158 कौन है परमेश्वर के हृदय के लिए विचारवान

1

पृथ्वी अंधकार में है, प्रेत अति क्रूर हैं।

परमेश्वर प्रकट होकर काम करते हैं,

वे उनका पीछा और निंदा करते हैं।

वो सत्य व्यक्त करते पर युग उन्हें नकारता है।

कहीं नहीं जगह उनके आराम की,

उन्होंने बड़े अपमान सहे हैं।

धर्म की बैरी ताकतें, उनकी निंदा करती हैं।

यीशु का दुर्भाग्य फिर से आज सामने आता है।

ईश्वर से अनजान, वे उनको फिर सूली चढ़ाते।

वे क्रूर हैं, वे दुष्ट हैं, यीशु के समय से भी बुरे हैं।


ईश्वर महान काम करते,

पर कोई उन्हें समझता नही।

उनके दुखी दिल के लिए,

कौन विचारशील हो सकता है?

इन्सान बड़ा विद्रोही है; आपदा आनी निश्चित है।

ईश्वर के वचन होंगे पूरे, शैतान का नाश निश्चित है।


2

हैं कई विश्वासी पर ईश्वर को जानने वाले कम है।

हम जाते हर जगह, पर गवाही देना मुश्किल है।

परमेश्वर के प्रकटन की गवाही अपने संग दुर्भाग्य लाती है।

लोग घर से भगाते, हमें चाकू-छुरी से डराते।

आँखों से आँसू बहते, दुःख से हमारे दिल टूटे जाते।

क्रूस का रास्ता कठिन है, लहू संग आँसू मिलते।

मूर्तियाँ बहुत और दुष्ट सेवक सबको सताते।

कहने को हैं वे विश्वासी परमेश्वर के,

पर झूठे चरवाहों के पीछे वे हैं जाते।


ईश्वर महान काम करते,

पर कोई उन्हें समझता नही।

उनके दुखी दिल के लिए,

कौन विचारशील हो सकता है?

इन्सान बड़ा विद्रोही है; आपदा आनी निश्चित है।

ईश्वर के वचन होंगे पूरे, शैतान का नाश निश्चित है।


3

ईश्वर को तलाशने वाले और प्रेम करने वाले कहाँ हैं?

ईश्वर बुलाते, दस्तक देते पर दरवाज़े बंद ही रहते।

परमेश्वर ने इन्सान को बचाने के लिए आँसू,

खून-पसीना बहाया।

इन्सान के बीच प्यार फैलाते हुए,

बरसों तक काम किया है।


ईश्वर महान काम करते,

पर कोई उन्हें समझता नही।

उनके दुखी दिल के लिए,

कौन विचारशील हो सकता है?

इन्सान बड़ा विद्रोही है; आपदा आनी निश्चित है।

ईश्वर के वचन होंगे पूरे, शैतान का नाश निश्चित है।

पिछला: 157 ऐसे लोगों का एक समूह है

अगला: 159 धार्मिकता के लिए कष्ट उठाना

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

420 सच्ची प्रार्थना का प्रभाव

1ईमानदारी से चलो,और प्रार्थना करो कि तुम अपने दिल में बैठे, गहरे छल से छुटकारा पाओगे।प्रार्थना करो, खुद को शुद्ध करने के लिए;प्रार्थना करो,...

418 प्रार्थना के मायने

1प्रार्थनाएँ वह मार्ग होती हैं जो जोड़ें मानव को परमेश्वर से,जिससे वह पुकारे पवित्र आत्मा को और प्राप्त करे स्पर्श परमेश्वर का।जितनी करोगे...

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें