यह परमेश्वर की वाणी है

08 अक्टूबर, 2025

पीयरे, यूएसए

मैं एक ईसाई परिवार में पैदा हुआ; बचपन में मैं अपने माता-पिता के साथ कलीसिया जाया करता था। न जाने क्यों पर समय बीतने के साथ मैं लगातार अपने दिल में खोखलापन महसूस करने लगा; प्रार्थना करते समय मैं नहीं जानता था कि प्रभु से क्या कहूँ और बाइबल पढ़कर प्रबुद्ध महसूस नहीं करता था। मैंने खुद को प्रभु से बहुत दूर पाया और मुझे बेहद पीड़ा हुई। बाद में मैं अक्सर ही सुनने के लिए पादरियों के धर्मोपदेश खोजता था और आस्था की नींव डालने के बारे में बहुत-सी फिल्में भी देखता था। मैंने उन चीजों को न करने की पूरी कोशिश भी की जो प्रभु की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं थीं, पर मेरा दिल अभी भी खालीपन महसूस करता।

एक दिन मेरी पत्नी और मैंने यूट्यूब पर “तड़प” नाम की एक ईसाई फिल्म देखी जिससे हम बहुत प्रभावित हुए। फिल्म की शुरुआत में मुख्य किरदार अपने खुद के अनुभव और एहसास लिख रहा था, उसने कहा, “दो हजार साल पहले प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों से वादा किया था, ‘देख, मैं शीघ्र आनेवाला हूँ!(प्रकाशितवाक्य 22:7)।” बाइबल की इस पंक्ति ने तुरंत हमारा ध्यान खींचा। प्रकाशितवाक्य की सभी भविष्यवाणियाँ रहस्यपूर्ण थीं, यहाँ मुख्य किरदार किताब की भविष्यवाणियों के इस खंड के बारे में बात कर रहा था। वह आगे क्या कहेगा? हम बढ़ती जिज्ञासा के साथ देखते रहे। फिर परमेश्वर में विश्वास रखने के कारण सीसीपी मुख्य किरदार को गिरफ्तार कर लेती है। जेल में वह भाई झाओ झिमिंग से मिलता है, जो सर्वशक्तिमान परमेश्वर में विश्वास रखता है। झिमिंग मौका देखकर उसे एक कागज का टुकड़ा थमा देता है। उसमें लिखा होता है : “निराश न हो, कमजोर न बनो और मैं तुम्हारे सामने चीजें प्रकट कर दूँगा। राज्य की राह इतनी आसान नहीं है—कुछ भी इतना सस्ता नहीं आता है! तुम चाहते हो कि तुम्हें आशीष आसानी से मिल जाएँ, है ना? आज हर किसी को कड़वे परीक्षणों का सामना करना होगा। बिना इन परीक्षणों के मुझे प्रेम करने वाला तुम लोगों का दिल और मजबूत नहीं होगा और तुम्हें मुझसे सच्चा प्रेम नहीं होगा। भले ही ये परीक्षण केवल मामूली परिस्थितियों से युक्त हों, तो भी हरेक को ये परीक्षाएँ उत्तीर्ण करनी होंगी; अंतर केवल इतना है कि परीक्षणों की तीव्रता अलग-अलग होगी। ... जो लोग मेरी कड़वाहट में हिस्सा बँटाते हैं वे निश्चित रूप से मेरी मिठास में भी हिस्सा बँटाएँगे। यह मेरा वादा है और तुम लोगों को मेरा आशीष है(वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, आरंभ में मसीह के कथन, अध्याय 41)। “इन अंत के दिनों में तुम लोगों को परमेश्वर के लिए गवाही देनी चाहिए। चाहे तुम्हारे कष्ट कितने भी बड़े क्यों न हों, तुम्हें बिल्कुल अंत तक चलना चाहिए, यहाँ तक कि अपनी अंतिम साँस तक तुम्हें परमेश्वर के प्रति वफादार होना चाहिए और खुद को परमेश्वर के आयोजन की दया पर छोड़ देना चाहिए; केवल यही वास्तव में परमेश्वर से प्रेम करना है और केवल यही सशक्त और गुंजायमान गवाही है(वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, पीड़ादायक परीक्षणों के अनुभव से ही तुम परमेश्वर की मनोहरता को जान सकते हो)। इन दो अंशों को पढ़कर मुख्य किरदार बहुत प्रभावित होता है। उसे बहुत सुकून मिलता है, साथ ही आस्था और शक्ति भी मिलती है। मेरी पत्नी और मैं भी इन दो अंशों को देखकर हैरान रह गए। ये वचन कैसे इतने अधिकारपूर्ण, शक्तिशाली और दिल को छू जाने वाले थे? यह ऐसा था मानो परमेश्वर खुद हमसे बात कर रहा हो, हमें बता रहा हो कि क्या करना चाहिए। हालाँकि मैंने इन वचनों से देखा था कि परमेश्वर में विश्वास रखने के मार्ग पर चलने से कितनी कठिनाइयाँ झेलनी पड़ेंगी, मगर मुझे अपने भीतर गहराई से एक मधुरता का एहसास हुआ, इन वचनों को सुनकर मुझे आस्था और शक्ति मिली। मैंने सोचा, “ये वचन आखिर आए कहाँ से? क्या ये परमेश्वर के वचन हो सकते हैं? क्या प्रभु सच में लौट आया है? मगर जब प्रभु वापस आएगा, उसे बादलों पर आना चाहिए और हमने अभी तक उसके बादलों पर आने का कोई संकेत नहीं देखा है।” भले ही तब मैं थोड़ी उलझन में था, मगर इन वचनों का मैंने काफी आनंद लिया और मैंने मुड़कर अपनी पत्नी से कहा, “ये वचन अद्भुत हैं! मैंने पहले कभी ऐसे सामर्थ्य वाले वचन नहीं सुने।” फिर मैंने फिल्म को बीच में रोका, एक नोटबुक उठाई और इन वचनों को उसमें लिख लिया। लिखते हुए मैंने उन्हें फिर से पढ़ा : “निराश न हो, कमजोर न बनो और मैं तुम्हारे सामने चीजें प्रकट कर दूँगा। राज्य की राह इतनी आसान नहीं है—कुछ भी इतना सस्ता नहीं आता है!” “राज्य की राह”? मैंने सोचा, “केवल परमेश्वर को ही पता होगा कि राज्य की राह क्या है। ये वचन राज्य की राह की बात कर रहे हैं और कोई साधारण व्यक्ति इन्हें नहीं बोल सकता—इस बारे में सिर्फ परमेश्वर को पता होगा!” मैं पढ़ता रहा : “आज हर किसी को कड़वे परीक्षणों का सामना करना होगा। बिना इन परीक्षणों के मुझे प्रेम करने वाला तुम लोगों का दिल और मजबूत नहीं होगा और तुम्हें मुझसे सच्चा प्रेम नहीं होगा। भले ही ये परीक्षण केवल मामूली परिस्थितियों से युक्त हों, तो भी हरेक को ये परीक्षाएँ उत्तीर्ण करनी होंगी; अंतर केवल इतना है कि परीक्षणों की तीव्रता अलग-अलग होगी। ... जो लोग मेरी कड़वाहट में हिस्सा बँटाते हैं वे निश्चित रूप से मेरी मिठास में भी हिस्सा बँटाएँगे। यह मेरा वादा है और तुम लोगों को मेरा आशीष है।” इन वचनों के लहजे से मुझे लगा कि ये किसी ऐसे व्यक्ति ने कहे हैं जो सभी चीजों पर नियंत्रण करता है, जो पूरी ईमानदारी से सीधे हमें बता रहा है कि आस्था के मार्ग पर चलना इतना आसान नहीं है और हर व्यक्ति को अलग-अलग मात्रा में पीड़ा और कठिनाई का अनुभव करना होगा, पर यह हमारे प्रेम और आस्था को पूर्ण बनाने के लिए है। यह हमारे लिए परमेश्वर का प्रेम है। अचानक मुझे एहसास हुआ। पहले मैं हमेशा यह मानता था कि परमेश्वर में आस्था रखने का मतलब है जीवन में सब कुछ अच्छा और सहजता से चलेगा और यह परमेश्वर का आशीष है। मैं मानता था कि अविश्वासियों की तरह अगर हमारा किसी आपदा या दुर्घटना से सामना होता है, तो यह बुरी बात है और इसका मतलब है कि परमेश्वर हमें दंड दे रहा है। यह वैसा ही था जैसे 2010 में एक भूकंप में मैंने अपना सब कुछ खो दिया था। उस समय मुझे लगता था कि परमेश्वर ने मेरी देखभाल या रक्षा नहीं की थी, जिससे मैं बहुत अधिक परेशान हो गया था और मैं परमेश्वर को गलत समझने की दशा में जिया करता था। अब इन वचनों को पढ़कर ऐसी कठिन परिस्थितियों के बारे में मेरा दृष्टिकोण बदल गया है। साथ ही मैंने यह भी समझा कि कठिनाइयों और परीक्षणों का सामना होने पर मुझे परमेश्वर की आज्ञा माननी चाहिए, उससे प्रार्थना करनी चाहिए और उसके कर्मों को समझने का प्रयास करना चाहिए; ऐसा करके ही मैं कमजोर और नकारात्मक नहीं होऊँगा। मैं इन वचनों के बारे में सोचता रहा : “जो लोग मेरी कड़वाहट में हिस्सा बँटाते हैं वे निश्चित रूप से मेरी मिठास में भी हिस्सा बँटाएँगे। यह मेरा वादा है और तुम लोगों को मेरा आशीष है।” “निश्चित रूप से,” “वादा,” और “आशीष” जैसे वचन बोलने वाले के अधिकार और सामर्थ्य को प्रकट करते हैं। वह हमसे अपेक्षाएँ करता है, पर साथ ही हमसे वादे भी करता है; यही नहीं, उसके पास इन वादों को पूरा करने की सामर्थ्य भी है। इन वचनों ने मेरे दिल को झकझोर दिया, मैंने सोचा कि इन वचनों का लहजा प्रभु यीशु के लहजे के इतना समान कैसे हो सकता है। जैसे कि जब प्रभु ने कहा : “मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता(यूहन्ना 14:6); और “पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ; जो कोई मुझ पर विश्‍वास करता है वह यदि मर भी जाए तौभी जीएगा(यूहन्ना 11:25); “मैं तुम से सच कहता हूँ कि जब तक तुम न फिरो और बालकों के समान न बनो, तुम स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने नहीं पाओगे(मत्ती 18:3)। इन सभी वचनों में हमारे लिए परमेश्वर की माँगें और वादे निहित हैं और उनमें परमेश्वर की पहचान और रुतबा दिखता है। उन्हें सुनकर हम परमेश्वर के वचनों के अधिकार और सामर्थ्य को महसूस कर पाते हैं। जब हमने देखा कि इस फिल्म के वचन बिल्कुल ऐसे ही हैं, मेरी पत्नी और मुझे लगा कि ये परमेश्वर से आए हैं और मानो वे परमेश्वर की वाणी हों। उस समय मैं उत्साहित था, मगर उलझन में भी था : ये वचन बाइबल से तो नहीं आए, तो वे आखिर आए कहाँ से? हम फिल्म देखते रहे। फिल्म में काम करते समय झिमिंग ने मुख्य किरदार से कहा कि प्रभु यीशु लौट आया है और वह अंत के दिनों में न्याय करने और मनुष्यों को शुद्ध करने का कार्य करने के लिए गुप्त रूप से देह बनकर आया है। तब मेरी पत्नी और मैं थोड़ी उलझन में पड़ गए, क्योंकि हमने हमेशा से यह माना था कि प्रभु यीशु एक दिन बादलों पर लौटकर आएगा। मगर फिर फिल्म में झिमिंग ने कहा, “हम केवल प्रभु के बादल पर उतरने की भविष्यवाणियों के आधार पर ही उसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, पर हमने प्रभु की वापसी के बारे में अन्य भविष्यवाणियों को नजरअंदाज कर दिया है। यह बहुत बड़ी गलती है! बाइबल के कई हिस्सों में प्रभु की वापसी की कुछ भविष्यवाणियाँ हैं। उदाहरण के लिए प्रभु की भविष्यवाणियाँ : ‘देख, मैं चोर के समान आता हूँ(प्रकाशितवाक्य 16:15)। ‘आधी रात को धूम मची : “देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिए चलो”(मत्ती 25:6)। फिर प्रकाशितवाक्य 3:20 भी है, ‘देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूँ; यदि कोई मेरा शब्द सुनकर द्वार खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूँगा और वह मेरे साथ।’ और लूका 17:24-25, ‘क्योंकि जैसे बिजली आकाश के एक छोर से कौंध कर आकाश के दूसरे छोर तक चमकती है, वैसे ही मनुष्य का पुत्र भी अपने दिन में प्रगट होगा। किन्तु सर्वप्रथम यह आवश्यक है कि वह अनेक कष्ट भोगे, और यह पीढ़ी उसे खारिज कर दे।’ ये भविष्यवाणियाँ एक चोर के रूप में प्रभु की वापसी का और मनुष्य के पुत्र के आने का उल्लेख करती हैं; उनमें लिखा है कि वह दरवाजे पर दस्तक देते हुए लोगों से बात करता है, वगैरह। इससे पता चलता है कि जब प्रभु की वापसी की बात आती है, तो सबके सामने बादल पर उतरने के अलावा वह गुप्त रूप से भी आएगा। अगर हम यह मानें कि प्रभु केवल बादल पर ही वापस आएगा, तो उसके गुप्त रूप से आने की भविष्यवाणियाँ पूरी नहीं हो सकेंगी। बाइबल में अंत के दिनों में प्रभु की वापसी की अनेक भविष्यवाणियाँ हैं। अगर हम दूसरी भविष्यवाणियों को एक तरफ कर दें और प्रभु की वापसी के तरीके को बाइबल के एक या दो भागों के आधार पर एक सफेद बादल पर आने तक ही सीमित कर दें, तो हम उसकी वापसी का स्वागत करने का मौका गँवा सकते हैं और वह हमें त्याग सकता है।” यह सुनकर मेरी पत्नी और मैंने तुरंत अपनी-अपनी बाइबल उठाई और इन पदों का एक-एक शब्द जाँचने लगे। ऐसा करते हुए मैंने सोचा, “ये पद वाकई गुप्त रूप से प्रभु की वापसी की बात करते हैं, तो ऐसा लगता है कि प्रभु का बादलों पर आना उसके वापस आने का एकमात्र तरीका नहीं है। इसने सचमुच मेरी आँखें खोल दीं।”

मेरी पत्नी और मैं फिल्म देखते रहे। झिमिंग ने अपनी संगति जारी रखी, उसने कहा, “बाइबल में भविष्यवाणी की गई है कि ‘मैं चोर के समान आता हूँ(प्रकाशितवाक्य 16:15), और ‘आधी रात को धूम मची : “देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिए चलो”(मत्ती 25:6)। ‘किन्तु सर्वप्रथम यह आवश्यक है कि वह अनेक कष्ट भोगे, और यह पीढ़ी उसे खारिज कर दे(लूका 17:25)। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रकटन और कार्य ने इन भविष्यवाणियों को पूरा किया है। बाहर से वह एक सामान्य व्यक्ति जैसा दिखता है। वह सामान्य मानवता में से बोलता है। कौन कल्पना कर सकता है कि वही प्रभु का प्रकटन है? इससे यह भविष्यवाणी पूरी तरह पूरी होती है कि ‘मैं चोर के समान आता हूँ।’ जो लोग सुसमाचार का प्रचार करते हैं वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों का प्रसार करते और उसकी गवाही उन्हें देते हैं जो सभी परमेश्वर के प्रकटन की खोज में हैं और वे धैर्यपूर्वक उसके वचनों पर संगति करते हैं। यही प्रभु का दरवाजे पर दस्तक देना है! सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रकटन और कार्य की शुरुआत से ही सीसीपी ने लगातार बर्बरता से उसका पीछा किया और उसे सताया है, उसे धार्मिक संसार का अँधाधुंध प्रतिरोध, निंदा, और अस्वीकृति झेलनी पड़ी है। यहाँ तक कि कई बुरी आत्माओं और राक्षसों ने इंटरनेट पर खुलेआम सर्वशक्तिमान परमेश्वर पर हमला किया, उसकी निंदा की और ईशनिंदा की है। यह प्रभु द्वारा कही गई इस भविष्यवाणी को पूरी तरह से साकार करता है : ‘किन्तु सर्वप्रथम यह आवश्यक है कि वह अनेक कष्ट भोगे, और यह पीढ़ी उसे खारिज कर दे।’ अगर प्रभु अपार महिमा के साथ खुलेआम बादल पर उतरता, जैसी कि लोग कल्पना करते हैं तो फिर मोठ घास, बकरियाँ, बुरे सेवक और मसीह-विरोधी निश्चित रूप से सर्वशक्तिमान परमेश्वर को स्वीकार करने के लिए आराधना में दंडवत हो जाते। तब उनका खुलासा कैसे होता? सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने आकर उन सभी सत्यों को व्यक्त किया है जो मानवजाति को शुद्ध करते और बचाते हैं, वह अंत के दिनों में न्याय का कार्य कर रहा है। उसकी भेड़ें उसकी वाणी सुनती हैं और हर संप्रदाय की बुद्धिमान कुंवारियाँ सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्त वचनों को सुनती हैं और जानती हैं कि ये सत्य हैं और ये परमेश्वर की वाणी हैं; और वे सभी सर्वशक्तिमान परमेश्वर की ओर मुड़ गई हैं। यही उठाया जाना है। इन लोगों को परमेश्वर के सिंहासन के सामने उठाया गया है और उन्होंने मसीह के आसन के सामने न्याय और ताड़ना को स्वीकारा है। वे सबसे पहले शुद्ध किए जाएँगे, परमेश्वर द्वारा विजेता बनाए जाएँगे और वे पहले फल होंगे। यह प्रकाशितवाक्य 14:4-5 की इस भविष्यवाणी को पूर्ण रूप से पूरा करता है, ‘ये वे लोग हैं जो महिलाओं के साथ अशुद्ध नहीं हुए, क्योंकि वे कुँवारे हैं। ये वे लोग हैं जो जहाँ कहीं भी मेमना जाता है, उसके पीछे हो लेते हैं। ये मनुष्यों में से छुटकारा दिलाए गए हैं, ये परमेश्वर के लिए और मेमने के लिए पहले फल हैं। उनके मुँह से कभी झूठ नहीं निकला है : क्योंकि वे परमेश्वर के सिंहासन के सामने निष्कलंक हैं।’ गुप्त रूप से उतरने के बाद जब परमेश्वर विजेताओं का यह समूह तैयार कर लेगा, तब उसका महान कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद वह सभी देशों और लोगों के सामने सार्वजनिक रूप से बादल पर उतरेगा और प्रकट होगा। यह प्रकाशितवाक्य 1:7 की इस भविष्यवाणी को पूरा करेगा, ‘देखो, वह बादलों के साथ आनेवाला है, और हर एक आँख उसे देखेगी, वरन् जिन्होंने उसे बेधा था वे भी उसे देखेंगे, और पृथ्वी के सारे कुल उसके कारण छाती पीटेंगे।’ परमेश्वर के सार्वजनिक रूप से बादल पर उतरने का दृश्य ऐसा होगा और हर कोई उसे देख सकेगा। जिन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर का प्रतिरोध और उसकी निंदा की थी, वे भी उसे बादल पर उतरते देख सकेंगे, यही कारण है कि ‘पृथ्वी के सारे कुल उसके कारण छाती पीटेंगे।’ परमेश्वर चरणों में और एक योजना के अनुसार कार्य करता है; प्रभु की वापसी की भविष्यवाणियाँ अब काफी हद तक पूरी हो गई हैं, तो अब केवल आपदाओं के बाद परमेश्वर के खुले तौर पर बादलों पर आने की भविष्यवाणी का पूरा होना बाकी है।” यह देखकर कि झिमिंग की संगति तर्कपूर्ण और तथ्यों पर आधारित है, मेरा दिल जानता था कि प्रभु वाकई लौट आया है, वह देह बनकर गुप्त रूप से मनुष्यों के बीच आया है। मेरी पत्नी और मुझे एहसास हुआ कि हम कितने नासमझ थे जो हमेशा से इस विचार से चिपके थे कि प्रभु बादलों पर उतरेगा, मगर इसी के साथ हमें प्रभु के गुप्त रूप से आने की खुशखबरी सुनकर बहुत खुशी हुई। मैं यह सोचे बिना न रह सका, “इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि ये वचन इतने अधिकार और सामर्थ्य से भरे मालूम पड़ते हैं और परमेश्वर की वाणी जैसे लगते हैं। दरअसल ये वाकई स्वयं परमेश्वर द्वारा बोले गए वचन हैं!” इसी उत्साह के साथ हमने फिल्म देखना जारी रखा। सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहता है : “बहुत-से लोगों को शायद इसकी परवाह न हो कि मैं क्या कहता हूँ, किंतु फिर भी मैं यीशु का अनुसरण करने वाले हर तथाकथित संत को बताना चाहता हूँ कि जब तुम लोग यीशु को एक श्वेत बादल पर स्वर्ग से उतरते अपनी आँखों से देखोगे तो यह धार्मिकता के सूर्य के सार्वजनिक प्रकटन का समय होगा। शायद वह तुम्हारे लिए एक बड़ी उत्तेजना का समय होगा। हालाँकि तुम्हें पता होना चाहिए कि जिस समय तुम यीशु को स्वर्ग से उतरते देखोगे तो यह वह समय भी होगा जब तुम दंडित किए जाने के लिए नीचे नरक में जाओगे, वह समय होगा जब परमेश्वर की प्रबंधन योजना की समाप्ति की घोषणा की जा चुकी होगी और जब परमेश्वर अच्छे लोगों को पुरस्कार और बुरे लोगों को दंड देगा। क्योंकि परमेश्वर का न्याय उस समय से पहले ही समाप्त हो चुका होगा जब मनुष्य चिह्न देखता है, जब सिर्फ सत्य की अभिव्यक्ति होगी। वे जो सत्य को स्वीकार करते हैं और चिह्न नहीं खोजते हैं और इस प्रकार शुद्ध कर दिए गए हैं, वे परमेश्वर के सिंहासन के सामने लाए जा चुके होंगे और सृष्टिकर्ता के आलिंगन में प्रवेश कर चुके होंगे। सिर्फ वे जो इस विश्वास में बने रहते हैं कि ‘ऐसा यीशु जो श्वेत बादल पर सवारी नहीं करता, एक झूठा मसीह है’ अनंत दंड के अधीन कर दिए जाएँगे, क्योंकि वे सिर्फ उस यीशु में विश्वास करते हैं जो चिह्न प्रदर्शित करता है, पर उस यीशु को स्वीकार नहीं करते जो कड़ा न्याय अभिव्यक्त करता है और जीवन और सच्चा मार्ग प्रदान करता है। इसलिए केवल यही हो सकता है कि जब यीशु खुलेआम श्वेत बादल पर वापस लौटे तो वह उनसे निपटे। वे बहुत हठधर्मी, अपने आप में बहुत आश्वस्त, बहुत अहंकारी हैं। ऐसे नीच लोग यीशु द्वारा कैसे पुरस्कृत किए जा सकते हैं? यीशु की वापसी उन लोगों के लिए एक महान उद्धार है, जो सत्य को स्वीकार करने में सक्षम हैं, पर जो सत्य को स्वीकार करने में असमर्थ हैं उनके लिए यह दोषी ठहराए जाने का संकेत है। तुम लोगों को अपना स्वयं का रास्ता चुनना चाहिए, और पवित्र आत्मा के खिलाफ ईशनिंदा नहीं करनी चाहिए और सत्य को अस्वीकार नहीं करना चाहिए। तुम लोगों को अज्ञानी और अभिमानी व्यक्ति नहीं बनना चाहिए, बल्कि ऐसा बनना चाहिए जो पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन के प्रति समर्पण करता हो और सत्य के लिए प्यासा होकर इसकी खोज करता हो; सिर्फ इसी तरीके से तुम लोग लाभान्वित होगे(वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, जब तक तुम यीशु के आध्यात्मिक शरीर को देखोगे, परमेश्वर स्वर्ग और पृथ्वी को फिर से बना चुका होगा)। इन वचनों को सुनकर मैंने सोचा कि क्या “तथाकथित संत” शब्द उन लोगों के लिए है जो परमेश्वर के गुप्त रूप से आने पर उसके कार्य को स्वीकार नहीं करते हैं और जो बस प्रभु यीशु के बादल पर उतरने का इंतजार करते हैं। इतने सालों से लगभग पूरा धार्मिक संसार प्रभु के बादलों पर उतरने का इंतजार करता रहा है। मगर ये वचन साफ तौर पर बताते हैं कि अगर हम आँखें मूँदकर प्रभु यीशु के बादलों पर उतरने के विचार से चिपके रहे और इस तथ्य को स्वीकार न करें कि परमेश्वर पहले ही मनुष्य के बीच गुप्त रूप से आ चुका है, तो आखिर में परमेश्वर हमें दंड देगा क्योंकि तब तक अंत के दिनों में परमेश्वर के न्याय, शुद्धिकरण और पूरी तरह से मनुष्य को बचाने का कार्य पूरा हो चुका होगा। इन वचनों का लहजा सख्त है, उनमें परमेश्वर का अपमान न किए जा सकने लायक स्वभाव निहित है, वे अधिकार और सामर्थ्य से भरे हैं और वे हममें भय और खौफ पैदा करते हैं। साथ ही इन वचनों में हमारे लिए एक ताकीद और प्रोत्साहन भी है, इस उम्मीद में कि शायद हम सत्य खोजने और उसे स्वीकारने वाले लोग बन जाएँ। और आँखें मूँदकर परमेश्वर के कार्य को सीमित न करें या इस तथ्य को न ठुकराएँ कि प्रभु लौट आया है। मेरी पत्नी और मैं इस फिल्म में डूब चुके थे और हमने इसे कई बार फिर से देखा। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों ने वाकई हमें अंदर तक झकझोर दिया। हम कई दिनों तक उत्साह में रहे।

एक दिन काम पर जाते समय मैंने अपनी पत्नी को फोन लगाया और हम इसके बारे में जितना ज्यादा बात करते गए, उतना ही महसूस हुआ कि ये जरूर परमेश्वर के वचन ही होंगे। उत्साह में उसने मुझसे कहा, “हमें बस यह किताब कहीं से हासिल करनी होगी!” हम यह जानने को बहुत उत्सुक थे कि हमें आगे क्या करना चाहिए और प्रभु का स्वागत कैसे करना चाहिए, तो उस दिन जब मैं काम से घर वापस आया, हमने इंटरनेट पर “सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया” के बारे में खोजा और हमें उनकी आधिकारिक वेबसाइट मिली। वहाँ हमें “वचन देह में प्रकट होता है” नाम की किताब दिखी। सबसे पहले हमने “प्रस्तावना” में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन पढ़े : “‘परमेश्वर में विश्वास’ का अर्थ यह मानना है कि परमेश्वर है; यह परमेश्वर में विश्वास की सरलतम अवधारणा है। इस अवधारणा को एक कदम आगे ले जाएँ तो परमेश्वर के अस्तित्व को मानना परमेश्वर में सचमुच विश्वास करने जैसा नहीं है; बल्कि यह गहरे धार्मिक रंग वाली एक प्रकार की साधारण आस्था है। परमेश्वर में सच्चे विश्वास का अर्थ यह है : इस विश्वास के आधार पर कि परमेश्वर सभी चीजों पर संप्रभुता रखता है, व्यक्ति उसके वचनों और उसके कार्य का अनुभव करता है और इस प्रकार से अपने भ्रष्ट स्वभाव त्याग देता है, परमेश्वर के इरादे पूरे करता है और परमेश्वर को जान पाता है। केवल इस प्रकार की यात्रा ही ‘परमेश्वर में विश्वास’ कहलाई जा सकती है। फिर भी लोग परमेश्वर में विश्वास को अक्सर बहुत सरल और तुच्छ मामला समझते हैं। जब लोग परमेश्वर में इस तरह विश्वास करते हैं तो यह अपना अर्थ खो देता है और भले ही वे बिल्कुल अंत तक विश्वास करते रहें, वे कभी परमेश्वर का अनुमोदन प्राप्त नहीं करेंगे, क्योंकि वे गलत मार्ग पर चलते हैं(वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य)। मैं सोचता रहा कि ये वचन कितने महान हैं, और मैं जानता था कि ये वाकई सत्य हैं। इन वचनों ने परमेश्वर में आस्था के बारे में मेरी सभी पुरानी धारणाएँ बदल दीं। पहले मैं बस यह जानता था कि हमें बाइबल बहुत अधिक पढ़नी है, बहुत अधिक प्रार्थना करनी है और बहुत अधिक धर्मोपदेश सुनने हैं, और हम सिर्फ आशीष और अनुग्रह पाने के लिए परमेश्वर में विश्वास रखते थे। मुझे अंदाजा नहीं था कि परमेश्वर में सच्ची आस्था का मतलब यह है कि हमें परमेश्वर के वचनों और कार्य को विश्वास की इस नींव पर अनुभव करना है कि परमेश्वर समस्त चीजों पर संप्रभुता रखता है। इन वचनों ने परमेश्वर में आस्था के सच्चे अर्थ को इतनी गहराई से और सूक्ष्मता से समझा दिया और आगे बढ़ने का इतना स्पष्ट मार्ग प्रदान कर दिया। मुझे और भी यकीन हो गया कि ये वचन परमेश्वर से आए हैं और परमेश्वर की वाणी हैं क्योंकि केवल परमेश्वर ही सत्य के बारे में और परमेश्वर में आस्था के सच्चे अर्थ के बारे में इतनी स्पष्टता से बोल सकता है।

हमने पढ़ना जारी रखा और देखा कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहता है : “परमेश्वर और मनुष्य के बारे में बराबरी पर बात नहीं की जा सकती। परमेश्वर का सार और कार्य मनुष्य के लिए सर्वाधिक अथाह और समझ से परे है। यदि परमेश्वर मानवजाति के बीच व्यक्तिगत रूप से अपना कार्य न करे और अपने वचन न कहे तो चाहे कुछ भी हो जाए, मनुष्य कभी भी परमेश्वर के इरादे नहीं समझ पाएगा। और इसलिए वे लोग भी जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन परमेश्वर को समर्पित कर दिया है, उसका अनुमोदन प्राप्त नहीं कर पाएँगे। यदि परमेश्वर कार्य करना शुरू न करे तो मनुष्य चाहे कितना भी अच्छा क्यों न करे, वह सब व्यर्थ हो जाएगा क्योंकि परमेश्वर के विचार मनुष्य के विचारों से सदैव ऊँचे रहेंगे और परमेश्वर की बुद्धि की थाह कोई भी व्यक्ति नहीं ले सकता है। और इसीलिए मैं कहता हूँ कि जो लोग परमेश्वर और उसके कार्य को ‘पूरी तरह से समझते हैं’ वे अयोग्यों की जमात हैं; वे सभी अहंकारी और अज्ञानी हैं। मनुष्य को परमेश्वर के कार्य को सीमित नहीं करना चाहिए; और तो और, मनुष्य परमेश्वर के कार्य को सीमित नहीं कर सकता है। ... चूँकि हम विश्वास करते हैं कि परमेश्वर है, और चूँकि हम उसे संतुष्ट करना और उसे देखना चाहते हैं, इसलिए हमें सत्य का मार्ग खोजना चाहिए, और परमेश्वर की अनुरूपता का मार्ग खोजना चाहिए। हमें परमेश्वर के अड़ियल विरोध में खड़े नहीं होना चाहिए। ऐसे क्रियाकलापों से क्या भला हो सकता है?(वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, प्रस्तावना)। इस अंश को पढ़कर हमें एहसास हुआ कि हम सब केवल सृजित प्राणी हैं, हमेशा से महत्वहीन हैं। जबकि परमेश्वर हमेशा परमेश्वर ही रहेगा। उसके वचनों और कार्य में इतने सारे रहस्य छिपे हैं कि हम उनकी थाह नहीं ले सकते। हमें परमेश्वर के कार्य के प्रति विनम्र और खोजने का रवैया अपनाना चाहिए, हम मनमाने ढंग से निष्कर्षों पर नहीं पहुँच सकते। फिर हमने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के और वचन पढ़े जिनमें कहा गया है : “हो सकता है तुमने यह पुस्तक शोध के उद्देश्य से खोली हो या फिर स्वीकार करने के इरादे से; तुम्हारा रवैया जो भी हो, मुझे आशा है कि तुम इसे अंत तक पढ़ोगे और इसे आसानी से अलग उठाकर नहीं रख दोगे(वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, प्रस्तावना)। इसे पढ़कर मुझे एहसास हुआ कि ये वचन कितने हृदयस्पर्शी हैं, मानो परमेश्वर सीधे तौर पर हमसे बात कर रहा हो, उसके वचनों और कार्य को खोजने में हमारी अगुआई कर रहा हो। मैंने इस किताब को पढ़ते रहने और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया से संपर्क करने का फैसला किया।

हमने सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया की वेबसाइट पर चैट के जरिए उन्हें एक संदेश भेजा और कलीसिया के भाई-बहनों ने फौरन हमसे संपर्क किया। उसके बाद हम अक्सर भाई-बहनों के साथ ऑनलाइन सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन पढ़ने लगे, जहाँ हम सबने अपने-अपने अनुभव और समझ को साझा किया। जैसे-जैसे मैंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के और वचनों को पढ़ा, मुझे कई सत्य जानने को मिले, जैसे कि परमेश्वर अंत के दिनों में न्याय का कार्य कैसे करता है, बचाए जाने और पूर्ण उद्धार पाने में क्या अंतर है, उठाए जाने का क्या अर्थ है, किस तरह का व्यक्ति स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकता है और देहधारण का रहस्य क्या है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर का वचन कहता है : “जब यीशु मनुष्य के संसार में आया तो उसने अनुग्रह का युग शुरू किया और व्यवस्था का युग समाप्त किया। अंत के दिनों के दौरान परमेश्वर एक बार फिर देहधारी हुआ और इस देहधारण के साथ उसने अनुग्रह का युग समाप्त किया और राज्य का युग शुरू किया। वे सब जो परमेश्वर के दूसरे देहधारण को स्वीकार करने में सक्षम हैं, राज्य के युग में ले जाए जाएँगे और इसके अलावा वे व्यक्तिगत रूप से परमेश्वर का मार्गदर्शन स्वीकार करने में सक्षम होंगे। यूँ तो यीशु मनुष्यों के बीच आया और उसने बहुत-सा कार्य किया, फिर भी उसने केवल समस्त मानवजाति के छुटकारे का कार्य पूरा किया और मनुष्य की पाप-बलि के रूप में काम किया; उसने मनुष्य को उसके समस्त भ्रष्ट स्वभाव से मुक्त नहीं किया। मनुष्य को शैतान के प्रभाव से पूरी तरह बचाने के लिए केवल यीशु का पाप-बलि बनना और मनुष्य के पापों को वहन करना ही आवश्यक नहीं था, बल्कि मनुष्य को शैतान द्वारा भ्रष्ट किए गए उसके स्वभाव से पूरी तरह छुटकारा दिलाने के लिए परमेश्वर को और भी बड़ा कार्य करना आवश्यक था। और इसलिए मनुष्य को उसके पापों के लिए क्षमा कर दिए जाने के बाद परमेश्वर देह में लौटा कि उसे नए युग में ले जाए और उसने ताड़ना एवं न्याय का कार्य आरंभ कर दिया। यह कार्य मनुष्य को एक उच्चतर क्षेत्र में ले आया है। वे सब जो परमेश्वर के प्रभुत्व के अधीन समर्पण करेंगे, उच्चतर सत्य का आनंद लेंगे और अधिक बड़े आशीष प्राप्त करेंगे। वे वास्तव में प्रकाश में जिएँगे और सत्य, मार्ग और जीवन प्राप्त करेंगे(वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, प्रस्तावना)। “यहोवा के कार्य से लेकर यीशु के कार्य तक और यीशु के कार्य से लेकर इस वर्तमान चरण तक, ये तीन चरण परमेश्वर के प्रबंधन के पूर्ण विस्तार को एक सतत सूत्र में पिरोते हैं और ये सब एक ही आत्मा का कार्य हैं। दुनिया के सृजन से परमेश्वर हमेशा मानवजाति का प्रबंधन करता आ रहा है। वही आरंभ और अंत है, वही प्रथम और अंतिम है, और वही एक है जो युग का आरंभ करता है और वही एक है जो युग का अंत करता है। विभिन्न युगों और विभिन्न स्थानों में कार्य के तीन चरण अचूक रूप में एक ही आत्मा का कार्य हैं। इन तीन चरणों को पृथक करने वाले सभी लोग परमेश्वर के विरोध में खड़े हैं(वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के कार्य का दर्शन (3))। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़कर मैंने समझा कि प्रभु यीशु ने केवल मानवजाति को छुटकारा दिलाने का कार्य किया है, अंत के दिनों में मनुष्य का न्याय करने, उसे शुद्ध करने और पूरी तरह से बचाने का कार्य नहीं किया। भले ही प्रभु में हमारी आस्था का यह मतलब है कि हमारे पाप माफ हो गए हैं, पर हमारी पापी प्रकृति दूर नहीं हुई है, इसलिए हम अभी भी अक्सर पाप करते हैं और इन बेड़ियों से मुक्त होने में असमर्थ हैं। प्रभु यीशु के छुटकारे के कार्य की नींव पर सर्वशक्तिमान परमेश्वर सत्य व्यक्त करता है और अंत के दिनों में हमेशा के लिए मनुष्य को शुद्ध करने और बचाने के लिए न्याय का कार्य करता है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर और प्रभु यीशु एक ही परमेश्वर है, जो अलग-अलग युगों में अलग-अलग नाम धरता है। अंत के दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के न्याय के कार्य का अनुभव करके ही हमारे भ्रष्ट स्वभाव शुद्ध हो सकते हैं और हम परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने लायक बन सकते हैं। यह जानकारी हमारे लिए सचमुच बहुत अहम है! सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों ने हमारे लिए परमेश्वर के कार्य से संबंधित इन रहस्यों का खुलासा किया, जिसने हमें अंदर तक झकझोर दिया। वाकई ये परमेश्वर के वचन और उसकी वाणी हैं! क्योंकि सिर्फ परमेश्वर ही अपने कार्य के रहस्यों का खुलासा कर सकता है, सिर्फ परमेश्वर ही पुराने युग को खत्म करके एक नया युग आरंभ कर सकता है। यह किसी व्यक्ति के बस की बात नहीं है।

हमने यह भी देखा कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने अभ्यास से संबंधित बहुत-से सत्य व्यक्त किए हैं, जैसे आस्था के सिद्धांत, एक ईमानदार व्यक्ति होने के सिद्धांत, परमेश्वर के प्रति समर्पण के सिद्धांत और परमेश्वर से सचमुच प्रेम करने के सिद्धांत। ये सचमुच समृद्ध हैं और प्रभु यीशु के वचनों को पूरी तरह से साकार करते हैं : “मुझे तुम से और भी बहुत-सी बातें कहनी हैं, परन्तु अभी तुम उन्हें सह नहीं सकते। परन्तु जब वह अर्थात् सत्य का आत्मा आएगा, तो तुम्हें सब सत्य का मार्ग बताएगा, क्योंकि वह अपनी ओर से न कहेगा परन्तु जो कुछ सुनेगा वही कहेगा, और आनेवाली बातें तुम्हें बताएगा(यूहन्ना 16:12-13)। हमें पूरा यकीन हो गया कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही वास्तव में लौटकर आया प्रभु यीशु है, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन परमेश्वर की अभिव्यक्तियाँ हैं और यही वह पुस्तक है जिसकी भविष्यवाणी प्रकाशित-वाक्य में की गई है, जिसे खोला गया है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़कर हमने ऐसे कई सत्यों को समझा जिन्हें हम पहले कभी नहीं समझ पाए थे; सर्वशक्तिमान परमेश्वर से प्रार्थना करके और उसके वचनों को पढ़कर हमारे दैनिक जीवन की सभी समस्याएँ हल हो गईं। हम सचमुच परमेश्वर के आमने-सामने होकर जीवन जीने लगे, हम कितने धन्य हैं! मैंने अनुभव किया कि जब प्रभु का स्वागत करने की बात आए तो परमेश्वर की वाणी सुनना वाकई महत्वपूर्ण है!

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

परमेश्वर का नाम वाकई रहस्यमयी है

सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं, "प्रत्येक युग में परमेश्वर नया कार्य करता है और उसे एक नए नाम से बुलाया जाता है; वह भिन्न-भिन्न युगों में...

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें