316  मैं अपना जीवन परमेश्वर के न्याय और ताड़ना के साथ बिताने को तैयार हूँ

1  हे परमेश्वर! तेरा प्रेम कितना अनमोल और सुंदर है; मैं उस बुरे के हाथों में जीने को कैसे तैयार रह सकता हूँ? क्या मुझे तूने नहीं बनाया? मैं शैतान की सत्ता के अधीन कैसे रह सकता हूँ? मैं उस बुरे की सत्ता के अधीन रहने के बजाय तेरी ताड़ना के बीच रहना अधिक पसंद करूँगा। जब तक मुझे शुद्ध बनाया जा सके तो मैं अपना तन और हृदय तेरे न्याय और ताड़ना की भेंट चढ़ाने को तैयार हूँ, और मैं अपना सब कुछ तुझे अर्पित कर सकता हूँ क्योंकि मैं शैतान से घृणा करता हूँ, मैं उसकी सत्ता के अधीन जीने को तैयार नहीं हूँ। मेरा न्याय करके तू अपना धार्मिक स्वभाव दर्शाता है; मैं पूरी तरह तैयार हूँ और मुझे जरा-सी भी शिकायत नहीं है। जब तक मैं एक सृजित प्राणी होने का कर्तव्य अच्छे से निभा सकूँ, तो मैं तैयार हूँ कि मेरे संपूर्ण जीवन में तेरे न्याय का साथ रहे, जिससे मैं तेरे धार्मिक स्वभाव को जान लूँ और उस बुरे के प्रभाव से अपने-आपको छुड़ा लूँ।

2  यद्यपि मैं तेरी ताड़ना और तेरे न्याय के बीच रहता हूँ, फिर चाहे यह कितना ही कष्टदायक क्यों न हो, मैं शैतान की सत्ता के अधीन नहीं जीना चाहता, मैं शैतान के छल-कपट के अधीन नहीं जीना चाहता। मैं तेरे अभिशापों के बीच जी कर आनंद महसूस करता हूँ और शैतान के आशीषों में जीकर पीड़ा महसूस करता हूँ। तेरे न्याय के बीच जीते हुए मैं तुझसे प्रेम करता हूँ और यह मुझे अत्यंत आनंद से भर देता है। तेरी ताड़ना और न्याय धार्मिकता और पवित्रता हैं; यह मुझे शुद्ध करने और बचाने के लिए है। मैं एक पल भी शैतान की सत्ता के अधीन रहने के बजाय अपना सारा जीवन तेरे न्याय में बिताना और तेरी देखरेख पाना पसंद करूँगा। मैं तेरे द्वारा शुद्ध होना चाहता हूँ; भले ही मुझे दुख भोगना पड़े, मैं शैतान से शोषित होने और धोखा खाने को तैयार नहीं हूँ।

3  मुझ सृजित प्राणी को तेरे द्वारा इस्तेमाल किया जाना चाहिए, तेरा हो जाना चाहिए; मेरा न्याय भी तेरे द्वारा किया जाना चाहिए, तेरे द्वारा मुझे ताड़ना दी जानी चाहिए, यहाँ तक कि तेरे द्वारा शापित भी किया जाना चाहिए। जब तू मुझे आशीष देने की इच्छा करता है तो मेरा हृदय प्रसन्न हो उठता है, क्योंकि मैं तेरे प्रेम को देख चुका हूँ। तू सृष्टिकर्ता है और मैं एक सृजित प्राणी हूँ : तुझको धोखा देकर मुझे शैतान की सत्ता के अधीन नहीं रहना चाहिए, न ही मुझे शैतान के हाथों शोषित होना चाहिए। शैतान के लिए जीने के बजाय मुझे तेरा घोड़ा या बैल बन जाना चाहिए। मैं तो तेरी ताड़ना के बीच दैहिक सुख के बिना जीना पसंद करूँगा; भले ही मैं तेरा अनुग्रह गँवा दूँ, मैं अब भी तेरी ताड़ना और तेरे न्याय से आनन्द हासिल करूँगा। यह तेरा सर्वोत्तम आशीष है, तेरा सबसे बड़ा अनुग्रह है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, पतरस के अनुभव : ताड़ना और न्याय का उसका ज्ञान

पिछला: 315  परमेश्वर की ताड़ना और न्याय के बिना नहीं रह सकती मैं

अगला: 317  परमेश्वर के लिए पतरस का प्रेम

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

902  परमेश्वर अंततः उसी को स्वीकार करते हैं, जिसके पास सत्य होता है

1 अंत के दिनों में जन्म लेने वाले लोग किस प्रकार के थे? ये वो लोग हैं जो हजारों सालों से शैतान द्वारा भ्रष्ट किए गए थे, वे इतनी गहराई तक...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें