सहस्राब्दि राज्य आ चुका है
क्या तुम लोगों ने देखा है कि इस समूह के लोगों में परमेश्वर कौन-सा कार्य पूरा करेगा? परमेश्वर ने एक बार कहा था कि सहस्राब्दि राज्य में भी लोगों को उसके कथनों का पालन करना चाहिए, और भविष्य में परमेश्वर के कथन मनुष्य के जीवन का कनान के उत्तम देश में सीधे तौर पर मार्गदर्शन करेंगे। जब मूसा निर्जन प्रदेश में था, तो परमेश्वर ने सीधे तौर पर उसे निर्देश दिया और उससे बात की। स्वर्ग से परमेश्वर ने लोगों के आनंद के लिए भोजन, पानी और मन्ना भेजा था, और आज भी ऐसा ही है : परमेश्वर ने लोगों के आनंद के लिए व्यक्तिगत रूप से खाने और पीने की चीजें भिजवाई हैं, और उसने लोगों को ताड़ना देने के लिए व्यक्तिगत तौर पर शाप भेजे हैं। और इसलिए, अपने कार्य का प्रत्येक कदम व्यक्तिगत तौर पर परमेश्वर द्वारा ही उठाया जाता है। आज लोग तथ्यों के घटित होने की लालसा करते हैं, वे चिह्न और चमत्कार देखने की कोशिश करते हैं, और यह संभव है कि ऐसे सभी लोग अलग कर दिए जाएँगे, क्योंकि परमेश्वर का कार्य तेजी से व्यावहारिक होता जा रहा है। कोई नहीं जानता कि परमेश्वर स्वर्ग से अवरोहण कर चुका है, वे इस बात से भी अनभिज्ञ हैं कि परमेश्वर ने स्वर्ग से भोजन और शक्तिवर्धक पेय भेजे हैं—किंतु परमेश्वर वास्तव में विद्यमान है, और सहस्राब्दि राज्य के रोमांचक दृश्य, जिनकी लोग कल्पना करते हैं, भी परमेश्वर के व्यक्तिगत कथन हैं। यह तथ्य है, और केवल इसे ही पृथ्वी पर परमेश्वर के साथ राज करना कहा जाता है। पृथ्वी पर परमेश्वर के साथ राज करना देह को संदर्भित करता है। जो देह का नहीं है, वह पृथ्वी पर विद्यमान नहीं है, और इसलिए वे सभी, जो तीसरे स्वर्ग में जाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, वे ऐसा व्यर्थ में करते है। एक दिन, जब संपूर्ण विश्व परमेश्वर के पास वापस लौट जाएगा, तो संपूर्ण ब्रह्मांड में उसके कार्य का केंद्र उसके कथनों का अनुसरण करेगा; अन्यत्र कुछ लोग टेलीफोन का उपयोग करेंगे, कुछ लोग विमान लेंगे, कुछ लोग समुद्र के पार एक नाव लेंगे, और कुछ लोग परमेश्वर के कथनों को प्राप्त करने के लिए लेज़र का उपयोग करेंगे। हर कोई प्रेममय और लालायित होगा, वे सभी परमेश्वर के निकट आएँगे और परमेश्वर की ओर एकत्र हो जाएँगे, और सभी परमेश्वर की आराधना करेंगे—और यह सब परमेश्वर के कर्म होंगे। इसे स्मरण रखो! परमेश्वर निश्चित रूप से कभी अन्यत्र कहीं फिर से आरंभ नहीं करेगा। परमेश्वर इस तथ्य को पूर्ण करेगा : वह संपूर्ण ब्रह्मांड के लोगों को अपने सामने आने के लिए बाध्य करेगा, और पृथ्वी पर परमेश्वर की आराधना करवाएगा, और अन्य स्थानों पर उसका कार्य समाप्त हो जाएगा, और लोगों को सच्चा मार्ग तलाशने के लिए मजबूर किया जाएगा। यह यूसुफ की तरह होगा : हर कोई भोजन के लिए उसके पास आया, और उसके सामने झुका, क्योंकि उसके पास खाने की चीज़ें थीं। अकाल से बचने के लिए लोग सच्चा मार्ग तलाशने के लिए बाध्य होंगे। संपूर्ण धार्मिक समुदाय गंभीर अकाल से ग्रस्त होगा, और केवल आज का परमेश्वर ही मनुष्य के आनंद के लिए हमेशा बहने वाले स्रोत से युक्त, जीवन के जल का स्रोत है, और लोग आकर उस पर निर्भर हो जाएँगे। यह वह समय होगा, जब परमेश्वर के कर्म प्रकट होंगे, और जब परमेश्वर महिमा प्राप्त करेगा; ब्रह्मांड भर के सभी लोग इस साधारण “मनुष्य” की आराधना करेंगे। क्या वह परमेश्वर की महिमा का दिन नहीं होगा? एक दिन, पुराने पादरी जीवन के जल के स्रोत से पानी की माँग करते हुए टेलीग्राम भेजेंगे। वे बुज़ुर्ग होंगे, फिर भी वे इस व्यक्ति की आराधना करने आएँगे, जिसे उन्होंने तिरस्कृत किया था। वे अपने मुँह से उसे स्वीकार करेंगे और अपने हृदय से उस पर भरोसा करेंगे—क्या यही चिह्न और चमत्कार नहीं है? जिस दिन संपूर्ण राज्य आनंद करेगा, वही दिन परमेश्वर की महिमा का होगा, और जो कोई तुम लोगों के पास आएगा और परमेश्वर के शुभ समाचार को स्वीकार करेगा, वह परमेश्वर द्वारा धन्य किया जाएगा, और जो देश तथा लोग ऐसा करेंगे, वे परमेश्वर द्वारा धन्य किए जाएँगे और उनकी देखभाल की जाएगी। भविष्य की दिशा यह होगी : जो लोग परमेश्वर के कथनों को प्राप्त करेंगे उनके पास पृथ्वी पर आगे बढ़ने का मार्ग होगा, और चाहे वे व्यवसाय, वैज्ञानिक शोध या शिक्षा या उद्योगों में लगे हुए हों, जो लोग परमेश्वर के कथनों से रहित हैं वे एक कदम चलना भी असंभव पाएंगे और सच्चे मार्ग पर चलने के लिए बाध्य होंगे। “सत्य के साथ तू संपूर्ण संसार में चलेगा; सत्य के बिना तू कहीं नहीं पहुँचेगा” से यही आशय है। ये तथ्य हैं : संपूर्ण ब्रह्मांड को नियंत्रित करने और मानवजाति का स्वामी बनने और इसे जीतने के लिए परमेश्वर मार्ग (अर्थात उसके समस्त वचन) का उपयोग करेगा। लोग हमेशा उन साधनों में एक बड़े बदलाव की आशा करते हैं, जिनके द्वारा परमेश्वर कार्य करता है। स्पष्ट तौर पर कहें तो, वचनों के माध्यम से ही परमेश्वर लोगों को नियंत्रित करता है, और तुम्हें वह जो कहता है, उसे पूरा करना चाहिए, चाहे तुम्हारी वैसा करने की इच्छा हो या न हो; यह एक वस्तुनिष्ठ सत्य है, जिसका सभी के द्वारा पालन किया जाना चाहिए, और इसलिए भी, कि यह कठोर है, और सभी को ज्ञात है।
पवित्रात्मा लोगों को एक अनुभूति देता है : परमेश्वर के वचन पढ़ने के बाद लोग अपने हृदयों में स्थिर और शांत महसूस करते हैं, जबकि जो लोग परमेश्वर के वचनों को प्राप्त नहीं करते हैं वे खालीपन महसूस करते हैं। परमेश्वर के वचनों की ऐसी शक्ति है; लोगों को उन्हें पढ़ना पड़ता है और उन्हें पढ़ने के बाद उन्हें पोषण मिलता है और वे उन्हें पढ़े बिना नहीं रह सकते। यह लोगों द्वारा अफीम लेने जैसा है : वह उन्हें ताकत देती है और उसके बिना वे उसका सशक्त आकर्षण महसूस करते हैं और उनके पास ताकत नहीं रहती है। आज लोगों में इसी प्रकार की प्रवृत्ति है। परमेश्वर के वचन पढ़ना उन्हें ताकत देता है। यदि वे उन्हें नहीं पढ़ते, तो वे शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करते हैं, परंतु उन्हें पढ़ने के बाद, वे तुरंत अपनी “रोग-शय्या” से उठ खड़े होते हैं। यह वास्तव में परमेश्वर के वचनों द्वारा पृथ्वी पर सामर्थ्य का उपयोग करना और परमेश्वर द्वारा पृथ्वी पर एक राजा के रूप में शासन करना है। कुछ लोग परमेश्वर के कार्य को छोड़ना चाहते हैं या इससे विमुख हो चुके हैं। इसके बावजूद, वे परमेश्वर के वचन से अलग नहीं हो सकते; चाहे कोई कितना भी कमज़ोर हो, फिर भी उसे परमेश्वर के वचनों के अनुसार जीना चाहिए, और चाहे लोग कितने भी विद्रोही हों, फिर भी वे परमेश्वर के वचनों को छोड़ने का साहस नहीं करते हैं। जब परमेश्वर के वचन वास्तव में यह प्रकट करते हैं कि उनकी शक्ति तब है जब परमेश्वर राजा के रूप में शासन करता है और सामर्थ्य का उपयोग करता है; परमेश्वर इसी प्रकार कार्य करता है। संक्षेप में, यही वे साधन हैं जिनके माध्यम से परमेश्वर कार्य करता है और कोई भी परमेश्वर के वचनों से रहित नहीं हो सकता है। परमेश्वर के वचन असंख्य घरों में फैलेंगे, सबको ज्ञात हो जाएँगे और केवल तभी उसका कार्य संपूर्ण ब्रह्मांड में फैलेगा। कहने का अर्थ है कि अगर परमेश्वर का कार्य संपूर्ण ब्रह्मांड में फैलना है तो उसके वचनों का फैलना आवश्यक है। जिस दिन परमेश्वर महिमा प्राप्त करेगा, उस दिन परमेश्वर के वचन अपना अधिकार और शक्ति प्रदर्शित करेंगे। अनादि काल से लेकर आज तक का उसका हर एक वचन पूरा और घटित होगा। इस प्रकार से, परमेश्वर पृथ्वी पर महिमा प्राप्त कर चुका होगा—कहने का अर्थ है, कि उसके वचन पृथ्वी पर सामर्थ्य का उपयोग करेंगे। सभी बुरे लोगों को परमेश्वर के मुँह से बोले गए वचनों से ताड़ित किया जाएगा, और सभी धार्मिक लोग उसके मुँह से बोले गए वचनों से धन्य होंगे, और उसके मुँह से बोले गए वचनों द्वारा स्थापित और पूर्ण किए जाएँगे। वह कोई चिह्न या चमत्कार नहीं दिखाएगा; सब-कुछ उसके वचनों के द्वारा पूर्ण होगा, और उसके वचन तथ्यों को उत्पन्न करेंगे। पृथ्वी पर हर व्यक्ति परमेश्वर के वचनों की स्तुति करेगा, चाहे बालिग हों या बच्चे, स्त्री, पुरुष, बूढ़े या युवा, सभी लोग परमेश्वर के वचनों के नीचे आत्मसमर्पण करेंगे। परमेश्वर के वचन देह में प्रकट होते हैं, ताकि लोग उन्हें पृथ्वी पर जीवंत और सजीव रूप में देख लें। वचन के देहधारी होने का यही अर्थ है। परमेश्वर पृथ्वी पर मुख्य रूप से “वचन देहधारी हुआ” के तथ्य को पूर्ण करने आया है, जिसका अर्थ है कि वह इसलिए आया है, ताकि उसके वचन देह से निर्गत हों (पुराने नियम में मूसा के समय की तरह नहीं, जब परमेश्वर की वाणी सीधे स्वर्ग से निर्गत होती थी)। इसके बाद, उसके समस्त वचन सहस्राब्दि राज्य के युग के दौरान पूर्ण होंगे, वे मनुष्यों की आँखों के सामने दिखाई देने वाले तथ्य बन जाएँगे, और लोग उन्हें अपनी आँखों से बिना किसी विषमता के देखेंगे। यही परमेश्वर के देहधारण का सर्वोच्च अर्थ है। कहने का अर्थ है कि पवित्रात्मा का कार्य देह के माध्यम से, और वचनों के माध्यम से पूर्ण होता है। यही “वचन देहधारी हुआ” और “वचन का देह में प्रकट होना” का सही अर्थ है। केवल परमेश्वर ही पवित्रात्मा के इरादों को कह सकता है, और देह में परमेश्वर ही पवित्रात्मा की ओर से बात कर सकता है; परमेश्वर के वचन देहधारी परमेश्वर में स्पष्ट किए जाते हैं और अन्य सभी उनके द्वारा मार्गदर्शित होते हैं। कोई भी इससे छूटा नहीं है, सभी इसके दायरे के भीतर मौजूद हैं। केवल इन कथनों से ही लोग जागरूक हो सकते हैं; जो लोग इस तरह से लाभ नहीं उठाते, वे दिवास्वप्न देखते हैं, यदि वे सोचते हैं कि वे कथनों को स्वर्ग से प्राप्त कर सकते हैं। देहधारी परमेश्वर की देह में इस तरह का अधिकार प्रदर्शित होता है, जिससे सभी लोग उस पर पूरी आस्था के साथ विश्वास करते हैं। यहाँ तक कि सर्वाधिक सम्मानित विशेषज्ञ और धार्मिक पादरी भी इन वचनों को नहीं बोल सकते। उन सबको इनके नीचे आत्मसमर्पण करना चाहिए, और अन्य कोई भी दूसरी शुरुआत करने में सक्षम नहीं होगा। परमेश्वर ब्रह्मांड को जीतने के लिए वचनों का उपयोग करेगा। वह ऐसा अपने देहधारी शरीर के द्वारा नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड के सभी लोगों को जीतने के लिए देहधारी हुए परमेश्वर के मुँह से कथनों के उपयोग द्वारा करेगा; केवल यही है वचन का देह बनना, और केवल यही है वचन का देह में प्रकट होना। शायद लोगों को ऐसा प्रतीत होता है, मानो परमेश्वर ने अधिक कार्य नहीं किया है—किंतु परमेश्वर को बस अपने वचन कहने हैं, और लोग पूरी तरह से आश्वस्त और स्तब्ध हो जाएँगे। बिना तथ्यों के, लोग चीखते और चिल्लाते हैं; परमेश्वर के वचनों से वे शांत हो जाते हैं। परमेश्वर इस तथ्य को निश्चित रूप से पूरा करेगा, क्योंकि यह परमेश्वर की लंबे समय से स्थापित योजना है : पृथ्वी पर वचन के आगमन के तथ्य का पूर्ण होना। वास्तव में, मुझे समझाने की कोई आवश्यकता नहीं है—पृथ्वी पर सहस्राब्दि राज्य का आगमन ही पृथ्वी पर परमेश्वर के वचनों का आगमन है। स्वर्ग से नए यरूशलेम का अवरोहण मनुष्य के बीच रहने, मनुष्य के प्रत्येक कार्य और उसके समस्त अंतरतम विचारों में साथ देने के लिए परमेश्वर के वचन का आगमन है। यह भी एक तथ्य है, जिसे परमेश्वर पूरा करेगा; यह सहस्राब्दि राज्य का सौंदर्य है। यह परमेश्वर द्वारा निर्धारित योजना है : उसके वचन एक हज़ार वर्षों तक पृथ्वी पर प्रकट होंगे, और वे उसके सभी कर्मों को व्यक्त करेंगे, और पृथ्वी पर उसके समस्त कार्य को पूरा करेंगे, जिसके बाद मानवजाति के इस चरण का अंत हो जाएगा।