस लौटने के लिए तैयार रहना चाहिए। और वापस लौटने की इस इच्छा का अभ्यास कैसे किया जाए? मिसाल के तौर पर, कोई व्यक्ति एक-दो वर्ष तक अगुआ होता है, लेकिन काबिलियत कम होने के कारण वह अपना कर्तव्य अच्छे ढंग से नहीं निभा पाता, किसी भी हालत को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता, नहीं जानता कि समस्याएँ सुलझाने के लिए सत्य का प्रयोग कैसे करें, कोई वास्तविक कार्य नहीं कर सकता; इसलिए उसे बर्खास्त कर दिया जाता है। अगर बर्खास्त हो जाने के बाद वह समर्पण कर पाता है, अपना कर्तव्य निभाना जारी रखता है और वापस लौटने को तैयार है तो उसे क्या करना चाहिए? सबसे पहले, उसे यह बात समझनी चाहिए, ‘परमेश्वर ने जैसा किया वैसा करने में वह सही था। मेरी काबिलियत बहुत खराब है और इतने लंबे समय से मैंने कोई वास्तविक काम नहीं किया है, बल्कि कलीसिया के कार्य और भाई-बहनों के जीवन प्रवेश को बाधित ही किया है। मैं भाग्यशाली हूँ कि परमेश्वर के घर ने मुझे पूरी तरह से निष्कासित नहीं किया है। मैं वास्तव में बहुत बेशर्म रहा हूँ, इतने समय तक अपने स्थान से चिपका रहा हूँ और यह मानता भी रहा हूँ कि मैंने बहुत महान काम किया है। मैं कितना नासमझ था!’ आत्म-घृणा और पछतावे की भावना महसूस करने में सक्षम होना : क्या यह पूरी तरह से बदलने का इच्छुक होने की अभिव्यक्ति है या ऐसा नहीं है? यदि वह ऐसा कह पाता है, तो इसका अर्थ है कि वह तैयार है। यदि वह अपने मन में कहे, ‘इतने वर्षों तक अगुआ रहने के दौरान, मैंने हमेशा रुतबे के फायदे पाने का अनुसरण किया है, मैं हमेशा धर्म-सिद्धांत का प्रचार करता रहा हूँ, अपने आप को सिद्धांत से युक्त करता रहा हूँ; मैंने जीवन प्रवेश का अनुसरण नहीं किया, अब जबकि मुझे बर्खास्त कर दिया गया है, तब जाकर मैं समझ सका हूँ कि मेरे अंदर कितनी कमियाँ हैं, मैं कितना नाकाफी हूँ। परमेश्वर ने सही किया, और मुझे आज्ञापालन करना चाहिए। पहले, मेरे पास रुतबा था, भाई-बहन मेरे साथ अच्छा व्यवहार करते थे; मैं जहाँ भी जाता लोग मुझे घेर लेते थे। अब कोई मेरी ओर ध्यान भी नहीं देता, मैं त्याग दिया गया हूँ; यह तो मेरे साथ होना ही था, मैं इस प्रतिकार के ही लायक हूँ। इसके अलावा, परमेश्वर के सामने किसी सृजित प्राणी का कोई रुतबा कैसे हो सकता है? किसी का रुतबा चाहे कितना ही ऊँचा क्यों न हो, यह न तो परिणाम है और न ही गंतव्य; परमेश्वर मुझे इसलिए आदेश नहीं सौंपता कि मैं अपना भाव दिखाता फिरूँ या अपने रुतबे के मजे लूटूँ, बल्कि इसलिए सौंपता है कि मैं अपना कर्तव्य निभाऊँ और जो कुछ मैं कर सकता हूँ वह करूँ। मुझे परमेश्वर की संप्रभुता और परमेश्वर के घर की व्यवस्थाओं के प्रति आज्ञाकारिता का रवैया रखना चाहिए। हालाँकि आज्ञाकारिता कठिन हो सकती है, लेकिन मुझे आज्ञापालन करना चाहिए; परमेश्वर जो करता है, ठीक ही करता है, यदि मेरे पास हजारों-हजार बहाने होते, तो भी उनमें से कोई भी सत्य नहीं होता। परमेश्वर का आज्ञापालन करना ही सत्य है!’ ये सभी वापस लौटने की इच्छा की सटीक अभिव्यक्तियाँ हैं। और यदि किसी के अंदर ये सारे गुण हों, तो परमेश्वर ऐसे व्यक्ति का मूल्यांकन कैसे करेगा? परमेश्वर कहेगा कि यह जमीर और विवेक वाला व्यक्ति है। क्या यह मूल्यांकन ऊँचा है? यह बहुत अधिक ऊँचा नहीं है; केवल जमीर और विवेक का होना परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाए जाने के मानकों से कम है—लेकिन जहाँ तक इस प्रकार के व्यक्ति का संबंध है, यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। समर्पण करने में समर्थ होना मूल्यवान है। इसके बाद, व्यक्ति को किस तरह से अनुसरण करने की आवश्यकता है कि परमेश्वर उसे लेकर अपनी सोच बदल दे, यह इस पर निर्भर करता है कि वह कौन-सा पथ चुनता है” (वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, अपनी धारणाओं का समाधान करके ही व्यक्ति परमेश्वर पर विश्वास के सही मार्ग पर चल सकता है (3))। परमेश्वर के वचन पढ़ने के बाद मुझे शर्मिंदगी महसूस हुई और अपराध-बोध हुआ। जब जमीर और विवेक वाले किसी व्यक्ति का कर्तव्य बदला जाता है या उसे बरखास्त किया जाता है, तो वह समर्पण कर पाता है, आत्म-चिंतन करता है और अपनी कमियों को समझता है। वह खुद को सही ठहराने या शर्तों पर मोल-भाव किए बिना स्वीकार करता है और सुधरने की इच्छा रखता है। मैंने सोचा कि मेरी काबिलियत कितनी कम है और मैं पाठ-आधारित कर्तव्य करने के लायक नहीं था। महीनों तक अपना कर्तव्य निभाने के बावजूद मैंने कोई नतीजे हासिल नहीं किए थे और अगुआओं द्वारा मेरे कर्तव्य में बदलाव करना पूरी तरह से सत्य सिद्धांत के अनुरूप था। अगर मैं वह कर्तव्य करता रहता, तो मुझसे काम में देरी हो जाती और अपनी अपर्याप्त काबिलियत के कारण नकारात्मक हो जाता। यह व्यवस्था कलीसिया के कार्य और मेरे, दोनों के लिए फायदेमंद थी। फिर भी मैंने परमेश्वर का धन्यवाद नहीं किया और यहाँ तक कि नकारात्मक होकर शिकायत की, यह माना कि मेजबानी का कर्तव्य करना मेरे लिए बेहद अपमानजनक है, मानो मेरा बहुत बड़ा अपमान किया जा रहा हो। हर दिन मैं बेमन से अपना कर्तव्य करता था। मेरी काबिलियत कम थी, लेकिन परमेश्वर के घर ने मुझे निकाला नहीं था, बल्कि मुझे अपना कर्तव्य करने का एक और मौका दिया था। यह परमेश्वर का अनुग्रह था और मुझे परमेश्वर का धन्यवाद करना चाहिए था और इसे बिना शर्त स्वीकार कर समर्पण करना चाहिए था। लेकिन यह न जानते हुए कि मेरे लिए क्या अच्छा है, मैं नकारात्मक हो गया, जी चुराने लगा और क्रुद्ध और अस्वीकार्यता महसूस करने लगा। मुझमें सचमुच जमीर और विवेक की कमी थी!
बाद में मैंने आत्म-चिंतन किया : मैं अपने कर्तव्य में हमेशा रुतबे और अभिमान से बाधित क्यों रहता था? मैंने परमेश्वर के वचनों का एक अंश पढ़ा और अपनी समस्या की जड़ ढूँढ़ निकाली। परमेश्वर कहता है : “क्या तुम लोग हमेशा अपने पंख फैलाकर उड़ना चाहते हो, हमेशा अकेले उड़ना चाहते हो, एक नन्ही चिड़िया के बजाय चील बनना चाहते हो? यह कौन-सा स्वभाव है? क्या यह स्व-आचरण का सिद्धांत है? तुम्हारा स्व-आचरण परमेश्वर के वचनों के अनुसार होना चाहिए; केवल परमेश्वर के वचन ही सत्य हैं। तुम लोग शैतान द्वारा बुरी तरह से भ्रष्ट कर दिए गए हो और हमेशा पारंपरिक संस्कृति यानी शैतान की बातों को सत्य समझते हो, उसे ही अपना लक्ष्य समझते हो, जिससे तुम्हारा गलत रास्ते पर निकल जाना, परमेश्वर-विरोधी मार्ग पर चलना आसान हो जाता है। भ्रष्ट इंसान के विचार, उसका दृष्टिकोण और जिन चीजों का वह अनुसरण करता है, वे सब परमेश्वर की इच्छाओं, सत्य, हर चीज पर परमेश्वर की संप्रभुता वाली व्यवस्थाओं, हर चीज के उसके आयोजन और इंसान की नियति पर उसके नियंत्रण के विपरीत होते हैं। इसलिए इंसानी विचारों और धारणाओं के अनुसार इस प्रकार का अनुसरण कितना भी उपयुक्त और उचित क्यों न हो, परमेश्वर के दृष्टिकोण से वे सकारात्मक चीजें नहीं होतीं और न ही वे उसके इरादों के अनुरूप होती हैं। चूँकि तुम मनुष्य के भाग्य पर परमेश्वर की संप्रभुता की सच्चाई के खिलाफ जाते हो, और चूँकि तुम अपना भाग्य अपने हाथ में लेकर अकेले चलना चाहते हो, इसलिए तुम हमेशा दीवार से इतनी जोर से टकराते हो कि तुम्हारे सिर से खून बहने लगता है, और कुछ भी कभी तुम्हारे काम नहीं आता। कुछ भी तुम्हारे काम क्यों नहीं आता? क्योंकि परमेश्वर ने जिन नियमों की स्थापना की है, वे किसी भी सृजित प्राणी द्वारा अपरिवर्तनीय हैं। परमेश्वर का अधिकार और सामर्थ्य अन्य सबसे ऊपर हैं, किसी भी सृजित प्राणी द्वारा उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। लोग अपनी क्षमताओं को बहुत ज्यादा आँकते हैं। किस वजह से लोग हमेशा परमेश्वर की संप्रभुता से मुक्त होने की कामना करते हैं और हमेशा अपने भाग्य को पकड़ना और अपने भविष्य की योजना बनाना चाहते हैं, और अपनी संभावनाएँ, दिशा और जीवन-लक्ष्य नियंत्रित करना चाहते हैं? यह शुरुआती बिंदु कहाँ से आता है? (भ्रष्ट शैतानी स्वभाव से।) तो एक भ्रष्ट शैतानी स्वभाव लोगों के लिए क्या ले आता है? (परमेश्वर का विरोध।) जो लोग परमेश्वर का विरोध करते हैं, उनका क्या होता है? (पीड़ा।) पीड़ा तो इसकी आधी भी नहीं है—यह विनाश है! जो तुम अपनी आँखों के सामने देखते हो वो पीड़ा, नकारात्मकता, और दुर्बलता है, और यह विरोध और शिकायतें हैं—ये चीजें क्या परिणाम लेकर आएँगी? सर्वनाश! यह कोई तुच्छ बात नहीं और यह कोई खिलवाड़ नहीं है” (वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भ्रष्ट स्वभावों का समाधान केवल सत्य स्वीकार करके ही किया जा सकता है)। परमेश्वर के वचनों से मैं समझ गया कि मैं मुख्य रूप से “एक व्यक्ति जहाँ रहता है वहाँ अपना नाम छोड़ता है, जैसे कि एक हंस जहाँ कहीं उड़ता है आवज करता जाता है” और “आदमी ऊपर की ओर जाने के लिए संघर्ष करता है; पानी नीचे की ओर बहता है,” जैसे शैतानी विषों से बँधा हुआ था और मैं प्रसिद्धि और लाभ के लिए जी रहा था। जब मैं छोटा था, तो मुझमें मान-सम्मान और रुतबे की प्रबल इच्छा थी। अपनी किशोरावस्था में मैंने कई लोगों को राजमिस्त्री का काम करते देखा था और खुद से कहा था, “भले ही मैं गरीबी से मर जाऊँ, मैं कभी राजमिस्त्री नहीं बनूँगा!” मैं ऐसा इसलिए सोचता था क्योंकि मेरा मानना था कि यह काम उन लोगों का है जो अकुशल हैं और जिनका कोई भविष्य नहीं है। मैं उन लोगों से सचमुच ईर्ष्या करता था जो बड़ा कारोबार करते थे, जो अच्छे कपड़े पहनते थे और जहाँ जाते थे वहाँ लोग उनकी सराहना करते और उनसे ईर्ष्या करते थे। बाद में मैंने कारोबार करना सीखना शुरू किया और गाँववाले सब मेरी तारीफ करते थे, कहते थे, “इस लड़के में हिम्मत है। इसका भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा।” यह सुनकर मैं बहुत खुश होता था। मैं जो कुछ भी करता था, मुझे यह विचार करना पड़ता था कि वह सम्मानजनक है या नहीं और क्या इससे लोग मेरा आदर करेंगे। परमेश्वर को पाने के बाद भी मैं इन शैतानी विषों के अनुसार जीता रहा। मैं सोचता था कि एक साधारण विश्वासी होकर ऐसा कर्तव्य करना जिसमें मेहनत लगती हो, मेरी अहमियत साबित नहीं कर सकता। मैंने सोचा कि एक अगुआ बनना या कोई ऐसा कर्तव्य जिसमें तकनीकी काम हो, मुझे सुर्खियों में लाएगा और लोग मुझसे ईर्ष्या करेंगे और मुझे सराहेंगे; केवल इसी तरह से जीवन मूल्यवान और सार्थक हो सकता था। इसलिए अपना कर्तव्य करने में मैं बहुत सक्रिय था और मैं चीजों को छोड़ने और त्यागने में समर्थ था। मैं उस समय के बारे में सोचता था, जब मैं पहले अगुआ था और जहाँ भी मैं जाता था, भाई-बहन मेरी सराहना करते थे। खासकर जब वे मुझसे अक्सर ही सभा और संगति करने के लिए कहते थे, तो मैं इतना खुश हो जाता कि मुझे समझ नहीं आता कि क्या कहूँ। मुझे लगता था कि मेरी बहुत पूछ है और मैं अपना कर्तव्य करने के लिए बहुत प्रेरित रहता था। लेकिन जब मुझे मेजबानी का कर्तव्य करने के लिए कहा गया, तो मैं एक सूखे पत्ते की तरह निस्तेज हो गया। मुझे लगा कि यह कर्तव्य करना हीन है, इसलिए मुझे प्रतिरोध महसूस हुआ और मैंने मन में शिकायत की, मैं अपने कर्तव्य में नकारात्मक हो गया और जी चुराने लगा। जब मैं खाना बनाता, तो या तो बहुत ज्यादा या बहुत कम बनाता और खाने के लिए पर्याप्त नहीं होता था। कभी-कभी मुझे कुछ बचा हुआ खाना दिखता और मैं बस लापरवाही से उसी से कुछ भोजन बना देता था, इस बात की परवाह नहीं करता था कि भाइयों ने पेट-भर खाया है या नहीं। खाना बनाते समय मैं अपने भाई के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखता था और जब वह मुझे अतिरिक्त बार याद दिलाता, तो मैं दुखी हो जाता था। जब मेरा मिजाज खराब होता, तो मैं सफाई तक नहीं करता था। जैसे-जैसे मैं शैतानी विषों के अनुसार जीने लगा, मुझमें विवेक और सामान्य मानवता की कमी होती गई। अगर मैं पश्चात्ताप नहीं किया, तो न केवल मेरे भाई-बहन मेरे प्रति विमुखता विकसित कर लेंगे, बल्कि परमेश्वर भी नाखुश होगा और समय के साथ पवित्रात्मा मुझे त्याग देगा। यह समझने पर मैं थोड़ा डर गया, इसलिए मैंने परमेश्वर से प्रार्थना की कि मैं उसके आयोजन और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करने और अपना कर्तव्य अच्छी तरह से करने को तैयार हूँ।
बाद में मैंने परमेश्वर के वचनों के दो और अंश पढ़े और समझा कि अपने कर्तव्यों के प्रति कैसा रवैया अपनाना चाहिए। परमेश्वर कहता है : “परमेश्वर के घर में, जब भी तुम्हारे लिए कोई व्यवस्था की जाती है, चाहे वह कठिन हो या थका देने वाला काम हो, और चाहे वह तुम्हें पसंद हो या नहीं, वह तुम्हारा कर्तव्य है। अगर तुम उसे परमेश्वर द्वारा दिया गया आदेश और जिम्मेदारी मान सकते हो, तो तुम मनुष्य को बचाने के उसके कार्य के लिए प्रासंगिक हो। और अगर तुम जो करते हो और जो कर्तव्य निभाते हो, वे मनुष्य को बचाने के परमेश्वर के कार्य के लिए प्रासंगिक हैं, और तुम परमेश्वर द्वारा दिए गए आदेश को गंभीरता और ईमानदारी से स्वीकार कर सकते हो, तो वह तुम्हें कैसे देखेगा? वह तुम्हें अपने परिवार के सदस्य के रूप में देखेगा। यह आशीष है या शाप? (आशीष।) यह एक बड़ा आशीष है” (वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, अपने कर्तव्य का मानक स्तर का निर्वहन क्या है?)। “एक सृजित प्राणी के रूप में तुम्हारा क्या काम है? इसका संबंध व्यक्ति के अभ्यास और कर्तव्य से है। अगर तुम एक सृजित प्राणी हो, और अगर परमेश्वर ने तुम्हें गाने का गुण दिया है और परमेश्वर का घर तुम्हारे लिए गाने की व्यवस्था करता है तो तुम्हें अच्छे से गाना है। अगर तुम्हारे पास सुसमाचार के प्रचार का गुण है, और परमेश्वर का घर तुम्हारे लिए सुसमाचार के प्रचार की व्यवस्था करता है, तो तुम्हें यह अच्छे से करना चाहिए। जब परमेश्वर के चुने हुए लोग तुम्हें अपना अगुआ चुनते हैं, तो तुम्हें अगुआ की सौपी गई ज़िम्मेदारी उठानी चाहिए और परमेश्वर के चुने हुए लोगों की इस तरह अगुवाई करनी चाहिए कि वे परमेश्वर के वचनों को खाएँ और पीएँ, सत्य पर संगति करें और वास्तविकता में प्रवेश करें। ऐसा करके तुम अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाओगे। परमेश्वर मनुष्य को जो आदेश सौंपता है वह अत्यंत महत्वपूर्ण और अर्थपूर्ण होता है। तो तुम्हें परमेश्वर द्वारा सौंपे गए इस आदेश को किस तरह सँभालना चाहिए और अपना काम पूरा करना चाहिए? तुम्हारे सामने आने वाला यह एक बड़ा मुद्दा होता है, और तुम्हें चुनाव करना पड़ता है। कहा जा सकता है कि यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो यह तय करता है कि क्या तुम सत्य को पा सकते हो और परमेश्वर द्वारा पूर्ण किए जा सकते हो” (वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, केवल सत्य समझकर ही व्यक्ति परमेश्वर के कर्मों को जान सकता है)। परमेश्वर के वचनों से मैं समझ गया कि परमेश्वर के घर के कर्तव्यों में बड़े और छोटे, ऊँचे और नीचे, या श्रेष्ठ और तुच्छ के बीच कोई भेद नहीं है। कर्तव्य मानवजाति को बचाने के परमेश्वर के कार्य से उत्पन्न होते हैं। चाहे आप कोई भी कर्तव्य करें या आप सुर्खियों में आ सकें या नहीं, अगर आप अपने कर्तव्य को ईमानदारी से स्वीकार कर सकते हैं, उसे गंभीरता से ले सकते हैं, परमेश्वर की अपेक्षाओं के अनुसार अपनी भूमिका निभा सकते हैं और व्यावहारिक ढंग से अपना कर्तव्य अच्छी तरह से कर सकते हैं, तो परमेश्वर संतुष्ट होगा। लेकिन मैं अगुआ होने या पाठ-आधारित कर्तव्य या तकनीकी हिस्से वाले कर्तव्य करने को उच्च-श्रेणी के कर्तव्य मानता था। मेरा मानना था कि इस तरह का कर्तव्य करने वाले लोग परमेश्वर के उद्धार के पात्र होंगे, जबकि मेजबानी करने वाले और भाग-दौड़ करने वाले सिर्फ मेहनत करते थे और सेवा करते थे। मैंने परमेश्वर के घर के कर्तव्यों को ऊँचे और नीचे, श्रेष्ठ और तुच्छ और विभिन्न श्रेणियों में बाँट दिया था। यह दृष्टिकोण सचमुच बेतुका और पूरी तरह से सत्य के विरुद्ध था। मैंने सोचा कि मुझमें पाठ-आधारित कर्तव्य करने का हुनर नहीं था, मेरी काबिलियत भी कम थी और मैं लंबे समय से अपने कर्तव्य में कोई नतीजे हासिल करने में नाकाम रहा था। अगर मैं खुद को बेइज्जती से बचाने के लिए जबरदस्ती सहयोग करता, तो मैं न केवल कलीसिया के कार्य में बाधा डालता, बल्कि मुझमें नकारात्मक होने की प्रवृत्ति भी आ जाती, जिससे मेरे अपने जीवन को कोई फायदा न होता। कलीसिया ने मेरे लिए मेजबानी का कर्तव्य करने की व्यवस्था की, जो एक ऐसा कर्तव्य है जिसे करने में मैं सक्षम हूँ और मुझे इसे स्वीकार करना चाहिए, समर्पण करना चाहिए और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए। तभी मुझमें वह जमीर और विवेक होगा, जो होना चाहिए।
बाद में मुझे यह भी एहसास हुआ कि मेरा एक भ्रामक दृष्टिकोण था, मैं मानता था कि अगर आप एक महत्वपूर्ण कर्तव्य करते हैं, तो आपका रुतबा ऊँचा होगा और अगर आप एक मामूली कर्तव्य करते हैं, तो आपका रुतबा नीचा होगा। एक दिन मैंने परमेश्वर के वचनों का एक अंश पढ़ा, जिसने मेरे भ्रामक दृष्टिकोण को बदल दिया। परमेश्वर कहता है : “अगर किसी का सामाजिक रुतबा बहुत कम है, उसका परिवार बहुत गरीब है और उसके पास शिक्षा का स्तर कम है, फिर भी वह व्यावहारिक ढंग से परमेश्वर में विश्वास रखता है, और वह सत्य और सकारात्मक चीजों से प्रेम करता है तो क्या परमेश्वर की नजर में उसका मूल्य ऊँचा है या नीचा, कुलीन है या नीच? वह इंसान मूल्यवान है। अगर इसे इस परिप्रेक्ष्य से देखा जाए तो किसी व्यक्ति का मूल्य—यह चाहे ऊँचा हो या नीचा, श्रेष्ठ हो या तुच्छ—किस चीज पर निर्भर करता है? यह इस बात पर निर्भर करता है कि परमेश्वर तुम्हें कैसे देखता है। अगर परमेश्वर तुम्हें किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में देखता है जो सत्य का अनुसरण करता है तो फिर तुम्हारा मूल्य है और तुम मूल्यवान हो—तुम एक बहुमूल्य पात्र हो। अगर परमेश्वर यह देखता है कि तुम सत्य का अनुसरण नहीं करते हो और तुम खुद को उसके लिए सच्चे दिल से नहीं खपाते हो तो फिर तुम मूल्यहीन हो और मूल्यवान नहीं हो—तुम एक नीच पात्र हो। चाहे तुम कितने ही उच्च शिक्षित हो या समाज में तुम्हारा रुतबा कितना ही ऊँचा हो, अगर तुम सत्य का अनुसरण नहीं करते हो या इसे समझते नहीं हो तो तुम्हारा मूल्य कभी भी ऊँचा नहीं हो सकता है; भले ही बहुत से लोग तुम्हारा समर्थन करते हों, तुम्हारा उत्कर्ष करते हों और तुम्हारी पूजा करते हों, फिर भी तुम एक अधम प्राणी ही हो। ... अब इसे देखते हुए, किसी के मूल्य के उच्च या निम्न होने के रूप में परिभाषित करने का क्या आधार होता है? (इसका आधार परमेश्वर, सत्य और सकारात्मक चीजों के प्रति उनका रवैया होता है।) बिल्कुल सही। सबसे पहले तो यह समझना चाहिए कि परमेश्वर का रवैया क्या है। परमेश्वर के रवैये को समझना और उन सिद्धांतों और मानकों को समझना जिनसे परमेश्वर लोगों पर फैसले सुनाता है, और फिर लोगों को उन सिद्धांतों और मानकों के आधार पर मापना जिनसे परमेश्वर लोगों के साथ व्यवहार करता है—केवल यही सबसे सटीक, उचित और निष्पक्ष तरीका है” (वचन, खंड 4, मसीह-विरोधियों को उजागर करना, मद सात : वे दुष्ट, धूर्त और कपटी हैं (भाग एक))। परमेश्वर के वचनों से मैंने जाना कि परमेश्वर के घर में कोई व्यक्ति श्रेष्ठ है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर नहीं करता कि उसका रुतबा है या नहीं और इस बात पर भी निर्भर नहीं करता कि कोई उसकी सराहना या आराधना करता है या नहीं। इसके बजाय यह इस बात पर निर्भर है कि लोग सत्य से प्रेम करते हैं या नहीं और वे सत्य का अनुसरण करते हैं या नहीं। अगर कोई व्यक्ति सत्य का अनुसरण नहीं करता है या सत्य से प्रेम नहीं करता है, तो चाहे उसका रुतबा कितना भी ऊँचा हो और कितने भी लोग उसके आस-पास इकट्ठा हों और उसकी आराधना करें, यह सब न केवल बेकार है, बल्कि रुतबे के फायदों का आनंद उठाने के लिए उसे बेनकाब कर हटा दिया जाएगा। भले ही किसी व्यक्ति का कोई रुतबा न हो और कोई उसका आदर न करता हो, अगर वह सत्य से प्रेम करता है, परमेश्वर का भय मानने वाला दिल रखता है और परमेश्वर में विश्वास कर सकता है और व्यावहारिक ढंग से अपना कर्तव्य कर सकता है, तो ऐसे लोग परमेश्वर की नजरों में मूल्यवान होते हैं। अतीत में, मैं हमेशा सोचता था कि मेजबानी और सामान्य मामलों के कर्तव्य मेहनत वाले काम हैं, जिन्हें हर कोई नीची नजर से देखता है और आप इन कर्तव्यों को कितनी भी अच्छी तरह से क्यों न करें, यह बेकार होगा। इसीलिए मैं इस तरह का कर्तव्य नहीं करना चाहता था और मैंने केवल अगुआ बनने या तकनीकी घटक वाला कर्तव्य करने का ही अनुसरण किया। अब मुझे एहसास हुआ कि मेरा दृष्टिकोण कितना बेतुका था! मैंने सोचा कि कैसे पौलुस ने एक-मन होकर अन्य सभी प्रेरितों से ऊपर होने का अनुसरण किया। उसने सुसमाचार का प्रचार करने के लिए लगभग पूरे यूरोप की यात्रा की और कई पत्रियाँ भी लिखीं, सभी ने उसकी सराहना और आराधना की। लेकिन उसने सत्य और जीवन को प्राप्त नहीं किया और उसमें भ्रष्ट स्वभाव गहरी जड़ें जमाए था। अंत में उसने यहाँ तक कि एक धृष्ट और द्रोहपूर्ण बात कह दी कि, “मेरे लिए जीवित रहना मसीह है” और उसे परमेश्वर द्वारा दंड दिया गया। मैंने देखा कि मैं जिस रास्ते पर चल रहा था, वह पौलुस का रास्ता था और अगर मैंने चीजों को नहीं बदला, तो अंत में मेरा परिणाम भी पौलुस जैसा ही होगा। मुझे जल्दी से पश्चात्ताप करना और बदलना था। उसके बाद मैं अपने मेजबानी के कर्तव्य को ध्यान से करने लगा और हर दिन मैं सोचता था कि इस कर्तव्य को अच्छी तरह से कैसे किया जाए और अपने भाई-बहनों की अच्छी तरह से मेजबानी कैसे की जाए। मुझे अब हीन भावना महसूस नहीं होती थी।
मेजबानी का कर्तव्य करने के दौरान मैंने सीखा है कि परमेश्वर के आयोजनों और व्यवस्थाओं के प्रति कैसे समर्पण किया जाए, अपने स्वयं के भ्रष्ट स्वभावों के बारे में कुछ समझ हासिल की है, अपने कर्तव्य को करने के लिए अपने दिल को शांत कर पाया हूँ और कुछ हद तक मनुष्य के समान जिया हूँ। ये सभी सबक हैं, जो मैंने मेजबानी का कर्तव्य करने से सीखे हैं। मैं तहे दिल से परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ!