229 नए ईश-कार्य की स्वीकृति में बाइबल बाधा बन गई है

1

हर कोई बाइबल में अंत के दिनों की भविष्यवाणियाँ,

ईश्वर द्वारा किए जाने वाले कार्य, और अंत के दिनों के संकेत खोजना चाहे।

बाइबल-पूजा और भी उत्साह से की जाती,

अंत के दिन जितने करीब आते, उतने ही ज़्यादा लोग विश्वास करते

भविष्यवाणियों पर, ख़ासकर जो अंत के दिनों के बारे में हैं।

वो बाइबल में आँख मूंदकर विश्वास करते,

पवित्रात्मा के कार्य की खोज नहीं करते।


ईश्वर के नए कार्य को स्वीकारने में बाइबल बड़ी बाधा बन गयी है,

इससे ईश्वर को अपने नए कार्यों को फैलाने में परेशानी आए, परेशानी आए!


2

इंसान को लगे, पवित्रात्मा के कार्य

और ईश्वर के कदमों को बाइबल ही ला सके,

लगे बाइबल में ही ईश-कार्य के रहस्य हैं छिपे,

वही ईश्वर और उसके कार्य को समझा सके।

उसे लगे, बाइबल स्वर्ग के कार्य को धरती पर ला सके

और युगों को शुरू और ख़त्म कर सके।

इन धारणाओं के चलते, लोगों में

इच्छा नहीं, वो पवित्रात्मा के कार्य को खोजें।

बाइबल से लोगों को पहले फायदा तो हुआ,

मगर ये नए ईश-कार्य में अड़चन बन गयी।


3

बाइबल न हो तो लोग कहीं और, सच्चे ईश्वर के कदमों को खोज सकें,

पर बाइबल ने जकड़ रखा है उसके कदमों को।

नए ईश-कार्य को फैलाना बहुत मुश्किल है।

इसकी वजह है बाइबल की मशहूर कहावतें और भविष्यवाणियाँ।


ईश्वर के नए कार्य को स्वीकारने में बाइबल बड़ी बाधा बन गयी है,

इससे ईश्वर को अपने नए कार्यों को फैलाने में परेशानी आए, परेशानी आए!


लोग बाइबल को आदर्श मानते हैं, ये उनके मन में पहेली बन गयी है।

उन्हें यकीन नहीं, बिन बाइबल ईश्वर कार्य कर सके,

उन्हें यकीन नहीं, ईश्वर बाइबल के बाहर भी मिल सके,

ये तो उन्हें बिल्कुल यकीन नहीं, अंतिम कार्य के दौरान

ईश्वर बाइबल छोड़कर नई शुरुआत कर सके।

ऐसा लोग सोच ही न पाएँ; विश्वास या कल्पना ही न कर सकें।


ईश्वर के नए कार्य को स्वीकारने में बाइबल बड़ी बाधा बन गयी है,

इससे ईश्वर को अपने नए कार्यों को फैलाने में परेशानी आए, परेशानी आए!

ईश्वर के नए कार्य को स्वीकारने में बाइबल बड़ी बाधा बन गयी है,

इससे ईश्वर को अपने नए कार्यों को फैलाने में परेशानी आए, परेशानी आए!


—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, बाइबल के विषय में (1) से रूपांतरित

पिछला: 228 वे सभी जो बाइबल का उपयोग परमेश्वर की निंदा के लिए करते हैं, फरीसी हैं

अगला: 230 बाइबल लोगों को नए युग में कैसे ला सकती है?

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

420 सच्ची प्रार्थना का प्रभाव

1ईमानदारी से चलो,और प्रार्थना करो कि तुम अपने दिल में बैठे, गहरे छल से छुटकारा पाओगे।प्रार्थना करो, खुद को शुद्ध करने के लिए;प्रार्थना करो,...

418 प्रार्थना के मायने

1प्रार्थनाएँ वह मार्ग होती हैं जो जोड़ें मानव को परमेश्वर से,जिससे वह पुकारे पवित्र आत्मा को और प्राप्त करे स्पर्श परमेश्वर का।जितनी करोगे...

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें