51 इंसान और परमेश्वर सहभागी हैं मिलन के आनंद में

1

परमेश्वर ने पूरी कायनात में

अपना काम शुरू कर दिया है;

लोग अचानक जग जाते हैं,

ईश-कार्य के चारों ओर घूमते हैं।

शैतान की पकड़ से बच निकलते हैं,

उसके किए नुकसान से परेशान न होते,

वे इन कष्टों से बच जाते हैं

जब ईश्वर उनके भीतर चलता है।


ईश्वर का दिन आ गया है,

इसलिए लोग खुशी से झूमते हैं;

ईश्वर का दिन आ गया है,

इसलिए उनके दुख मिट जाते हैं;

आसमान में उदासी के बादल अब छंट जाते हैं,

ईश्वर और इंसान साथ होने की खुशी साझा करते हैं।


2

ईश्वर इंसान के कर्मों का रस लेता है,

अब वो व्यथित नहीं है।

जब ईश्वर का दिन आए, तो सभी सजीव चीज़ें

अपने अस्तित्व का आधार फिर पा लें;

सभी सांसारिक चीज़ें फिर से जीवित हो जाएँ,

ईश्वर उनके अस्तित्व का आधार बन जाए,

क्योंकि उसके कारण ही चीज़ें जीवन से भरी हैं,

उसके कारण ही वे चुपके से लुप्त हो जाएँ।

सभी चीज़ें ईश्वर की आज्ञा का इंतज़ार करें,

वे उसके कथनों, कर्मों से खुश हैं।


ईश्वर का दिन आ गया है,

इसलिए लोग खुशी से झूमते हैं;

ईश्वर का दिन आ गया है,

इसलिए उनके दुख मिट जाते हैं;

आसमान में उदासी के बादल अब छंट जाते हैं,

ईश्वर और इंसान साथ होने की खुशी साझा करते हैं।


3

ईश्वर सभी चीज़ों में सबसे ऊँचा है,

फिर भी वो इंसानों के बीच रहता है।

इंसान के कर्मों से वो व्यक्त करे

धरती और स्वर्ग की अपनी सृष्टि।

ईश्वर के सामने जब लोग स्तुति करते,

सभी चीज़ों में ऊपर उसे उठाया जाता,

तो सूरज की किरणों के नीचे,

धरा के फ़ूल और सुंदर बन जाते,

घास और ज्यादा हरी हो जाती,

और आकाश और नीला दिखाई देता।


ईश्वर का दिन आ गया है,

इसलिए लोग खुशी से झूमते हैं;

ईश्वर का दिन आ गया है,

इसलिए उनके दुख मिट जाते हैं;

आसमान में उदासी के बादल अब छंट जाते हैं,

ईश्वर और इंसान साथ होने की खुशी साझा करते हैं।


लोग यहाँ-वहाँ दौड़ते, ईश्वर की वाणी के कारण;

उनके चेहरे खुशी से चमकते,

उनका जीवन विकास करे।

ईश्वर अपने चुने हुओं के बीच काम करे,

बिना इंसानी ख्याल के,

क्योंकि वो ये काम खुद करता है, खुद करता है।

जब ईश्वर अपना काम करे,

स्वर्ग, पृथ्वी, उनमें मौजूद

सभी चीज़ें फिर से नई हो जाएँ।

ईश्वर का काम खत्म होता,

तो इंसान फिर से नया हो जाता,

ईश्वर के अनुरोधों से अब परेशान नहीं होता,

क्योंकि खुशियों की आवाज़ से पूरी धरती गूँजती है,

और इस पल में ईश्वर इंसान को आशीष देता है।


—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचन, अध्याय 33 से रूपांतरित

पिछला: 50 सर्वशक्तिमान परमेश्वर के नाम की गवाही दुनिया के सभी राष्ट्रों में दी गई है

अगला: 52 स्तुति करो परमेश्वर की वह विजेता बनकर लौटा है

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

418 प्रार्थना के मायने

1प्रार्थनाएँ वह मार्ग होती हैं जो जोड़ें मानव को परमेश्वर से,जिससे वह पुकारे पवित्र आत्मा को और प्राप्त करे स्पर्श परमेश्वर का।जितनी करोगे...

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें