61 अंत के दिनों में परमेश्वर के न्याय के कार्य के मायने

1

जान लो अंत के दिनों में

मसीह अनेक सत्यों से इंसान को है सिखाता,

सत्यों से वो इंसान के सार को उजागर करता है,

विश्लेषण उसकी बातों, कर्मों का है करता।


मसीह के वचनों में अनेक सत्य होते हैं,

इंसानी फ़र्ज़ के, ईश्वर के प्रति निष्ठा के,

आज्ञापालन के, सामान्य मानवता में जीने के,

परमेश्वर की बुद्धि के, स्वभाव आदि के।


इन सारे वचनों का निशाना है

इंसान का सार और भ्रष्टता।

जो वचन दिखाते हैं कि कैसे

ईश्वर को नकारता है इंसान,

वे बताते हैं शैतान का मूर्त रूप

और ईश्वर का वैरी है इंसान।


न्याय का कार्य इंसान में

ईश्वर के असली चेहरे की समझ पैदा करता है,

और इंसान के बागीपन के सच को उजागर करता है।

ये ईश्वर की इच्छा का,

उसके कार्य के मकसद का ज्ञान कराता है,

कराता रहस्यों का ज्ञान जो समझे न इंसान,

उसे उसकी भ्रष्टता और इसके मूल का,

इंसान की बदसूरती का ज्ञान कराता है।


2

अपने न्याय के कार्य में ईश्वर,

इंसान की प्रकृति को कुछ वचनों से नहीं,

लम्बे वक्त में उसे उजागर करके,

व्यवहार और काट-छाँट से स्पष्ट करता है।


सामान्य वचन न ले सकें इन रीतियों की जगह,

सत्य ही कर सके ये काम जिससे वंचित है इंसान।

यही तरीके न्याय हैं,

इनकी मदद से सच्चा ज्ञान पाए इंसान,

इनके अधीन हो, ईश्वर की आज्ञा सुने इंसान।


न्याय का कार्य इंसान में

ईश्वर के असली चेहरे की समझ पैदा करता है,

और इंसान के बागीपन के सच को उजागर करता है।

ये ईश्वर की इच्छा का,

उसके कार्य के मकसद का ज्ञान कराता है,

कराता रहस्यों का ज्ञान जो समझे न इंसान,

उसे उसकी भ्रष्टता और इसके मूल का,

इंसान की बदसूरती का ज्ञान कराता है।


न्याय के काम के ये परिणाम होते हैं,

क्योंकि जो आस्था रखते ईश्वर में, ये उनके लिये

सत्य, मार्ग और जीवन खोलता है।

यही न्याय का कार्य है जो ईश्वर करता है।


—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मसीह न्याय का कार्य सत्य के साथ करता है से रूपांतरित

पिछला: 60 अंत के समय का परमेश्वर का धार्मिक न्याय मनुष्य को वर्गीकृत करता है

अगला: 62 परमेश्वर उन सभी का न्याय करेगा, उन्हें शुद्ध करेगा जो उसके सिंहासन के सामने आएँगे

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

610 प्रभु यीशु का अनुकरण करो

1पूरा किया परमेश्वर के आदेश को यीशु ने, हर इंसान के छुटकारे के काम को,क्योंकि उसने परमेश्वर की इच्छा की परवाह की,इसमें न उसका स्वार्थ था, न...

420 सच्ची प्रार्थना का प्रभाव

1ईमानदारी से चलो,और प्रार्थना करो कि तुम अपने दिल में बैठे, गहरे छल से छुटकारा पाओगे।प्रार्थना करो, खुद को शुद्ध करने के लिए;प्रार्थना करो,...

418 प्रार्थना के मायने

1प्रार्थनाएँ वह मार्ग होती हैं जो जोड़ें मानव को परमेश्वर से,जिससे वह पुकारे पवित्र आत्मा को और प्राप्त करे स्पर्श परमेश्वर का।जितनी करोगे...

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें