मनुष्य का सार और उसकी पहचान

वास्तव में, इस्राएली निराश नहीं हैं; उन्होंने बीते छह हजार वर्षों से परमेश्वर द्वारा किए जा रहे कार्य को देखा है, क्योंकि मैंने उन्हें त्याग नहीं दिया था। बल्कि, चूँकि उनके पूर्वजों ने अच्छाई और बुराई के ज्ञान के पेड़ का फल खाया था, जिसे शैतान ने उन्हें भेंट किया था, उन्होंने पाप के लिए मुझे त्याग दिया। अच्छाई हमेशा मेरी रही है, जबकि बुराई शैतान से संबंधित है जो पाप की खातिर मेरी खुशामद करता है। मैं मनुष्यों को दोष नहीं देता, न ही मैं उन्हें क्रूरता से नष्ट करता हूँ और उन्हें निर्दयी ताड़ना के अधीन करता हूँ, क्योंकि बुराई मूल रूप से मानवजाति की नहीं थी। अतः, यद्यपि उन इस्राएली लोगों ने मुझे खुले आम सलीब पर चढ़ा दिया, वे जो मसीहा और यहोवा का इंतज़ार करते रहे हैं और उद्धारकर्ता यीशु के लिए तड़पते रहे हैं, मेरा वादा कभी नहीं भूले : क्योंकि मैंने उन्हें त्याग नहीं दिया है। आखिरकार, जो वाचा मैंने मानवजाति के साथ स्थापित की, उसके प्रमाण के रूप में मैंने लहू लिया था; यह तथ्य इन युवा और निर्दोष लोगों के दिलों में “लहू-वाचा” बनकर अंकित हो गया है, जैसे कि यह कोई स्थायी निशान हो और यह स्वर्ग और पृथ्वी के समान एक दूसरे पर हमेशा के लिए निर्भर है। क्योंकि मैंने उन दुखी आत्माओं को कभी धोखा नहीं दिया जिन्हें मैंने पूर्वनिर्धारित किया, चुना और फिर बाद में छुटकारा दिलाया और प्राप्त किया, और जिन्होंने मुझसे उससे कहीं अधिक प्रेम किया है जितना कि उन्होंने शैतान से प्रेम किया है। इसलिए, वे उत्सुकता से मेरी वापसी की आशा करते हैं और व्यग्रता से मुझसे मिलने की प्रतीक्षा करते हैं। चूँकि मैंने कभी भी उस वाचा को नहीं मिटाया जिसे मैंने उनके साथ लहू से स्थापित किया था, यह कोई आश्चर्य नहीं है कि वे गंभीरता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। मैं अपने मेमनों को फिर से पा लूँगा जो वर्षों पहले खो गए थे, क्योंकि मैंने हमेशा मनुष्यों से प्रेम किया है; बात बस इतनी है कि मनुष्यों की भलाई में बुराई के तत्व मिलाए गए हैं। मैं उन बेचारी आत्माओं को तो प्राप्त कर लूँगा जिन्हें मुझसे प्रेम है और जिनसे मैंने लंबे समय से प्रेम किया है, पर मैं उन बुरे लोगों को अपने घर में कैसे ला सकता हूँ जिन्होंने मुझसे कभी प्रेम नहीं किया है और शत्रुओं जैसे हैं? मैं अपने राज्य में दानव और नाग के उन वंशजों को नहीं लाऊँगा जो मुझसे नफ़रत करते हैं, मेरी विरोध, प्रतिरोध और मुझ पर वार करते हैं और मुझे कोसते हैं, भले ही मैंने मानवजाति के साथ लहू से वाचा स्थापित की है। तुम्हें यह मालूम होना चाहिए कि मैं वास्तव में क्यों कार्य करता हूँ और मैं किसके लिए यह कार्य करता हूँ। तुम्हारे प्रेम में अच्छाई है या बुराई? क्या तुम वाकई मुझे वैसे ही जानते हो जैसे दाऊद और मूसा ने जाना था? क्या तुम वास्तव में मेरी वैसी ही सेवा करते हो जैसी इब्राहिम ने की? तुम वाकई मेरे द्वारा पूर्ण बनाए जा रहे हो, लेकिन तुम्हें यह जानना चाहिए तुम किसका प्रतिनिधित्व करोगे और तुम किसे यही नतीजे दोगे। अपने पूरे जीवन में, मेरे कार्य के अपने अनुभव में, क्या तुमने आनंदपूर्वक प्रचुर फ़सल काटी है? क्या यह भरपूर और फलदायी है? तुम्हें खुद की जाँच करनी चाहिए : तुमने मेरी खातिर कई वर्षों की कठिनाइयाँ सही हैं, लेकिन क्या तुमने कभी कुछ प्राप्त किया? क्या तुम कुछ बदले या तुमने कुछ प्राप्त किया? कष्टों के अपने अनुभवों के बदले, क्या तुम पतरस की तरह बन गए हो जिसे सलीब पर चढ़ाया गया था या पौलुस की तरह जो कि मार गिराया गया था और जिसने एक महान प्रकाश को प्राप्त किया था? तुम्हें इनके बारे में कुछ समझ होनी चाहिए। मैं लगातार तुम्हारे जीवन के बारे में बोल या सोच नहीं रहा हूँ जो सरसों के बीज से भी छोटा है और जो रेत के कण जितना ही छोटा है। सरल शब्दों में कहें तो यह मानवजाति है जिसका मैं प्रबंधन करता हूँ। हालाँकि, अपने प्रबंधन के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप में मैं उस मनुष्य के जीवन पर विचार नहीं करता जिससे मैंने एक बार बेइंतहा नफरत की थी, लेकिन बाद में मैंने फिर से उसे अपना लिया। तुम लोगों को अपनी पिछली पहचान के बारे में स्पष्ट पता होना चाहिए और यह भी कि तुम लोग किसके गुलाम थे। इसलिए, मैं मनुष्यों का प्रबंधन करने के लिएमनुष्य के शैतान जैसे चेहरे का उपयोग कच्चे माल के रूप में नहीं करता, क्योंकि मनुष्य कोई मूल्यवान वस्तु नहीं है। तुम लोगों को याद होना चाहिए कि शुरुआत में तुम लोगों के प्रति मेरा रवैया कैसा था और उस समय मैं तुम लोगों को किस तरह संबोधित करता था—एक उपाधि जिसके व्यवहारिक मायने थे। तुम्हें पता होना चाहिए कि तुम लोगों पर जो लेबल लगाए गए हैं, वे निराधार नहीं हैं। मेरा मानना है कि तुम सभी जानते हो कि तुम लोग मूलतः परमेश्वर द्वारा चुने गए लोग नहीं थे, बल्कि तुम लोगों पर काफी समय पहले शैतान ने कब्जा कर लिया था और उसके घर में तुम लोगों ने वफादार नौकरों के रूप में सेवा की थी। तुम काफी समय पहले मुझे भूल गए थे, क्योंकि तुम लोग बहुत पहले ही मेरे घर से बाहर जा चुके थे और शैतान के हाथों में थे। जिन्हें मैं बचाता हूँ वे वही मनुष्य हैं जिनकोमैंने बहुत पहले से पूर्वनिर्धारित किया था और जिन्हें मेरे द्वारा छुटकारा दिलाया गया है, जबकि तुम लोग वो बेचारी आत्माएँ हो जो व्यवस्था के अपवादों के रूप में मानवता के बीच रखी गई हैं। तुम लोगों को यह जानना चाहिए कि तुम दाऊद या याकूब के परिवार के नहीं, बल्कि मोआब के परिवार के सदस्य हो, तुम किसी अन्य-जाति राष्ट्र के परिवारों के सदस्य हो। क्योंकि मैंने तुम लोगों के साथ एक वाचा स्थापित नहीं की, परन्तु केवल कार्य किया, तुम लोगों के बीच बोला और तुम लोगों की अगुआई की। मेरा लहू तुम लोगों के लिए नहीं बहा था; मैं केवल अपनी गवाही की खातिर तुम लोगों के बीच अपना कार्य कर रहा था। क्या तुम लोग यह नहीं जानते? क्या मेरा कार्य वास्तव में यीशु की तरह तुम लोगों की तरफ से खून में लथपथ होकर मरने जैसा है? पहली बात तो यह कि तुम लोगों के लिए मेरा इतना बड़ा अपमान सहना ही बेकार था। परमेश्वर जो बिल्कुल निष्पाप है, सीधे एक अत्यंत घिनौने और घृणास्पद स्थान पर आया, कुत्तों और सूअरों की दुनिया में, जो इंसानों के रहने लायक नहीं है, मगर तब भी मैंने अपने परमपिता की महिमा और शाश्वत गवाही की खातिर इन सभी क्रूर अपमानों को सहन किया। तुम लोगों को अपने आचरण को जानना चाहिए और यह देखना चाहिए कि तुम लोग “समृद्ध और शक्तिशाली परिवारों” में पैदा हुए बच्चे नहीं बल्कि शैतान की बेसहारा संतान मात्र हो। तुम मानवजाति के संस्थापक भी नहीं हो और न ही तुम्हारे पास मानव अधिकार या स्वतंत्रता है। तुम लोगों के पास पहले से मानवता या स्वर्ग के राज्य के किन्हीं आशीषों का कोई हिस्सा नहीं था। ऐसा इसलिए है क्योंकि तुम लोग मानवजाति में सबसे निम्न स्तर पर हो और मैंने तुम लोगों के भविष्य के बारे में कभी कोई विचार नहीं किया है। इसलिए, भले ही यह मेरी योजना का एक हिस्सा था कि आज मुझे तुम लोगों को पूर्ण करने के लिए विश्वास प्राप्त होगा, यह एक अभूतपूर्व कार्य है, क्योंकि तुम लोगों का दर्जा बहुत नीचा है और तुम्हारा मूल रूप से मानवजाति में कोई हिस्सा नहीं था। क्या यह सटीक तौर पर मनुष्यों के लिए एक आशीष नहीं है?

जिन लोगों को मैं बचाता हूँ वे वही आत्माएँ हैं जिन्हें मैंने बहुत पहले यातनाओं के शोधनस्थल से मुक्त किया था, वे वही चुने हुए लोग हैं जिनसे मैं बहुत पहले मिला था, क्योंकि उन्होंने अपने बीच फिर से मेरे प्रकट होने की लालसा की है। उन्होंने मुझसे प्रेम किया है और मेरी वाचा को, जो मैंने लहू से स्थापित की थी, अपने दिलों में अंकित किया है, क्योंकि मैंने उनसे प्रेम किया है। वे खोए हुए मेमनों के समान हैं, जो मुझे कई वर्षों से खोजते रहे हैं और वे स्वाभाविक रूप से अच्छे हैं; इसलिए मैं उन्हें अच्छे इस्राएली और प्यारे नन्हे स्वर्गदूत कहता हूँ। अगर मैं उनके बीच होता, तो इस तरह का अपमान नहीं झेलता। क्योंकि वे मुझे अपने जीवन से ज्यादा प्रेम करते हैं और मैं उनसे ऐसे प्रेम करता हूँ मानो सभी चीजों में वे सबसे सुंदर हों। क्योंकि वे मेरे द्वारा बनाए और चुने गए थे; वे मुझे कभी नहीं भूले हैं। उनका प्यार तुम लोगों के प्यार से बढ़कर है और जितना तुम लोग अपने जीवन से प्रेम करते हो, वे मुझे उससे अधिक प्रेम करते हैं। जैसे नन्हे सफेद कबूतर आकाश को समर्पित होते हैं, वैसे ही वे मेरे प्रति समर्पित हैं और उनके दिलों में मेरे प्रति समर्पण तुम लोगों से कहीं अधिक है। क्योंकि वे याकूब के वंशज, आदम की औलाद और मेरे चुने हुए लोग हैं, क्योंकि मैंने उन्हें बहुत पहले से प्रेम किया है—और मैं तुम लोगों से जितना प्रेम करता हूँ उससे भी ज्यादा उनसे प्रेम किया है; क्योंकि तुम लोगों में बहुत अधिक विद्रोहीपन है, तुम्हारा प्रतिरोध बहुत गंभीर है, तुम मुझे बहुत तुच्छ समझते हो, तुम मेरे प्रति बहुत ही उदासीन हो, तुम मुझसे बहुत कम प्रेम करते हो और बहुत ज्यादा नफरत करते हो। तुम लोग मेरे कार्य का तिरस्कार करते हो और मेरे क्रियाकलापों से बहुत अधिक घृणा करते हो। उनके विपरीत, तुम लोगों ने कभी भी मेरे कर्मों को खजाना नहीं माना है। इसके बजाय, तुम उन्हें लाल, क्रोधित आँखों से तिरस्कृत करते हो, बिल्कुल शैतान की तरह। तुम लोगों का समर्पण कहाँ है? तुम लोगों की सत्यनिष्ठा कहाँ है? तुम लोगों का प्रेम कहाँ है? तुम लोगों ने कब अपने भीतरी प्रेम के तत्वों को प्रदर्शित किया है? कब तुमने मेरे कार्य को गंभीरता से लिया है? दया आती है उन सुंदर स्वर्गदूतों पर जो उत्सुकता से मेरे आगमन की प्रतीक्षा करते हैं और उत्साहपूर्वक मेरी प्रतीक्षा करते हुए घोर कष्ट उठाते हैं, क्योंकि मैं उनसे बहुत प्रेम करता हूँ। हालाँकि जिसे मैं आज देख रहा हूँ वह एक इतनी अमानवीय दुनिया है जिसका उन लोगों से कोई संबंध नहीं है। क्या तुम लोगों को नहीं लगता कि तुम लोगों का जमीर बहुत पहले सुन्न और निर्मम हो गया था? क्या तुम लोगों को नहीं लगता कि तुम लोग वे गंदे इंसान हो जो उन सुंदर स्वर्गदूतों[क] के साथ मेरे पुनर्मिलन को रोकते हैं? वे कब मेरी वापसी की प्रतीक्षा नहीं करते रहे हैं? कब वे मुझसे फिर से जुड़ने का इंतज़ार नहीं करते रहे हैं? कब वे मेरे साथ खूबसूरत दिन बिताने और मेरे साथ भोजन करने की प्रतीक्षा नहीं करते रहे हैं? क्या तुम लोगों ने कभी वह एहसास किया है जो तुम आज कर रहे हो—दुनिया भर में उपद्रव करना; एक दूसरे के खिलाफ षडयंत्र करना; एक दूसरे को धोखा देना, धोखेबाजी में लिप्त होना और सत्य को छिपाना; शर्म की भावना न होना; सत्य को न जानना; कुटिलता और धोखेबाजी वाला व्यवहार करना, चापलूसी करना; आत्मतुष्ट होना, खुदगर्ज़ होना और घमंडी होना; और पहाड़ों में जंगली जानवरों की तरह जंगली तरीके से और जानवरों के राजा की तरह क्रूरतापूर्ण व्यवहार करना—क्या ये व्यवहार किसी मानव के लिए उचित हैं? तुम लोग असभ्य और विवेकहीन हो। तुमने कभी मेरे वचनों को खजानों की तरह मूल्यवान नहीं माना है, बल्कि तुम लोगों ने इनके प्रति एक तिरस्कारपूर्ण रवैया अपनाया है। इस तरह की चीजों के साथ उपलब्धियाँ, एक सच्चा मानव-जीवन और सुंदर आशाएँ कहाँ से आएँगी? क्या तुम्हारी असंयत कल्पनाएँ वास्तव में तुम्हें बाघ के मुँह से बचा पाएँगी? क्या ये वास्तव में तुम्हें जलती हुई आग से बचा पाएँगी? अगर तुमने वास्तव में मेरे कार्य को अमूल्य खजाना माना होता, तो क्या तुम इस हद तक गिर गए होते? क्या ऐसा हो सकता है कि तुम्हारे भाग्य को वास्तव में बदला नहीं जा सकता? क्या तुम इस तरह के कड़वे अफसोस के साथ मरने के लिए तैयार हो?

फुटनोट :

क. मूल पाठ में “क्या तुम्हें नहीं लगता कि तुम ऐसे गंदे इंसान हो जो उन सुंदर स्वर्गदूतों से मेरे पुनर्मिलन को फाड़कर अलग कर रहे हो?” लिखा है।

पिछला: मानव-जाति के प्रबंधन का उद्देश्य

अगला: मनुष्य की अंतर्निहित पहचान और उसका मूल्य : वे असल में कैसे हैं?

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें