302  हमारा प्यारा

1

सर्वशक्तिमान परमेश्वर,

है अंत दिनों का मसीह,

उसे प्यार करते हैं, उसके सभी लोग।

विनम्र होकर, आता है वो बचाने इंसान को,

बड़े अपमान सहता है वो।

लाता है वो सत्य, राह अनंत जीवन की,

अँधेरी दुनिया पर चमकती है रोशनी।

उसके वचन हैं सत्य, शक्ति से भरे,

जिससे जीते जाते हैं करोड़ों दिल।

सुनकर परमेश्वर की वाणी,

उस तक उठाये जाते हैं,

हम परमेश्वर के संग भोज में जाते हैं।

आनंद लेते हैं उसके वचनों का,

सत्य समझते हैं,

दिल में भर जाते हैं ख़ुशी और रोशनी।


कितना कुछ है ईश्वर में प्रेम करने को,

बसा है वो हमारे दिल में पहले से ही।

सत्य को खोजते, अनुसरण करते हुए,

उसे खुश करने की करेंगे कोशिश सदा।

हम सत्य को अभ्यास में लाते हैं,

सच्चे मनुष्य के जैसे जीते हैं।

हम परमेश्वर के प्रेम और उद्धार के साक्षी हैं।

उसे खुश करने की करेंगे कोशिश सदा।


2

सर्वशक्तिमान परमेश्वर,

है अंत दिनों का मसीह,

उसे प्यार करते हैं, उसके सभी लोग।

उसके कठोर वचन से,

इंसान की प्रकृति का पर्दा खुले,

उसके कोमल वचन,

इंसान के दिल को छुएं।

उसका स्वभाव है प्रेम और दया,

ये है धर्मी न्याय, प्रताप से भरा।

वचन से न्याय और शुद्धिकरण होता है;

वही है वो जो हमें सबसे प्यारा।

न्याय और ताड़ना से देख पाते हैं हम,

वो कितना योग्य है हमारे प्रेम का।

पूरे दिल से, हाँ पूरे दिल से,

हम उसे प्यार करते हैं।


कितना कुछ है ईश्वर में प्रेम करने को,

बसा है वो हमारे दिल में पहले से ही।

सत्य को खोजते, अनुसरण करते हुए,

उसे खुश करने की करेंगे कोशिश सदा।

हम सत्य को अभ्यास में लाते हैं,

सच्चे मनुष्य के जैसे जीते हैं।

हम परमेश्वर के प्रेम और उद्धार के साक्षी हैं।

उसे खुश करने की करेंगे कोशिश सदा।


3

जो है हमारा सब देते हैं उसे,

निभाते अपना फ़र्ज़ उसे ख़ुश करने के लिए।

मसीह है सत्य, मार्ग और जीवन,

बचाने आता है वो लेकर अपने वचन।

राज्य में ले जाये जाते हैं हम,

उद्धार के लिए शुक्रिया कहते हैं हम।


कितना कुछ है ईश्वर में प्रेम करने को,

बसा है वो हमारे दिल में पहले से ही।

सत्य को खोजते, अनुसरण करते हुए,

उसे खुश करने की करेंगे कोशिश सदा।

हम सत्य को अभ्यास में लाते हैं,

सच्चे मनुष्य के जैसे जीते हैं।

हम परमेश्वर के प्रेम और उद्धार के साक्षी हैं।

उसे खुश करने की करेंगे कोशिश सदा।

पिछला: 301  परमेश्वर के प्रति मेरा प्रेमपूर्ण लगाव

अगला: 303  सर्वशक्तिमान परमेश्वर, प्रिय हमारे

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें